By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: गुजरात की लगातार चौथी जीत, राजस्थान को 58 रन से दी करारी शिकस्त!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 04 10 at 11.27.50 AM 1 - The Fourth
Sports

गुजरात की लगातार चौथी जीत, राजस्थान को 58 रन से दी करारी शिकस्त!

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया

Last updated: अप्रैल 10, 2025 11:35 पूर्वाह्न
By Mihir Dhekane 11 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE

IPL 2025 में गुजरात टाइटंस का विजय रथ रुकने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों वो इस season की सबसे दमदार टीमों में से एक है। ये मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया था।

सुदर्शन-Buttler की शानदार साझेदारी, राहुल का अच्छा finish

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही जब कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 2 रन बनाकर आऊट हो गए। हालांकि इससे गुजरात को ज़्यादा नुकसान नहीं हुआ। साई सुदर्शन (82) और Jos Buttler (36) ने बढ़िया बल्लेबाज़ी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़कर टीम को संभाला। Middle-order में शाहरुख खान ने तेज़ 36 रन बनाए जबकि पिछले कुछ मैचों में अच्छी फॉर्म में नज़र आ रहे Sherfane Rutherford 7 रन ही बना सके। अंत में राहुल तेवतिया (24*) ने गुजरात को एक अच्छा finish देते हुए स्कोर 217 तक पहुंचाया।

राजस्थान की गेंदबाज़ी में नहीं दिखा दम

राजस्थान की ओर से Jofra Archer सबसे किफायती गेंदबाज़ रहे। उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। अन्य गेंदबाज़ों की बात करें तो तुषार देशपांडे और Maheesh Theekshana को 2-2 सफलताएं मिलीं, लेकिन दोनों गेंदबाज़ों ने रन भी खूब खर्च किए। संदीप शर्मा ने भी 1 विकेट लिया, मगर वो भी बहुत असरदार साबित नहीं हो सके।

राजस्थान की पारी लड़खड़ाई

218 के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। ओपनर यशस्वी जायसवाल सिर्फ 6 के स्कोर पर चलते बने। नीतीश राणा भी कुछ खास नहीं कर सके और 1 रन बनाकर pavilion लौट गए। संजू सैमसन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 41 रन बनाए जबकि रियान पराग ने भी 26 रन की उपयोगी पारी खेली। लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। Middle-order में Shimron Hetmyer ने 52 रन बनाकर उम्मीदें ज़रूर जगाई थी मगर उनके आऊट होते ही मुकाबला गुजरात के पक्ष में झुक गया। राजस्थान की पूरी टीम 159 पर ही सिमट गई।

गुजरात के गेंदबाज़ों का कहर

गुजरात की गेंदबाज़ी की बात करें तो पी. कृष्णा को सबसे ज़्यादा 3 विकेट मिले, वहीं राशिद खान और साई किशोर को 2-2 विकेट मिले। मोहम्मद सिराज, कुलवंत खेजरोलिया और अरशद खान को एक-एक सफलता मिली। गुजरात के गेंदबाज़ों ने लगातार अंतराल पर विकेट चटकाए और टीम को बड़ी जीत दिलाई।

निष्कर्ष

गुजरात की टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अगर उनका ये शानदार खेल ऐसे ही जारी रहा तो इस season में उनकी खिताब जीतने की दावेदारी और भी मज़बूत होगी। बाकी टीमों के लिए अब गुजरात को हराना आसान नहीं रहने वाला।

You Might Also Like

World Cup के Super 8 की तस्वीर साफ, भारत को सता रही एक बड़ी चिंता

बारिश ने Australia के World Cup पर पानी फेर दिया!

भारत तो छोड़िए…Ishan Kishan से ही हार गया पाकिस्तान

गरीबी में फंसी Pakistan Hockey Team, होटल बुकिंग रद्द होने पर खिलाड़ियों ने सड़क पर बिताए घंटे

IPL मे मोल नही… टीम इंडिया में पहुंची ग्वालियर की वैष्णवी!

TAGGED: cricket, GT vs RR, Gujarat titans, ipl 2025, Rajasthan Royals, Sai Sudharsan, Shubman Gill
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2023 09 27 at 12 32 18 - The Fourth
Cities

इंदौर को मिल इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव का अवार्ड

2 वर्ष पहले

धनतेरस पर क्यों शुभ माना जाता है सोना चांदी खरीदना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली RAPIDX ट्रेन ‘नमो भारत’ को दिखाई हरी झंडी

महाराष्ट्र सरकार ने धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए मंजूरी दी

पश्चिम बंगाल के रानीगंज मे ढही कोयला खदान, तीन की मौत

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 12 01 at 4.34.03 PM - The Fourth
Sports

Russell ने कहा IPL को टाटा, पर छोड़ गए ईमानदारी का सुपरहिट शो

3 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 12 01 at 4.08.27 PM - The Fourth
Sports

कोहली का कमाल: 52वें शतक से टूटा तेंदुलकर का रिकॉर्ड

3 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 18 at 4.44.58 PM - The Fourth
Sports

केएल राहुल ने IPLकप्तानी छोड़ने पर अपनी बात रखी

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 01 at 3.23.58 PM - The Fourth
Sports

भारतीय क्रिकेट का अनसंग हीरो जो बना धैर्य का प्रतीक…’अमोल मजूमदार’ की अनसुनी कहानियां

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?