By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: हिन्दी सिनेमा की पांच अंडररेटेड फ़िल्में, जिन्हें मिलनी चाहिए और तवज्जो। (PART 2)
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Entertainment

हिन्दी सिनेमा की पांच अंडररेटेड फ़िल्में, जिन्हें मिलनी चाहिए और तवज्जो। (PART 2)

हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में हर साल कई फिल्में बनती हैं।

Last updated: सितम्बर 8, 2023 7:12 अपराह्न
By Rajneesh 2 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में हर साल कई फिल्में बनती हैं। इन फिल्मों में कई ऐसे नाम भी शामिल होते हैं जिनकी कहानियां जबरदस्त होती हैं लेकिन उन्हें उतना एप्रीसिएट नहीं किया जाता जितना वो डिसर्व करती थी हम ऐसी ही पांच अंडररेटेड फिल्मों की दूसरी किस्त के बारे में बात कर रहे हैं। इस लिस्ट मे ऐसे फिल्म निर्माता की फ़िल्में हैं जो अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकल कर कुछ अनोखा करते हैं लेकिन ये फिल्में दर्शकों द्वारा नहीं देखी जाती है। आइए जानते है उन फ़िल्मों के बारे में।

  1. द ब्लू अम्ब्रेला
WhatsApp Image 2023 09 08 at 6.33.56 PM - The Fourth
द ब्लू अम्ब्रेला

यह रस्किन बॉन्ड की 1980 की इसी नाम की किताब का फिल्म रूपांतरण है। हिमाचल प्रदेश के एक सुरम्य गांव की पृष्ठभूमि के साथ, यह फिल्म एक नीले तेल-कागज वाली जापानी छतरी, पूरे गांव का इसके प्रति आकर्षण और इसे अपने पास रखने की हर किसी की अघोषित इच्छा के इर्द-गिर्द घूमती है। ख़ूबसूरती से कहें तो फिर भी उतनी मुख्यधारा नहीं, द ब्लू अम्ब्रेला निश्चित रूप से अब तक की सबसे कम रेटिंग वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक है।

  1. द जापानी वाइफ
WhatsApp Image 2023 09 08 at 6.35.30 PM - The Fourth
द जापानी वाइफ

यह एक रोमांटिक फिल्म राहुल बोस द्वारा अभिनीत एक गाँव के स्कूल-शिक्षक की कहानी बताती है, जो अपने जापानी पत्र मित्र, चिगुसा ताकाकू द्वारा अभिनीत, के साथ विवाह की एक प्रतिज्ञा करता है और वास्तव में उससे कभी नहीं मिलने के बावजूद उसके प्रति वफादार रहता है। सामान्य हिन्दी ये प्रेम कहानी कुछ हटकर विषय को टटोलती है, यही वजह है कि ये हमारी अंडररेटेड फिल्मों की लिस्ट मे शामिल है ।

  1. ब्लैकमेल
WhatsApp Image 2023 09 08 at 6.36.56 PM - The Fourth
ब्लैकमेल

यह एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है जिसमें मुख्य कलाकार इरफान खान, कीर्ति कुल्हारी, अरुणोदय सिंह और दिव्या दत्ता हैं। फिल्म में 30 साल के एक विवाहित व्यक्ति के पूरे दिन की नौकरी में फंसे जीवन को दर्शाया गया है। फिल्म की कहानी मे एक हस बैंड की कहानी दिखाई है जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। इस फिल्म की IMDb रेटिंग 7.1 है और यह ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। इस फिल्म को जितनी तवज्जो मिलनी चाहिए थी उतनी नही मिली।

  1. चीनी कम
WhatsApp Image 2023 09 08 at 6.38.55 PM - The Fourth
चीनी कम

आर बाल्की की फिल्म ‘चीनी कम’ दो प्रेमियों की कहानी है। समस्या है तो दूल्हा और दुल्हन के उम्र के बीच के अंतर की। दोनों को इस पर कोई ऐतराज नहीं हैं, लेकिन दुल्हन के पिता को है।‘नि:शब्द’ में भी उम्र के अंतर को दिखाया गया था। लेकिन जहाँ ‘नि:शब्द’ गंभीर किस्म की फिल्म थी, वहीं ‘चीनी कम’ हल्की-फुल्की फिल्म है। इसमें उम्र के अंतर के साथ स्वभाव के अंतर को भी दर्शाया गया है। ये फिल्म गैर परंपरावादी विषयो मे से एक थी इसीलिए इसे जितना पसंद किया जाना चाहिए था उतना नहीं किया गया।

  1. मातृभूमि : ए नेशन विदाउट वीमेन
WhatsApp Image 2023 09 08 at 6.41.09 PM - The Fourth
मातृभूमि : ए नेशन विदाउट वीमेन

जैसा कि इस फिल्म के टाइटल से ही पता चलता है, एक ऐसी फिल्म है जो एक ऐसे भविष्य को दर्शाती है जहां गर्भपात और लिंग असंतुलन के परिणामस्वरूप समाज में कोई महिला नहीं है। मनीष झा द्वारा लिखित यह एक ट्रेजेडी फिल्म है। फिल्म कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कन्या भ्रूण हत्या के बाद कैसे समाज का संतुलन बिगड़ गया। फिल्म में बिहार के गांव को दिखाया गया है। एक गांव का दंपति, जिसकी पत्नी की डिलीवरी होनी है और वे बेटे की उम्मीद कर रहे हैं। निराश परिवार बच्ची को पैदा होते ही बाल्टी में डुबो देता है। कई साल बाद यहां लड़कियों की कमी हो जाती है। गांव में बस वृद्ध महिलाएं बचती हैं। आक्रामक युवक शादी करना चाहते हैं। उन्हें किसी भी कीमत पर पत्नी चाहिए, इसके लिए मानव तस्करी तक के लिए तैयार हैं।

You Might Also Like

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

राज संग शादी कर सामंथा ने सबको चौंकाया

असली हीरो की कहानी, “The Diplomat” के पीछे की शख्सियत

आज ही के दिन Premiere हुई ‘The Godfather’ आज भी सिनेमा के लिए एक बड़ी Inspiration

97वें Oscar Awards: फिल्म जगत का सबसे बड़ा उत्सव

TAGGED: black mail, cheeni kum, hefourthindia, Hindi film industry, hindicinema, matrubhoomi, the japanese wife, theblueumbrella, underratedmovies
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

कोटा में 24 घंटे के अंदर ही 2 छात्रों ने की आत्महत्या

3 वर्ष पहले

फाइनल से पहले पिच को लेकर फिर बयानबाज़ी

हिंदी सिनेमा से खफा है लेखक जावेद अख्तर

वही दिन वही दास्तां : ‘गैलीलियो’ का जन्म और ‘ग़ालिब’ का इंतकाल हुआ एक ही दिन… क्या इन दोनों महान व्यक्तियों में कोई और समानता थी?

प्रेस की आजादी में भारत पिछड़ा !

You Might Also Like

article photos 3 - The Fourth
Entertainment

Grammy Awards 2025: संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा जश्न, नए सितारों की चमक

1 वर्ष पहले
WhatsApp Image 2025 01 16 at 2.34.02 PM - The Fourth
Entertainment

सैफ अब सेफ… लेकिन सिक्योरिटी के बावज़ूद कैसे हुई हमलावर की घर में एंट्री – एक्जिट?

1 वर्ष पहले
AAAAQSA2haOKiB bzS3PkO7QfudBjV9isQZ1 T 3ZiCctcyEvcC5b8YERLJqXk5sc5c9eU2KC80dwWSJaLfnmQzR 4xpxA2sQp5uJ0gnly8OJh5M3qdD2vxFGmao fMnUE5tJK2xVycXjsSiYJYnQg 1 - The Fourth
Entertainment

‘One Hundred Years of Solitude’…मार्केज़ की इस philosophy पर आई सीरीज़ दिमाग हिला देगी!

1 वर्ष पहले
60995ee4 9736 41f4 9d90 bdbbba49e4a4 - The Fourth
Entertainment

मुख्यमंत्री संग लगी ‘पंचायत’…मोहन यादव से मिले प्रधान, सचिव, प्रहलाद चा और अन्य कलाकार, भेंट की लौकी!

1 वर्ष पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?