By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: ICC चैंपियंस ट्रॉफी : बुमराह, कमिंस, मिलर…टीमों को भारी नुकसान दे सकती है प्रमुख खिलाड़ियों की चोट!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
cricket 4 - The Fourth
Sports

ICC चैंपियंस ट्रॉफी : बुमराह, कमिंस, मिलर…टीमों को भारी नुकसान दे सकती है प्रमुख खिलाड़ियों की चोट!

कई प्रमुख खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Last updated: फ़रवरी 5, 2025 3:23 अपराह्न
By Rajneesh 1 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आगाज में अब केवल दो हफ्ते शेष हैं, और सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले, कई प्रमुख खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जो टीमों की रणनीतियों पर गहरा प्रभाव डाल सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह हो सकते हैं बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम टेस्ट में बुमराह चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से उनकी उपलब्धता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने स्पष्ट किया है कि बुमराह का चयन उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। उन्हें पांच सप्ताह के आराम की सलाह दी गई है, और उनकी स्थिति का आकलन फरवरी की शुरुआत में किया जाएगा। यदि वह पूरी तरह फिट नहीं होते हैं, तो टीम इंडिया को उनके विकल्प पर विचार करना होगा।

कंगारुओं को सबसे बड़ी चोट

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए भी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले चुनौतियां कम नहीं हैं। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श पीठ की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं टीम के कप्तान और प्रमुख तेज गेंदबाज पैट कमिंस टखने की चोट से जूझ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में स्कैन कराया है, और उनकी उपलब्धता पर अंतिम निर्णय स्कैन के परिणामों के बाद ही लिया जाएगा।

दूसरी ओर, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी चोट से उबर रहे हैं। वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान चोटिल हो गए थे और श्रीलंका दौरे से बाहर रहे थे। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया है, और उनकी फिटनेस पर लगातार नजर रखी जा रही है। बेली ने उम्मीद जताई है कि हेजलवुड टूर्नामेंट तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे।

चोटों के बावजूद, फ़िलहाल ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। पैट कमिंस को कप्तान बनाया गया है, जबकि जोश हेजलवुड भी टीम का हिस्सा हैं। टीम में ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ मैथ्यू शॉर्ट और आरोन हार्डी जैसे नए चेहरों को भी शामिल किया गया है।

दक्षिण अफ्रीका को खल सकती है मिलर की कमी

दक्षिण अफ्रीका को लगातार चोटों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें सबसे ताजा मामला डेविड मिलर का है, जो डरबन के सुपर जायंट्स के खिलाफ पार्ल रॉयल्स के अंतिम SA20 घरेलू मैच के दौरान मैदान से बाहर चले गए। यह घटना 14वें ओवर में हुई जब मार्कस स्टोइनिस ने कवर के ऊपर से शॉट खेला। हालांकि, उनकी चोट की गंभीरता का अभी पता नहीं चल पाया है।

उनके अलावा गेराल्ड कोएट्जी, जिन्हें एनरिक नोर्टजे के संभावित रिप्लेसमेंट के रूप में देखा जा रहा था, हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण चल रही SA20 प्रतियोगिता के लिए भी उपलब्ध नहीं हैं। लुंगी एनगिडी भी पिछले साल गर्मियों में कमर की चोट से उबरने के बाद पार्ल रॉयल्स के आठ मैचों में से पांच में नहीं खेल पाए थे।

कीवी बल्लेबाज कॉनवे को लेकर भी चिंता

दक्षिण अफ्रीका में खेली जा रही SA20 लीग में अब न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे भी चोटिल हो गए हैं। CSK की फ्रेंचाइजी जोबर्ग सुपर किंग्स की तरफ से खेल रहे डेवॉन कॉनवे को अपने साथी बल्लेबाज फाफ डू प्लेसी का एक करारा शॉट दाएं हाथ की बांह पर लग गया। प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए इस मैच में फाफ ने करारा शॉट खेला। ये शॉट सीधे कॉनवे के दाहिनी बांह पर लगा, जिसके बाद उन्हें दर्द से कहराते हुए देखा गया और मैदान भी छोड़ना पड़ा। वह बाद में बल्लेबाजी करने आए लेकिन सहज नहीं दिखे। चैंपियंस ट्रॉफी से अगर डेवॉन कॉनवे बाहर होते हैं तो ये टीम टीम के लिए काफी बुरी खबर होगी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले इन सभी टीमों के प्रमुख खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर उठ रहे सवाल टीमों के लिए चिंता का विषय हैं। भारतीय टीम जसप्रीत बुमराह पर बहुत निर्भर है। आने वाले दिनों में इन खिलाड़ियों की फिटनेस पर मिलने वाली अपडेट्स टीमों की रणनीतियों को प्रभावित करेंगी।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: cricket news, david miller, icc champions trophy 2025, Jasprit Bumrah, Pat Cummins, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 04 01 at 9.31.01 AM 1 - The Fourth
India

भारत का नववर्ष…क्यूँ श्रेष्ठ है विक्रम संवत?

11 महीना पहले

किसानों और पुलिसकर्मियों में झड़प के बाद, 29 फरवरी तक टला दिल्ली कूच !

ऐसे वापस लौटा शिव “राज”

तमिलनाडु के त्रिची-रामेश्वरम में हुआ भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, 19 लोग घायल

कौन है वो दो हस्तियां, जिन्हें “पद्म विभूषण” से सम्मानित किया गया ?

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?