By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: IIT इंदौर में प्लेसमेंट नहीं, 44% छात्रो को नहीं मिली नौकरी
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
iit indore placement salary package rti reply featured image - The Fourth
Cities

IIT इंदौर में प्लेसमेंट नहीं, 44% छात्रो को नहीं मिली नौकरी

तीन साल से इंदौर IIT की QS World Ranking घट रही है।

Last updated: जून 8, 2024 5:27 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

वैश्विक मंदी का असर प्लेसमेंट पर भी नजर आ रहा है। पिछले कुछ वर्षों की बात करें तो बिजनेस कॉलेज में प्लेसमेंट और प्लेसमेंट पर मिलने वाला वेतन कम हो गया है। कहा जाता है कि, IIT में प्रवेश मिल गया यानि भविष्य सुरक्षित, सौ फीसदी नौकरी की गारंटी वह भी लाखों-करोड़ों के पैकेज पर, लेकिन अब यह गारंटी खत्म होती जा रही है। इस साल 50 फीसदी छात्रों को प्लेसमेंट नहीं मिल रहा है। कई छात्र प्राइवेट जॉब के बजाय UPSC, PSC जैसी परीक्षाओं में लगे हैं और वहीं AI के कारण भी नौकरियों पर संकट मंडरा रहा है, कंपनियां हायर करने से बच रही है।

इंदौर IIT की रैंकिंग गिरी

तीन साल से इंदौर IIT की QS World Ranking घट रही है। पिछले साल 454 के मुकाबले इस साल 477 वीं रैंक मिली है। यह देश का इकलौता कॉलेज है, जिसकी रैंकिंग पिछले साल से घटी है। तीन दिन पहले जारी QS World Universities Ranking 2024-25 में दुनिया की 1500 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज को रैंकिंग दी गई है। इसमें देश में सबसे पहला स्थान मिला है IIT बॉम्बे को, जिसकी रैंक 118 वीं है। इसके बाद IIT दिल्ली 150 वें स्थान पर है। इस साल IIT इंदौर का ओवरऑल स्कोर 100 में से मात्र 25.1 ही मिला हैं।

452 छात्रों में से 254 को प्लेसमेंट मिला

रैंकिंग घटने का सबसे बड़ा कारण है IIT इंदौर के प्लेसमेंट में कमी आना। एक RTI के जवाब में IIT इंदौर ने बताया कि 14 अप्रैल 2024 तक प्लेसमेंट के लिए आए 452 छात्रों में से सिर्फ 254 को नौकरी मिल सकी है। प्लेसमेंट की प्रक्रिया अभी भी चल रही है। कुछ छात्र प्लेसमेंट प्रक्रिया के लिए पंजीयन कराते हैं, लेकिन इंटरव्यू आदि में शामिल नहीं होते। 359 छात्र इनमें शामिल हुए, जिसमें से 275 यानी लगभग 77% छात्रों को नौकरी मिल चुकी है।

रैंकिंग के लिए जिन पैरामीटर्स पर सर्वे किया जाता है, उसमें सस्टेनेबिलिटी कॉलेज की छवि से लेकर विदेशी छात्रों तक के सर्वे शामिल हैं। इनमें IIT इंदौर को सर्वाधिक 95.6 अंक फैकल्टी साइटेशन के लिए मिले। सबसे कम अंक अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी की संख्या में मिले हैं।

सभी IIT में प्लेसमेंट का हाल खराब

IIT बॉम्बे के पवई कैंपस में B.Tech, पोस्ट-ग्रैजुएट और डॉक्टरेट प्रोग्राम के करीब 33% छात्रों का प्लेसमेंट होना बाकी है। प्लेसमेंट के लिए रजिस्टर्ड 2400 छात्रों में से 1970 टेस्ट और इंटरव्यू के लिए उपस्थित हुए। जिनमें से करीब 1300 छात्रों का प्लेसमेंट हो चुका है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: iit, Indian Institute of Technology, indore, placement, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

photo 6339066305637891182 y 1140x761 1 - The Fourth
India

भोजशाला के बाद अब उज्जैन में भी ASI सर्वे की मांग

2 वर्ष पहले

सम्पूरन जब ‘गुलज़ार’ हुए तो कईयों की जिंदगी भी गुलज़ार हो गई!

कांग्रेस की “रक्षा”…पिता की मौत का बदला लेने राजनीति में आई !

दिल्ली चुनाव: फ्रीबीज़ के बीच ज़मीनी मुद्दे नदारद!

बेंगलुरु समेत कई राज्यों के ठेकेदारो पर Income tax के छापे

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?