By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 8, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इंदौर के मेंटल हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
1200 675 21695466 thumbnail 16x9 bomb - The Fourth
Cities

इंदौर के मेंटल हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी

IP एड्रेस के जरिए ईमेल भेजने वाले का पता लगा रहे है।

Last updated: जून 13, 2024 6:53 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
2 Min Read
SHARE

इंदौर में बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित मेंटल हॉस्पिटल को एक गुमनाम मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस और बम स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंची और जांच की, जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस IP एड्रेस के जरिए ईमेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि देश के कई अन्य अस्पतालों को भी इस तरीके के ईमेल भेजे गए हैं, जिनके बारे में भी पुलिस को जानकारी मिली है।

जांच के दौरान नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु

बता दें कि धमकी के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में की। इंदौर क्राइम ब्रांच, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और अस्पताल की जांच शुरू की। लेकिन जांच के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ईमेल भेजने वाले की तलाश कर रही है। डीसीपी के मुताबिक तीन लाइन के इस ई-मेल में लिखा था कि, अस्पताल के अंदर बम रखा हुआ है। जल्दी फट जाएगा और सब मर जाएंगे।

एक माह से आ रहे धमकी भरे ईमेल

चंडीगढ़ के भी एक अस्पताल और दिल्ली के 10 से ज्यादा म्यूजियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, दिल्ली में रेलवे म्यूजियम सहित 10-15 म्यूजियम को मंगलवार को बम से उड़ाने की झूठी धमकी मिली थी और इसके बाद दहशत फैल गई थी। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस देशभर में आ रहे धमकी भरे ईमेल के सोर्स को पता करने की कोशिश कर रही है। बीते एक माह में देश के कई स्कूलों, अस्पतालों, कॉलेजों और एयरपोर्ट पर इस तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: Banganga, bomb squad, colleges, hospitals, indore, Mental Hospital, schools, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

nipah 1694771575234 1694771581467 - The Fourth
Health

Nipah Virus: इन 3 जोखिम कारकों से सावधान रहें

2 वर्ष पहले

रेखा गुप्ता के पुराने tweets ने मचाया हंगामा: क्या नई मुख्यमंत्री के लिए नई मुश्किलें?

शोध में दावा : गर्मी के मौसम में बढ़ जाती है घरेलू हिंसा !

Nepal में भूकंप से मची तबाही, 141 लोगो की मौत !

सबसे ज्यादा शतकों के मामले मे 2023 वर्ल्डकप टॉप पर

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?