By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इंदौर के उद्योगपति ‘प्रवेश अग्रवाल’ का निधन…घर में आग लगने से हुआ हादसा, पत्नी और बच्चों की हालत गंभीर
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 10 23 at 1.09.39 PM - The Fourth
Cities

इंदौर के उद्योगपति ‘प्रवेश अग्रवाल’ का निधन…घर में आग लगने से हुआ हादसा, पत्नी और बच्चों की हालत गंभीर

दम घुटने से उनकी मौत हो गई

Last updated: अक्टूबर 24, 2025 1:26 अपराह्न
By Parikshit 5 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE

मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता एवं उद्योगपति प्रवेश अग्रवाल का गुरुवार को सुबह करीब 4 – 5 बजे हादसे में निधन हो गया। वे अपने घर में परिवार के साथ सो रहे थे तभी घर में आग लगने से धुआं भर गया। घटना की सूचना मिलते ही सुबह सुबह नगर निगम की कई दमकलें देवास नाका स्थित विजय नगर में पहुंच गई थी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के मुताबिक प्रवेश अग्रवाल को जैसे-तैसे बंगले से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, लसूड़िया इलाके में कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल का सौम्या महिंद्रा कार शोरूम है। शोरूम के ऊपर पेंटहाउस में प्रवेश का परिवार रहता है। आग लगने के दौरान घर में प्रवेश, उनकी पत्नी श्वेता और दोनों बेटियां सौम्या (15) और मायरा (10) मौजूद थे। दम घुटने से प्रवेश अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बड़ी बेटी सौम्या को गंभीर हालत में बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है।

बड़ी बेटी को बचाते हुए दम घुट गया

कांग्रेस नेता अमित चौरसिया ने बताया, जब घर में आग लगी तो प्रवेश अग्रवाल ने अपनी छोटी बेटी और पत्नी की बाहर निकाला। इसके बाद वह बड़ी बेटी को बाहर निकालने गए, तब वे खुद धुएं की चपेट में आ गए, जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

प्रवेश मूल रूप से देवास की राजनीति करते थे। उन्होंने देवास शहर की विधानसभा से पिछले चुनाव में टिकट भी मांगा था। वे कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल पूर्व सीएम कमलनाथ के करीबी माने जाते थे।

कमल नाथ ने जताया शोक

पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमल नाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘इंदौर में आग लगने की दुर्घटना में कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल के निधन और उनकी पत्नी के गंभीर रूप से अस्वस्थ होने का समाचार सुनकर अत्यंत पीड़ा हुई। अग्रवाल कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। परिवार के अन्य सदस्यों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। ओम शांति।’

कई शो रूम के मालिक थे प्रवेश

उद्योगपति प्रवेश अग्रवाल कई शोरूम के मालिक थे। सौम्या मोटर्स नाम से इंदौर में उनके कई शोरूम थे। वहीं कई राज्यों में भी उनका कारोबार फैला था। महाराष्ट्र और गुजरात में भी कई आटोमोबाइल की एजेंसियां चलाते थे।

कुछ दिनों पहले विवाद से आए थे चर्चा में

पिछले ही महीने वो एक विवाद के कारण भी चर्चा में आए थे। उन्होंने 2 सितंबर को अपने जन्मदिन पर मंडूक पुष्कर पर समर्थकों के बीच तलवार से केक काटा था। वीडियो वायरल होते ही मामला गरमा गया था, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: congress leader, house fire, indore, indore fire, madhya pradesh, mahindra showroom, pravesh agrawal, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Canada 1695373214415 1695373214631 - The Fourth
World

कनाडा में हिंदू परिवारों की दुर्दशा!

2 वर्ष पहले

आज की तारीख – 39: गोवा मुक्ति दिवस…आखिर क्यूँ 15 अगस्त को आज़ाद नहीं हुआ था गोवा?

रूस ने तोड़ा ‘CTBT’ नाम का ऐतिहासिक करार, DRILL कर सभी को चौंकाया

ED की छापेमारी के बाद कंपनी मालिक ने किया आत्महत्या का प्रयास, सूइसाइड नोट में ‘चिराग पासवान’ का भी नाम!

सूटकेस में बंद सपने: हिमानी नरवाल हत्याकांड ने खड़े किए महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

7 दिन पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

7 दिन पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?