By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 8, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इंदौर को बाल भिक्षुक मुक्त शहर बनाने की तैयारी!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 02 13 at 6.58.11 PM - The Fourth
Cities

इंदौर को बाल भिक्षुक मुक्त शहर बनाने की तैयारी!

इंदौर कलेक्टर ने की अहम बैठक।

Last updated: फ़रवरी 13, 2024 7:01 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

इंदौर को 15 फरवरी तक बाल भिक्षुक मुक्त शहर बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। क्योंकि शहर के अधिकांश ट्रैफिक सिग्नलों पर जैसे ही लाल बत्ती होती है, सात-आठ साल के कुछ बच्चों के हाथ भीख के लिए फैल जाते हैं और इन सब की संख्या दिनों- दिन बढ़ती जा रही है। इस के अधिक मामले इंदौर शहर के विजय नगर चौराह, LIG चौराह, पलासिया, नवलखा, आदि जगहों पर देखने को मिलते है। जहाँ 14 से 15 साल के छोटे-छोटे बच्चे भीख मांगते नजर आते है।

इंदौर बनेगा बाल भिक्षुक मुक्त

बीते सोमवार को इंदौर कलेक्टर ने कई अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक कि थी। बैठक में महिला बाल विकास, श्रम विभाग, प्रवेश संस्था, पुलिस विभाग के संयुक्त दल शामिल हुए थे। इंदौर को 15 फरवरी तक बाल भिक्षुक मुक्त शहर बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत सभी चौराहों और मंदिरों को बाल भिक्षुकों से मुक्त करने की कार्यवाही की जा रही है।

शहर में भीख ना देने के लगाए जाएंगे बोर्ड

अपर कलेक्टर रोशन राय ने मंदिर के पुजारियों से कहा कि, मदिरों पर नोटिस बोर्ड लगवाएं, जिसमें किसी को भी भीख न देने की श्रद्धालुओं से अपील की जाए, वहीं प्रमुख चौराहों पर भी यह बोर्ड लगवाए जाएंगे। जिसमें भिक्षा नहीं शिक्षा देने की अपील की जाएगी।

बाल भिक्षावृति क्या है?

जब किसी बच्चे के द्वारा भीख माँगी जाती है, तो उसे हम बाल भिक्षावृति कहतें हैं। लेकिन आज के समय में ऐसा नहीं है क्यूंकि बाल भिक्षावृति (Child Begging) आज के समय में एक व्यवसाय बन चूका है। भिक्षावृत्ति निवारण अधिनियम के तहत भिखारी के रूप में पहली बार भीख मांगते पकड़े जाने पर 2 साल और दूसरी बार में 10 साल की जेल की सजा है।

Enforcement Department नहीं कर रहा कानून का पालन

हमारे देश में बाल भिक्षावृति को रोकने और कम करने के लिए कानून तो हैं लेकिन उसका पालन enforcement department द्वारा उस तरीके से नहीं किया जाता है। जिस तरीके से होना चाहिए और देखा जाए तो कोरोना महामारी ने इस अपराध को और बड़ा दिया है, क्यूंकि इस महामारी के दौर में कितने ऐसे मासूम बच्चे है जो बेघर हो गए। इसलिए सरकार बाल भिक्षावृति को खत्म करने के लिए और शक्त कानून बना रही है। साथ ही साथ देश के enforcement department (प्रवर्तन विभाग)को और भी मजबूत करना होगा।

क्या है भारत में बच्चों के द्वारा भीख माँगने के खिलाफ कानून

भारतीय दंड संहिता, 1860

भारतीय दंड संहिता, 1860 इसमें धारा 363A के तहत कहा गया है कि, कोई भी व्यक्ति अगर भीख मंगवाने के लिए किसी बच्चे का अपहरण करता है, तो उसे इस धारा के तहत 10 साल की जेल होगी।

बॉम्बे प्रिवेंशन ऑफ बेगिंग अधिनियम, 1959

इसका उद्देश्य भिखारियों को भीख मांगने से रोकना है और उन्हें एक बेहतर रोजगार देना है। इस अधिनियम में यह भी प्रावधान है कि, पांच साल से कम उम्र के बच्चों को भीख मांगने के जुर्म में बाल अधिनियम, 1959 के तहत अदालतों में भेजा जाएगा और उनकी मां को उनकी देखभाल के लिए हिरासत में लिया जाएगा।

रेल्वे अधिनियम, 1989

यह अधिनियम में धारा 144(2) के तहत किसी भी बच्चे और व्यक्ति को रेल में भीख मांगने से रोकती है और उसके बाद भी अगर कोई ऐसा करते पाया गया तो उसे 1 साल की सजा दी जाती है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: child beggars, indore, Indore Collector, LIG, madhya pradesh, Roshan Rai, temple, thefourth, thefourthindia, vijay nagar
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

dr samir shah bbc 1701931678 - The Fourth
World

BBC के नए अध्यक्ष के रूप में, डॉ. समीर शाह को चुना गया हैं

2 वर्ष पहले

ISRO चंद्रयान के बाद अब भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य-एल1 लॉन्च करेगा

पवन सिंह के खिलाफ 5 थानों में की गई FIR, आचार संहिता उलंघन करने का लगा आरोप!

‘लैन्ज़ाडोर’ से लेम्बोर्गिनी ईवी मार्केट मे रखेगी कदम

बेअदबी के शक में निहंग ने युवक को तलवारों से काटा

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?