By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इंदौर में अगस्त में पहली बार तेज बारिश,शहर में अब तक 24 इंच पानी गिरा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
India

इंदौर में अगस्त में पहली बार तेज बारिश,शहर में अब तक 24 इंच पानी गिरा

इससे कई इलाकों में फिर से पानी भरने की सूचना है।

Last updated: अगस्त 19, 2023 6:34 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

इंदौर में अगस्त महीने में पहली बार तेज पानी बरसा है। कल से ही रिमझिम फुहारें जारी थीं, आज तेज बारिश शुरू हो गई। इससे कई इलाकों में फिर से पानी भरने की सूचना है। रिंग रोड पर खजराना चौराहा की सर्विस लेन जलमग्न हो गई है। देवास बायपास वाले एरिया में तेज पानी बरसा है। इससे कई कार्यक्रम प्रभावित हो गए हैं। दरअसल, मौसम लगातार खुला था, इस कारण लोगों ने ओपन प्रोग्राम तय किए थे। अब फिर से बारिश ने उनकी प्लानिंग बिगाड़ दी है।

BRTS पर एक बार फिर जल जमाव की स्थिति

लंबे ब्रेक के बाद शनिवार सुबह से एक बार फिर बारिश का दौर दोपहर में शुरू हुआ। इससे पहले शुक्रवार शाम को एक घंटे रिमझिम बारिश हुई थी। शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर में कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम बारिश शुरू हो गई। पूर्वी इलाके में तेज बारिश के चलते BRTS पर एक बार फिर जल जमाव की स्थिति बन गई है। वहीं पश्चिम में भी कई इलाकों में तेज तो कहीं रिमझि बारिश का दौर जारी है। BRTS में जल जमाव की स्थिति बनने लगी है, जबकि पानी निकासी के लिए LIG चौराहा और प्रेस कॉम्प्लेक्स के बीच नगर निगम द्वारा चेंबर खोला गया था जो अभी भी खुला ही है।

पिकनिक स्पॉट पर भीड़ ही नही है

जुलाई में हुई बारिश के बाद जिले के पिकनिक स्पॉट पर जमकर भीड़ लगना शुरु हुई थी। लेकिन अगस्त में बारिश कम होने से पर्यटक स्थल सूने पड़ते जा रहे थे। लेकिन अब एक बार फिर बहार लौटने की संभावना बन गई है। इंदौर के आसपास कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां बारिश के मौसम में हादसों की संभावना भी बनी रहती है। नदी में पानी बढ़ने या वॉटरबॉडी के आसपास फिसलन होने से दुर्घटनाएं हो जाती हैं। इन्हें रोकने के लिए जिला प्रशासन, वन विभाग, पर्यटन विभाग सतर्क है।

अब तक 24 इंच पानी बरसा, अगस्त में एक इंच से भी कम

इंदौर शहर में जून से अब तक कुल 24 इंच पानी बरसा है। अगस्त में सामान्य रूप से 10 इंच बारिश होती है। इस बार अगस्त के 18 दिनों में से 7 दिन पूरी तरह सूखे रहे। आठ दिन नाममात्र बौछारें आईं। अगस्त में इस बार एक इंच भी पानी नहीं बरसा है। दूसरी ओर पिछले चार दिनों से दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आई है।

कैसे रहेंगे अगले 24 घंटे

भारी बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, गुना, अशोकनगर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह और सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग के जिले।

हल्की बारिश: नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, शाजापुर, आगर-मालवा, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी।
बारिश के आसार नहीं: मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

TAGGED: BRTS, heavy rainfall, indore, LIG square, madhya pradesh, monsoon, rainfall, Road block
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

navbharat times 85449054 - The Fourth
Politics

पश्चिम बंगाल में संदेशखाली हिंसा को लेकर बवाल, फिर लगाई धारा 144

2 वर्ष पहले

Nepal की मदद कर रहा भारत, आपातकालीन राहत सामग्री भेज रहा

25 मार्च: Print Media के लिए एक ऐतिहासिक दिन

केंद्र ने ‘No-Detention policy’ खत्म करने का लिया फैसला, तमिलनाडु सरकार ने किया इनकार

IPL 2024 में ऋषभ पंत की वापसी !

You Might Also Like

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Prachand
India

स्वदेशी हेलिकॉप्टर PRACHAND में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

1 सप्ताह पहले
PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि
India

PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि

1 सप्ताह पहले
Madhepura Station पर मां की लाश संग आठ घंटे बैठी रहीं मासूम बेटियां
India

Madhepura Station पर मां की लाश संग आठ घंटे बैठी रहीं मासूम बेटियां

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?