By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इंदौर में चुनाव के बाद कांग्रेस नेता के घर पर पथराव
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
navbharat times - The Fourth
Cities

इंदौर में चुनाव के बाद कांग्रेस नेता के घर पर पथराव

भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद हो गया।

Last updated: मई 14, 2024 4:57 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
2 Min Read
SHARE

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान हो चुके है। इस बीच इंदौर में वोटिंग के दौरान भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद हो गया। इस मामले में कांग्रेस नेता ने बीजेपी नेता पर बंदूक निकालकर धमकी देने का आरोप लगाया है। जैसे-तैसे पुलिस ने विवाद शांत करवाया तो बीते कल शाम को कांग्रेस नेता के घर पर पथराव हो गया। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें 25 से 30 लोग दिखाई दे रहे हैं जो कांग्रेस नेता के घर पर पथराव कर रहे हैं।

इंदौर में चुनाव के दौरान विधानसभा क्रमांक-2 के मां कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय बूथ 258 के बाहर भाजपा-कांग्रेस नेताओं का धक्का मुक्की को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने मामला शांत करवाया, लेकिन शाम को जब कांग्रेस नेता के घर पर हमला हुआ तो मामला बढ़ गया। कांग्रेस कार्यकर्ता थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

कांग्रेस के नेता पहुंचे थाने

इस घटनाक्रम की जानकारी लगते ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह, नेता प्रतिपक्ष चिंटू चोकसे, पार्षद राजू भदौरिया समेत सैकड़ों कार्यकर्ता परदेशीपुरा थाना पहुंचे। इस मामले में पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाली, साथ ही आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। घटना के बाद पहले कांग्रेस नेता के घर और बाद में थाने पर बड़ी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। कांग्रेस नेता इकट्ठा होते रहे और इस बीच पुलिस अफसरों ने मोर्चा संभाल लिया।

पथराव के बाद दर्ज हुई FIR

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-2 में नंदानगर रोड नंबर 12 पर रहने वाले कांग्रेस नेता बब्बू यादव ने अपने कार्यालय और वाहन पर हमले का आरोप लगाया है और कुछ हमलावरों के नाम लेते हुए उन्हें घटना के लिए जिम्मेदार बताया है। इस बीच कांग्रेस नेता बब्बू यादव ने परदेशीपुरा थाने पहुंचकर घटना FIR दर्ज करवाई। DCP अमरेंद्र सिंह ने बताया कि, CCTV फुटेज के आधार पर थाना परदेशीपुरा में FIR दर्ज की गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: bjp, congress, DCP, indore, Lok Sabha election, thefourth, thefourthindia, voting
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

shashitharoor 1739962577266 789dc765 a065 4284 807e a62ed111d3ef 900x506 1 - The Fourth
Politics

क्या शशि थरूर भाजपा में शामिल हो सकते हैं? क्या मिल रहे हैं संकेत? ऐसा हुआ तो किसका फायदा किसका नुकसान?

10 महीना पहले

भारत में अधिकतर नेता अपराधी क्यों?

74 वा गणतंत्र दिवस: मेड इन इंडिया तोपों से सलामी 

Stoinis के निर्णय से क्रिकेट जगत में हैरानी, ऑस्ट्रेलिया के लिए बढ़ी मुश्किलें!

नितिन गडकरी लॉन्च करेंगे देश की पहली एथेनॉल कार

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?