By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इंदौर उज्जैन के किसानों की रैली… 1000 ट्रैक्टर से पहुंचेंगे!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 10 08 at 1.30.52 PM - The Fourth
Cities

इंदौर उज्जैन के किसानों की रैली… 1000 ट्रैक्टर से पहुंचेंगे!

अपने-अपने गांवों से किसान सिरपुर तालाब के लिए निकल चुके हैं

Last updated: अक्टूबर 8, 2025 1:36 अपराह्न
By Parikshit 5 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE

इंदौर और उज्जैन जिले के किसान आज एक हजार से अधिक ट्रैक्टरों के साथ हातोद से इंदौर तक रैली निकालेंगे। यह रैली इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर को निरस्त करने, सोयाबीन की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने और मुआवजा दरें बढ़ाने जैसी मांगों को लेकर होगी।रैली हातोद से शुरू होकर गांधी नगर, सुपर कॉरिडोर चौराहा और नावदा पंथ मार्ग से सिरपुर तालाब पहुंचेगी। वहां ट्रैक्टरों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है, और तालाब से किसान चंदन नगर, लाबरिया भेरू और महू नाका मार्ग से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपेंगे।

हातोद से सिरपुर तालाब तक ट्रैक्टर रैली

किसान बबलू जाधव के मुताबिक, अपने-अपने गांवों से किसान सिरपुर तालाब के लिए निकल चुके हैं। दोपहर 2 बजे तक सभी किसान तालाब पर पहुंचेंगे और वहीं से लगभग 3 बजे तक पैदल कलेक्ट्रेट तक मार्च करेंगे।रैली हातोद से शुरू होकर गांधी नगर, सुपर कॉरिडोर चौराहा और नावदा पंथ मार्ग से होते हुए सिरपुर तालाब पहुंचेगी। जहां ट्रैक्टरों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।सिरपुर तालाब से किसान चंदन नगर, लाबरिया भेरू और महू नाका मार्ग से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे।

ग्रीन फील्ड कॉरिडोर से 28 गांव प्रभावित

इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर परियोजना से इंदौर की सांवेर और हातोद तहसीलों के करीब 20 गांव तथा उज्जैन जिले के आठ गांव प्रभावित हो रहे हैं। परियोजना के लिए 188 हेक्टेयर उपजाऊ जमीन अधिग्रहीत की जा रही है। कई किसानों की पूरी जमीन परियोजना की जद में आ रही है, जबकि कुछ की जमीन के बीच से सड़क गुजरेगी, जिससे खेती असंभव हो जाएगी।

मुआवजे और फसलों के दाम पर नाराजगी

किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा तय मुआवजा बाजार मूल्य से बहुत कम है। कांकरिया के किसान वीरेंद्र चौहान ने कहा कि गाइडलाइन के अनुसार दोगुना मुआवजा देने की बात कही जा रही है, जबकि जमीन के वास्तविक दाम पांच गुना तक बढ़ चुके हैं। रैली में किसान ग्रीन फील्ड कॉरिडोर के विरोध के साथ सोयाबीन की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने, भावांतर योजना को स्थगित करने और प्याज के दाम बढ़ाने जैसी मांगें भी रखेंगे।

किसानों की अनदेखी

किसान नेताओं का कहना है कि लगातार नीतियों और योजनाओं में किसानों के हितों की अनदेखी हो रही है। जाधव ने कहा, “सरकार योजनाएं बना देती है, लेकिन अन्नदाता की स्थिति को समझने की कोशिश नहीं करती। इस सड़क से हमारी जमीनें जा रही हैं, पर मुआवजे में आसपास के 10 किमी तक कहीं भी जमीन नहीं मिल रही।”

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

TAGGED: farmers protest, greenfield corridor, indore, madhya pradesh, mp news, tractor rally, Ujjain
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 11 26 at 7.05.05 PM - The Fourth
Cities

कौन हैं रीना, जिन्हें कांग्रेस ने सौंप दी MP की कमान

4 महीना पहले

छत्तीसगढ़ में दागी प्रत्याशियों की भरमार, कई पर गंभीर केस

शिवराज बोले – में सबसे ज्यादा मेहनत करने वाला कार्यकर्ता हूं

दुबई यात्रा के नाम पर की कई लोगों के साथ लाखों की धोखाधड़ी !

Delhi में डेंगू का कहर, 5000 से ज्यादा केस

You Might Also Like

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Prachand
India

स्वदेशी हेलिकॉप्टर PRACHAND में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

1 सप्ताह पहले
PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि
India

PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि

1 सप्ताह पहले
Madhepura Station पर मां की लाश संग आठ घंटे बैठी रहीं मासूम बेटियां
India

Madhepura Station पर मां की लाश संग आठ घंटे बैठी रहीं मासूम बेटियां

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?