By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इन बाबाओं पर लगे बलात्कार, हत्या से जुड़े होने के आरोप
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
rampal l1 1 - The Fourth
India

इन बाबाओं पर लगे बलात्कार, हत्या से जुड़े होने के आरोप

साधु संत के नाम पर बाबा लोग देश को बदनाम कर रहे हैं।

Last updated: जुलाई 4, 2024 6:42 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
6 Min Read
SHARE

हमारा देश प्राचीन काल से ही साधु संतों की पावन भूमि वाला देश रहा है, लेकिन आज के समय में कुछ ऐसे लोगों की भी एक भीड़ इकट्ठी हो गई है। जो साधु संत के नाम पर ना केवल अपने पहने चौले को बल्कि देश को भी बदनाम कर रहे हैं। आज हम आपको भारत के ऐसे जाने माने विवादित बाबाओं के नाम बताएंगे जिन पर बलात्कार, हत्या और आतंकवाद से जुड़े होने जैसे कई आरोप लगे हैं।

भारत में कितने ऐसे बाबाओं पर यौन शौषण के आरोप लगे है:

  1. राजिंदर कालिया: 1300 बार रेप का आरोप
rajinder kalia allegedly groomed and raped his followers 1719942022 - The Fourth

ब्रिटेन में भारतीय मूल का बाबा राजिंदर कालिया पर कई महिलाओं के साथ यौन शोषण करने के आरोप हैं। यौन शोषण की शिकार लड़कियों में कुछ की उम्र तो 15 साल तक की है। इतना ही नहीं बल्कि केस दायर करने वाली सभी महिलाएं भी भारतीय मूल की हैं। राजिंदर कालिया ब्रिटेन के कोवेंट्री स्थित हिन्दू मंदिर के मुख्य पुजारी भी है। भारत के पंजाब में जन्मा राजिंदर कालिया 1977 में ब्रिटेन गया था। उसके बाद से उसने 1983 में उसने घर से ही प्रवचन देना शुरू किया था। साल 1986 में उसने कोवेंट्री में जमीन खरीदकर उस पर मंदिर बनाया, जिसे सिद्ध बाबा बालक नाथ जी सोसायटी के नाम से रजिस्टर्ड कराया। एक महिला ने कोर्ट में बताया कि, आश्रम में काम करने के 22 साल के दौरान उसके साथ कम से कम 1300 से ज्यादा बार यौन शोषण किया गया। साथ ही अन्य पीड़िता ने बताया कि, कालिया ने 13 साल की उम्र से उसका यौन शोषण शुरू कर दिया था। महिला ने कोर्ट में बताया कि शिकायत करने पर उसे तेजाब से मारने की धमकी दी गई थी।

  1. बाबा राम रहीम पर कई आरोप
images - The Fourth

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा राम रहीम के खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वह 2017 से हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद है, जहां वह सिरसा में अपने आश्रम के मुख्यालय में दो महिला शिष्यों से बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहे है। साथ ही राम रहीम के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज है, जिसमें उन्हें सजा सुनाई गई थी।

  1. आसाराम बापू: आजीवन कारावास की सजा
Asaram Bapu image - The Fourth

82 वर्षीय आसाराम बापू वर्तमान में राजस्थान की अदालत द्वारा दिए गए दोषसिद्धि के फैसले के तहत सेंट्रल जेल, जोधपुर में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आसाराम को जोधपुर पुलिस ने वर्ष 2013 में इंदौर से गिरफ्तार किया था। तब से आसाराम जेल की सलाखों के पीछे है। जिसके बाद 5 साल की लंबी सुनवाई के बाद 25 अप्रैल 2018 में कोर्ट ने आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

  1. संत रामपाल को भी जेल
rampal l1 - The Fourth

हरियाणा के सिंचाई विभाग में बतौर इंजीनियर के रुप काम करने वाले संत रामपाल ने आध्यात्म की दुनिया में जब कदम रखा तो करोड़ों की कमाई कर डाली थी। रामपाल के खिलाफ अवैध गर्भपात सेंटर खोलने, अनुयायी की हत्या करने, आश्रम में हथियार रखने और सरकारी काम में बाधा डालने जैसे कई मामले दर्ज हैं। संत रामपाल को भी उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है।

  1. स्वामी नित्यानंद पर भी आरोप
500x300 366804 nithyananda - The Fourth

जेल जाने वाले बाबाओं में स्वामी नित्यानंद का नाम भी शामिल है। नित्यानंद भी स्वयं को भगवान मानते थे। वो अपने भक्तों के सामने खुद को भगवान की तरह पेश करते थे। नित्यानंद पर बच्चों का अपहरण करने और अपने शिष्यों के साथ दुष्कर्म करने के भी आरोप हैं। साल 2010 में उन्हें गिरफ्तार किया गया, जिसके कुछ ही समय बाद उन्हें बेल मिल गई थी। इसके बाद नित्यानंद फरार हो गए।

  1. निर्मल बाबा और उनकी पत्नी के खिलाफ भी दर्ज हैं FIR
NirmalBaba 0 - The Fourth

निर्मलजीत सिंह नरुला, जिन्हें हम लोग निर्मल बाबा के नाम से जानते थे। TV पर अपने शो निर्मल बाबा की तीसरी आंख के भाग के रूप में दिखाई दिए थे। कथित धोखाधड़ी के लिए मेरठ में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में बाबा और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत करने वाले हरीश वीर सिंह ने दावा किया था कि, बाबा की सलाह पर उन्होंने ‘खीर’ खाई, जिससे बाद उन्हें स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो गई थी। इसके आलावा इंदिरा पुरम में दायर एक अन्य पुलिस मामले में, जय राम सिंह ने आरोप लगाया था कि, निर्मल बाबा ने उनकी बीमारी का इलाज करने का वादा करके उनसे 31,000 रुपए की ठगी की, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली।

यह जानकारी भारत के कुछ जाने माने उन “बाबाओं” के बारे में थी,जिन पर अपने लाभ के लिए लोगों की आस्था और विश्वास का शोषण करने का आरोप है। साथ ही कुछ को गंभीर अपराधों के लिए दोषी भी ठहराया गया है। हमारे देश की भोली भाली जनता इन जैसे बाबाओं की बातों में आकर बह जाती है और अपनी कमाई हुई संपत्ति और करोड़ों रुपयों का दान कर देते हैं।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: Asaram Bapu, Baba Ram Rahim, babas, Nirmal Baba, Rajinder Kalia, rape, saints, Sant Rampal, Swami Nithyananda, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

america 2 - The Fourth
World

रूस ने तोड़ा ‘CTBT’ नाम का ऐतिहासिक करार, DRILL कर सभी को चौंकाया

2 वर्ष पहले

क्या है ‘Cash for query’ केस जिसमें उलझी है महुआ मोइत्रा?

भारत को गर्त में ले जायेगा ‘मुफ्त की रेवड़ी बाटों कल्चर!’

Cancer से महिला-मौत में मध्यप्रदेश अव्वल

बाहरी राज्यों के अफसर संभालेंगे इंदौर का चुनाव

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?