By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना पड़ा भारी, तीन लोगों ने मिलकर किया रेप
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
rape 174436737 - The Fourth
India

इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना पड़ा भारी, तीन लोगों ने मिलकर किया रेप

लखनऊ में युवती से गैंगरेप का आरोप, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती।

Last updated: सितम्बर 3, 2024 5:51 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

सोशल मीडिया पर दोस्त बनाना आसान हो गया है, लेकिन इसके साथ ही कई खतरे भी जुड़े हुए हैं। कई बार लोगों को सामने वाले व्यक्ति के असली इरादों के बारे में पता नहीं होता है और उनपर भरोसा कर लेते है। ऐसा ही एक मामला कानपुर से सामने आया है। जहां सोशल मीडिया के जरिए बने दोस्त ने नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। कानपुर से म्यूजिक एलबम में काम करने के लिए लखनऊ आई युवती का तीन लोगों ने चलती स्कार्पियो में गैंगरेप किया। इसमें दो प्रॉपर्टी डीलर भी शामिल थे। बेहोशी की हालत में युवती को आरोपी चिनहट के एक होटल ले गए। आरोप है कि, वहां भी युवती से दुष्कर्म किया। होश आने पर पीड़िता के विरोध पर आरोपियों ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। हालांकि पुलिस ने FIR दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, कानपुर की रहने वाली 23 साल की युवती की कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर चिनहट के रहने वाले विपिन सिंह से दोस्ती हुई थी। विपिन सिंह प्राॅपर्टी डीलर का काम करता है उसने युवती को एक फिल्मी साॅन्ग में रोल दिलाने की बात कही थी। इसके बाद विपिन सिंह ने युवती को लखनऊ बुलाया। 28 अगस्त को युवती कानपुर से लखनऊ पहुंची। लखनऊ पहुंचने के बाद वह होटल रिजेंसी पहुंची। इसके बाद विपिन सिंह ने युवती को कार में बैठाया और अपने ऑफिस ले आया। यहां रोल के सिलसिले में उसकी मुलाकात एक शख्स से कराई। इस दौरान विपिन सिंह और उसका रिश्तेदार विनाम सिंह और कर्मर्चारी हिमांशु सवार मौजूद थे।

इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को उसके घर छोड़ने की बात की। पीड़िता का आरोप है कि, चलती कार में विपिन सिंह ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया जिसकी वजह से वह बेहोश हो गई थी। बेहोश होने के बाद विपिन, विनाम और हिमांशु ने चलती कार में उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को होटल क्रिस्टल ले गया। यहां भी उसने युवती से दरिंदगी की। होश में आने पर विपिन ने युवती को किसी से भी घटना के बारे में बताने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता लहूलुहान हालत में कानपुर पहुंची। वहां उसने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने आरोपी विनय सिंह, ईनाम सिंह और विपिन सिंह के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर चिनहट पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। जबकि एक आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

आज कल इंस्ट्राग्राम, फेसबुक या किसी भी अन्य सोशल मीडिया ऐप्स पर दोस्त बनाना आसान हो गया है और लोग इन ऐप्स के जरिए नए नए दोस्त बनाते है। लेकिन यह आज के समय में काफ़ी खतरनाक हो गया है। जिसका अंदाजा किसी को भी नही है। आजकल सोशल मीडिया पर कई तरह के खतरे हैं, जैसे कि साइबर बुलिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी और व्यक्तिगत जानकारी की चोरी। आईए जानते है इन सब से बचने के लिए हमे क्या- क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

  1. सोशल मीडिया पर दोस्त बनाने से पहले आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि, आप किसी विश्वसनीय और सही व्यक्ति से बात कर रहे है या नहीं। सबसे पहले उनके प्रोफाइल की अच्छे से जांच कर करे उनके पोस्ट और फोटोज देखे और उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों के बारे में भी जानकारी निकाले।
  2. सोशल मीडिया पर दोस्त बनाने के दौरान आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी नहीं बतानी चाहिए,जैसे कि आपका पता, फोन नंबर और बैंक खाता। उन लोगों से दूर रहना चाहिए जो आपको अजीब या असहज महसूस कराते हैं और अगर आपको लगता है कि,कोई व्यक्ति आपको धोखा दे रहा है तो आप तुरंत पुलिस या साइबर सेल से संपर्क करें।
  3. यदि कोई व्यक्ति आपको अच्छी नौकरी या फिल्म में काम दिलाने के बारे में बोले तो, उनकी बातों में आकर उनके बुलाए पते पर नहीं जाना चहिए। पहले उसके बारे में सारी जानकारी निकलो फिर ही आगे फैसला लेना चहिए।

हमेशा याद रखें, सोशल मीडिया पर दोस्त बनाना आसान हो सकता है, लेकिन इसके साथ ही कई खतरे भी हो सकते है। इसलिए जब भी दोस्त बनाए तो अपनी सुरक्षा का ध्यान भी रखे।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: #socialmediaprivacy, awareness, crimealert, criminal case, friendship, instagram, justice, justiceforvictims, Kanpur, legalaction, onlinefriends, rape, safeguard, safesocializing, safetyfirst, sexualassault, social media, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

deepika kumari silver ft 1729482029 - The Fourth
Sports

तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में दीपिका कुमारी का जबरदस्त प्रदर्शन, जीता रजत पदक

1 वर्ष पहले

चीन के युन्नान में लैंडस्लाइड 47 लोग मलबे में दबे, 8 की मौत

देश के सबसे स्वच्छ शहर में भिखारी बताओ, इनाम पाओ- शासन की अनूठी योजना चर्चा में

गुजरात में भाजपा का शानदार प्रदर्शन कायम!

कोटा कोचिंग सेंटर बन रहे छात्रों के मौत का कारण

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

7 दिन पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

7 दिन पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?