By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: ISIS मॉड्यूल के खिलाफ NIA छापेमारी, कट्टरपंथी जिहादी आतंकवादी समूह का भंडाफोड़
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
nia - The Fourth
India

ISIS मॉड्यूल के खिलाफ NIA छापेमारी, कट्टरपंथी जिहादी आतंकवादी समूह का भंडाफोड़

जिहादी आतंकी समूह के संबंध में देश के 4 राज्यों में 19 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की हैं।

Last updated: दिसम्बर 19, 2023 6:50 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक खतरनाक कट्टरपंथी जिहादी आतंकवादी समूह का भंडाफोड़ किया है। NIA ने 18 दिसंबर को एक कट्टरपंथी जिहादी आतंकी समूह के संबंध में देश के 4 राज्यों में 19 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की हैं। एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि, 18 दिसंबर सुबह से ही 19 स्थानों पर तलाशी चल रही है। कर्नाटक में 11 स्थानों, महाराष्ट्र में 3 स्थानों, झारखंड में 4 स्थानों और दिल्ली में 1 स्थान पर छापेमारी चल रही है।

छापेमारी में क्या-क्या मिला?

छापेमारी के दौरान, NIA ने बड़ी मात्रा में बेनामी नकदी, हथियार, धारदार हथियार, संवेदनशील दस्तावेज और विभिन्न डिजिटल उपकरण बरामद किए। NIA अधिकारियों ने कहा कि, आरोपी “विदेशी हैंडलर” के निर्देश पर भारत में काम कर रहे थे और देश में आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे। पिछले हफ्ते, केंद्रीय आतंकवाद निरोधी एजेंसी ने महाराष्ट्र में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक ISIS मॉड्यूल का नेता था और वह नए भर्ती लोगों को निष्ठा की शपथ दिलवा रहा था।

महाराष्ट्र की इन लोकेशन पर डाली रेड

आपको बताते चलें, इससे पहले बीते हफ्ते में महाराष्ट्र की 43 लोकेशन पर एनआईए ने छापेमारी की थी। इस बड़ी कार्रवाई में 15 लोगों को गिरफ्तार किया। बता दे, इस मामले में आरोपी साकिब नचान ISIS मॉड्यूल का लीडर था और नए लोगों की भर्ती करने का काम करता था। बताया जाता है कि, रेड के दौरान NIA ने बड़ी मात्रा में कैश, हथियार, नुकीले औजार, संवेदनशील डॉक्युमेंट्स और कई डिजिटल डिवाइस मिले थे।

9 दिसंबर से चल रहा था सर्च अभियान

आपको बताते चलें, इससे पहले की कार्रवाई में नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी (NIA) ने 9 दिसंबर को महाराष्ट्र के 43 और कर्नाटक के एक ठिकाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा ठाणे रूरल में 31 जगहों, पुणे में दो, ठाणे सिटी में 9, भायंदर में एक जगह पर रेड की। इस कार्रवाई में ISIS का नेटवर्क जुड़ा होने की बात सामने आई है। बता दे, ठाणे के पड्घा गांव को फ्री जोन घोषित करके अल शाम का नाम दिया था। ये अरबी का शब्द है, जिसे ‘अल दौलतुल इस्लामिया फिल इराक वल शाम’ के शॉर्ट फॉर्म के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: delhi, isis raids, Jharkhand, Jihadi terrorist group, Karnataka, Maharashtra, National Investigation Agency, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 03 04 at 5.19.20 PM - The Fourth
Sports

आईपीएल 2025 में होगा इंदौर का दबदबा!

1 वर्ष पहले

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री AJIT PAWAR विमान हादसे में मृत, बारामती में शोक की लहर

यूपी के पूर्व शिक्षा मंत्री राकेश धर त्रिपाठी को सुनाई 3 साल की सजा !

इंदौर में 20 साल के कबड्डी खिलाड़ी को हार्ट अटैक

“इंदौरी” रजत का कमाल, 17 साल बाद चेपॉक में बेंगलुरु की जीत

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

7 दिन पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

7 दिन पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?