By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: जबलपुर वालो सावधान….कलेक्टर बनकर लोगों को शिकार बना रहे साइबर ठग !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 08 08 at 4.46.18 PM - The Fourth
India

जबलपुर वालो सावधान….कलेक्टर बनकर लोगों को शिकार बना रहे साइबर ठग !

साइबर ठग का शिकार हर रोज 10 हज़ार लोग हो रहे हैं।

Last updated: अगस्त 9, 2024 10:34 पूर्वाह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

देश में साइबर ठग का शिकार हर रोज 10 हज़ार लोग हो रहे हैं। एक्सपर्ट इसके पीछे की वजह जागरूकता की कमी बताते हैं, लेकिन IAS, IPS और डॉक्टरों के साइबर ठगी का शिकार होने पर यह कहानी उल्टी हो जाती है। साइबर ठगों को अपने काम से मतलब है, चाहे उसका शिकार आम आदमी हो या जाने-माने लोग हो। साइबर ठग नए-नए तरीके अज़मा रहे है, किसी को भी ठग सकते हैं। पिछले कुछ समय से व्हाट्सएप नंबर से कॉल करने लगे है और लोगों को झांसा देकर रुपयों की डिमांड कर के ठग रहे है।

जबलपुर कलेक्टर को निशाना बनाया

जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना को भी नहीं छोड़ा। जालसाजों ने दीपक सक्सेना के नाम से उनके रिश्तेदार से 25 हज़ार की ठगी की है। ठग ने साइबरफ्रॉड करते हुए वाट्सऐप पर कलेक्टर दीपक की फोटो लगाई। फिर कई रिश्तेदारों को मैसेज किया। झांसे में आकर एक रिश्तेदार ने 25 हज़ार रुपए ट्रांसफर कर दिए। दीपक सक्सेना को ठगी का पता चला तो हैरान हो गए। कलेक्टर ने साइबर सेल को शिकायत भेजी। साइबर टीम ने फर्जी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने फर्जी फेसबुक आईडी को तुरंत ब्लॉक कर आरोपी की तलाश करने के लिए साइबर सेल की टीम को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने अपनी फेसबुक आईडी पर फेक लिखते हुए कहा है कि, अज्ञात नंबर से उनकी प्रोफाइल पिक लगाकर लोगों से संपर्क किया जा रहा है। जिससे लोगों को धोखा हो रहा है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि इन नंबरों का कलेक्टर जबलपुर से कोई संबंध नहीं है। नंबर पूरी तरह से फर्जी हैं। कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि ऐसे फर्जी संदेशों को नज़र अंदाज करें और तुरंत ब्लॉक कर दें।

मंत्री के नाम पर भी ठगी की कोशिश

बता दें कि कुछ दिन पहले ठगों ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के नाम से भी फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने की कोशिश की गई थी। जिसकी जांच साइबर सेल की टीम कर रही है। इसके अलावा पिछले सात दिन में धार, सिवनी, उमरिया, शहडोल, शिवपुरी सहित कई कलेक्टरों के नाम पर साइबर ठगों ने ठगी को अंजाम देने की कोशिश की है।

साइबर ठगों से सावधान रहने की जरूरत

इन दिनों सोशल मीडिया और ऑनलाइन के माध्यम से नए-नए तरीके के क्राइम सामने आ रहे हैं। साइबर फ्रॉड की घटनाएं रोज सामने आ रही हैं। फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर पैसे मांगने का यह मामला नया नहीं है लेकिन जिस तरह से अब अधिकारी भी निशाने पर आ रहे हैं, यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है। इसलिए लोगों को बहुत सर्तक रहने की जरूरत है। क्योंकि जरा सी असावधानी आपके बैंक अकाउंट को साफ कर सकती है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: Collector, cyber fraud, Cyber ​​thugs, Deepak Kumar Saxena, Facebook, IAS, IPS, jabalpur, thefourth, thefourthindia, whatsapp
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 10 24 at 1.40.54 PM - The Fourth
Cities

मंत्री विजयवर्गीय के लिए झटका है… भाजपा का संगठन विस्तार!

4 महीना पहले

गुजरात की बिलकिस बानो गैंगरेप केस के सभी 11 दोषियों ने किया सरेंडर !

इन कारणों से हो सकती है, पेट में जलन की समस्या

अगस्त में दिखेंगे 2 सुपर मून

विधानसभा चुनाव हारे 12 मंत्रियों ने नहीं छोड़े सरकारी बंगले

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?