By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: जैसा अनुमान था वैसा ही हुआ! एक बार फिर राम नवमीं पर हमला, शोभायात्रा पर हुआ पथराव
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 04 18 at 6.02.21 PM - The Fourth
India

जैसा अनुमान था वैसा ही हुआ! एक बार फिर राम नवमीं पर हमला, शोभायात्रा पर हुआ पथराव

पश्चिम बंगाल में राम नवमी के दौरान शोभायात्रा में हुए दंगे।

Last updated: अप्रैल 18, 2024 6:09 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में कल रामनवमी शोभायात्रा के दौरान पथराव किए गए। हालांकि सभी को ऐसा कुछ होने का पहले से अनुमान था। बंगाल का इतिहास उठाकर देख लीजिए। जब जब कोई हिंदू त्योहार होता है तब तब दूसरे समुदाय द्वारा पथराव और हमले की घटना सामने आती ही है। इस पथराव में 20 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में लोग अपनी छतों से जुलूस पर पथराव करते दिख रहे हैं। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। साथ ही प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में धारा 144 लागू कर सुरक्षाबलों को भी तैनात किया है।

ममता बनर्जी ने फिर पल्ला झाड़ा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक गैर जिम्मेदारन आदत रही है, उनके राज्य मे कोई भी घटना हो वे उसे दूसरों के सर पर मढ कर पतली गली से निकल जाती हैं। इस रामनवमी के पहले भी उन्होंने दंगों की आशंका जतायी थी और उल्टा मुसलमानों को सचेत किया था। सबसे बड़ा सवाल है कि अगर उन्हें पहले ऐसा कुछ होने की संभावना थी तो उन्होंने दुरुस्त इंतजाम क्यूँ नहीं किये? झड़प के बाद दोनों पार्टी आमने-सामने है। ममता बनर्जी ने BJP पर दंगों की साजिश रचने का आरोप लगाया है। वहीं BJP के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने ममता द्वारा BJP पर लगाए आरोप में कहा कि, ममता बनर्जी के साथ जनता नहीं है। इसलिए ममता बनर्जी ‌BJP के खिलाफ लोगों को भड़का रही है।

इस मामले में NIA जांच की मांग की

भाजपा का आरोप है कि, रेजीनगर में हिंदू श्रद्धालुओं को निशाना बनाया गया था। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार ने कहा कि , मुर्शिदाबाद में राम भक्तों पर TMC के नेताओं ने TMC पार्टी के ऑफिस से हमला किया था। इस मामले में NIA जांच हो, जैसे पिछली बार राम नवमी हिंसा मामले में कोर्ट के आदेश पर NIA की जांच की गई थी।

आज BJP कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल के एगरा थाने में घेराव करेंगे

पत्थरबाजी और हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल के नेता ने कहा कि, बंगाल टूट रहा है और इसके लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं। वहीं उन्होंने कहा कि, रामनवमी शोभा यात्रा पर हुए क्रूर हमले के विरोध में आज भाजपा कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल के एगरा थाने में अपना घेराव करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बंगाली हिंदुओं की रक्षा में विफल रहने पर बंगाल की मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। इसके अलावा पूरी घटना का वीडियो शेयर करते हुए अमित मालवीया ने कहा कि, पश्चिम बंगाल के लिए ममता बनर्जी कलंक हैं। एक बार फिर रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही है।

2018 से 2024 तक हुए पश्चिम बंगाल में रामनवमी के दौरान दंगे

2018 में रानीगंज में निकलने वाले रामनवमी के जुलूस पर  मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी। फिर देखते ही देखते तीखी बहस हिंसा में बदल गई और पुलिस कर्मियों पर ईंट-पत्थरों से हमला करने लगे।

2019 में भी पश्चिम बंगाल के आसनसोल में मारवाड़ी विद्यालय से राम नवमी रैली निकाली गई थी। लेकिन हिंसा के दौरान वाहनों में आग लगा दी थी और घरों पर पथराव किए गए थे।

2022 में भी पश्चिम बंगाल में हावड़ा के शिबपुर इलाके में रामनवमी जुलूस के दौरान दंगे हुए थे।

 पिछले साल 2023 में भी बंगाल में रामनवमी समारोह में भी हिंसा हुई थी। उत्तर दिनाजपुर के दालखोला, हावड़ा के शिवपुर तथा हुगली के रिसड़ा व श्रीरामपुर में रामनवमी की शोभायात्राओं पर हमला हुआ था। इन घटना में अनेक लोग जख्मी हुए थे। जिससे बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच बड़े पैमाने पर टकराव हुआ था।

आखिर हमेशा बंगाल में ही ये सब क्यों होता है? देखा जाए तो इस तरह के दंगे बडे़ पैमाने पर पश्चिम बंगाल से ही सामने आते है वो भी ख़ासतौर पर हिंदू त्योहार और शोभायात्रा के दौरान ही।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: Murshidabad, Ram Navami, Rejinagar, stone pelting, thefourth, thefourthindia, violence, West Bengal
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

indian businessman 275543446 16x9 0 - The Fourth
World

भारतीय कारोबारी व्यक्ति ने 900 कैदियों को जेल से छुड़ाने के लिए दान किए 2.25 करोड़ रुपये !

2 वर्ष पहले

आज ही के दिन Premiere हुई ‘The Godfather’ आज भी सिनेमा के लिए एक बड़ी Inspiration

Kangana Ranaut ने की “Tanu Weds Manu 3” फिल्म कि घोषणा की, Vijay sethupathi के साथ काम करेंगी

Delhi air pollution: प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त आदेश, पराली जलाना बंद करे

जजों के बयान और फैसले देखकर होती हैरानी, भारत को जूडिशल रिफॉर्म की सख्त जरूरत

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?