By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: कर्नाटक में फिर भाषा विवाद गर्माया, लोग साइनबोर्ड और नेमप्लेट तोड़े !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
PTI12 27 2023 000182B 0 1703675117942 1703675146945 - The Fourth
India

कर्नाटक में फिर भाषा विवाद गर्माया, लोग साइनबोर्ड और नेमप्लेट तोड़े !

इसके लिए BBMP ने 28 फरवरी 2024 तक का समय दिया था।

Last updated: दिसम्बर 28, 2023 2:12 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

कर्नाटक में एक बार फिर भाषा विवाद शुरू हो गया हैं। इस बार दुकानों, दफ्तरों और अन्य प्रतिष्ठानों के बाहर लगे साइनबोर्ड और नेमप्लेट को निशाना बनाया जा रहा हैं।इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी भी ‘60% कन्नड़ भाषा’ के फैसले के समर्थन में आ गए हैं। हालांकि, उन्होंने हिंसा की निंदा भी की है। 27 दिसंबर को कर्नाटक रक्षणा वेदिके (KRV) नाम के एक संगठन ने बेंगलुरु में उन साइनबोर्ड्स को तोड़ दिया जिनमें कन्नड़ भाषा का इस्तेमाल नहीं किया गया था। प्रदर्शनकारियों के कई वीडियो भी वायरल हुए हैं।

बेंगलुरु ब्रुहट महानगरपालिका (BBMP) ने आदेश जारी किए थे कि, प्रतिष्ठानों पर मौजूद साइनबोर्ड्स पर 60% कन्नड़ भाषा होना चाहिए। साथ ही कहा गया था कि इसका पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा भी अगर नही किया तो कारोबारी का लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। हालांकि, इसके लिए BBMP ने 28 फरवरी 2024 तक का समय दिया था।

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि, “सभी को साइन पढ़ने में आने चाहिए और सभी लोग अंग्रेजी नहीं पढ़ सकते हैं। अंग्रेजी या हिंदी जैसी किसी अन्य भाषा के साथ कन्नड़ में लिखने में क्या नुकसान है? यह इंग्लैंड तो नहीं है। अगर कोई हिंसा हुई है, तो इसकी बिल्कुल अनुमति नहीं है, लेकिन इन लोगों को भी भावनाओं और जरूरत को समझना चाहिए।”

27 दिसंबर को बेंगलुरु में करीब 20 दुकानों को निशाना बनाया गया था। यहां लगे अंग्रेजी साइनबोर्ड्स को तोड़ दिया गया था। प्रदर्शनकारियों ने MG रोड, ब्रिगेड रोड, लावेल रोड और सेंट मार्क्स पर कई दुकानों को निशाना बनाया। इसके अलावा केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी अंग्रेजी साइबोर्ड्स को लेकर तनाव देखआ गया था।

यह पूरा विवाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के अक्टूबर में दिए गए एक भाषण से शुरू हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा था कि, “इस राज्य में रहने वाले हर व्यक्ति को कन्नड़ बोलना सीखना चाहिए।”

इधर, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने साफ कर दिया है कि, हिंसा करने वालों के खिलाफ ऐक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा, “कानून हाथ में लेने वाले और कानून के खिलाफ जाने वालों के खिलाफ हम कड़ी कार्रवाई करेंगे।”

कर्नाटक पुलिस ने केआरवी संयोजक टीए नारायण गौड़ा सहित 700 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और कहा कि अन्य कन्नड़ समर्थक संगठन भी इसमें शामिल थे, उनकी तलाश का जा रही है। बेंगलुरु पुलिस ने दो पुलिस डिवीजनों में कन्नड़ समर्थक संगठनों के सदस्यों के खिलाफ चार मामले दर्ज किए हैं। हालांकि प्रदर्शनकारियों को कर्नाटक पुलिस अधिनियम के तहत हिरासत में लिया, लेकिन शाम को रिहा कर दिया था।

टीए नारायण गौड़ा ने कहा कि, “नियम के अनुसार, 60% साइनबोर्ड और नेमप्लेट कन्नड़ में होने चाहिए। हम किसी भी कंपनी या बिजनेस के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन यदि आप कर्नाटक में व्यवसाय कर रहे हैं तो आपको हमारी भाषा का सम्मान करना होगा। यदि आप कन्नड़ को नजरअंदाज करते हैं या कन्नड़ को छोटे अक्षरों में लिखवाते हैं, तो हम आपको यहां काम नहीं करने देंगे।”

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: Bengaluru, english board signs, Kannada, Karnataka, KRV state president, T A Narayan Gowda, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

article photos 3 - The Fourth
Entertainment

Grammy Awards 2025: संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा जश्न, नए सितारों की चमक

1 वर्ष पहले

साल के साथ कई समीकरण बदले…भारत के लिए रक्षा सुधार बेहद ज़रूरी!

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पहली बार अंतरिक्ष यात्री भी करेंगे योग !

वन्यजीव संरक्षण: हमारा भविष्य, हमारा कर्तव्य

‘मोहन राकेश की डायरी’ और मैं!

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

7 दिन पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

7 दिन पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?