By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: केंद्रीय बजट में मध्य प्रदेश की झलक: लाडली बहना जैसी..लखपति दीदी योजना
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 02 01 at 5.30.33 PM - The Fourth
Politics

केंद्रीय बजट में मध्य प्रदेश की झलक: लाडली बहना जैसी..लखपति दीदी योजना

अंतरिम बजट 4 सेक्टर्स पर फोकस रहा।

Last updated: फ़रवरी 1, 2024 5:37 अपराह्न
By Parikshit 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश किया। उन्होंने 58 मिनट लंबा भाषण दिया। यह अंतरिम बजट है, क्योंकि अप्रैल-मई में आम चुनाव होने हैं। नई सरकार बनने के बाद पूर्ण बजट जुलाई में पेश होने की उम्मीद है। वित्त मंत्री सीतारमण के कार्यकाल का यह छठा बजट है। वित्त मंत्री ने कहा, हमने अंतरिम बजट की परंपरा को जारी रखा है। यही वजह है कि सरकार ने किसी तरह की घोषणाएं करने से परहेज किया। हालांकि, अंतरिम बजट 4 सेक्टर्स पर फोकस रहा। गरीब, महिलाएं, युवा और किसान। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में कहा कि हमारी सरकार में 1.4 करोड़ युवाओं को स्किल इंडिया मिशन का लाभ मिला है। इस दौरान 07 आईआईटी, 16 आईआईआईटी, 15 एम्स, और 07 आईआईएम खोले गए हैं। संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जुलाई में पूर्ण बजट में हमारी सरकार विकसित भारत के लक्ष्य का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत करेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों की आवश्यकताएं, आकांक्षाएं और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को भी कवर किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जब पीएम मोदी ने 2014 में काम शुरू किया, तब देश भारी चुनौतियों का सामना कर रहा था। हमने जनता के हित में काम शुरू किया, जनता को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर दिए हैं। देश में नई उम्मीद जागी है। हमने व्यापक विकास की बात की, हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से आगे बढ़ रहे हैं।

इनकम टैक्स

रिफंड प्रक्रिया में लगने वाला समय 93 दिन से कम होकर 10 दिन रह गया। इससे रिफंड जारी करने में तेजी आई। आयकर दाखिल करने वालों की संख्या 2.4 गुना बढ़ी। 26.02 लाख करोड़ का टैक्स कलेक्शन एक साल में जीएसटी कलेक्शन बढक़र 1.66 लाख करोड़ रुपये हुआ10 साल में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 3 गुना बढ़ा

रेलवे आर्थिक कॉरिडोर

3 प्रमुख आर्थिक रेल कॉरिडेर बनाए जाएंगे। जनसंख्या पर कमेटी का गठन होगा। इलेक्ट्रिक गाडय़िों को बढ़ावा दिया जाएगा। लक्षद्वीप के विकास पर जोर देंगे

रेलवे में तैयारी

आम ट्रेनों की 40000 बोगियां वंदे भारत में अपग्रेड होंगी। अगले 10 सालों में एयरपोर्ट की संख्या दोगुनी होगी। उड़ान स्कीम में 517 नए हवाई मार्ग तय किए गए

रोजगार से जुड़े ऐलान

मत्स्य योजना से 55 लाख लोगों को रोजगार। एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनीं। आंगनबाड़ी केंद्रो को सशक्त किया जाएगा। 5 नए इंटिग्रेटेड एक्वा पार्क की स्थापना होगी। नैनो यूरिया का दायरा बढ़ाएंगे।

राष्ट्रीय गोकुल मिशन

किसान रोजगार के 10 लाख नए अवसर। सोलर रूफ टॉप वाले 1 करोड़ घरों को मुफ्त बिजली। हमारी सरकार ने अलग मत्स्यपालन विभाग शुरू किया। डेयरी किसानों को बढ़ावा दिया जाएगा

4 सेक्टर्स पर फोकस रहा

  1. गरीबों के लिए-सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। गरीब कल्याण योजना में 34 लाख करोड़ खातों में भेजे।
  2. महिलाओं के लिए-करीब 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनीं। अब 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।
  3. युवाओं के लिए- तीन हजार नए आईआईटी खोले गए हैं। 54 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। एशियाई खेलों में भारत के युवाओं को कामयाबी मिली है।
  4. अन्नदाता (किसानों)- पीएम किसान योजना से 11.8 करोड़ लोगों को आर्थिक मदद मिली है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: budget 2024, ladli behna, ladli behna yojana, lakhpati didi yojana, madhya pradesh, modi, Nirmala Sitharaman, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार
India

जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार

2 सप्ताह पहले

IPL RETENTIONS SPECIAL : टीमों ने इन महंगे नामों से किया किनारा

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक शतक, राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हराया

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट “यंग प्रोफेशनल योजना” शुरू की है

TV Serial TRP List: ‘तारक मेहता शो’ टॉप 5 से भी हुआ आउट

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?