By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: कूड़े के पहाड़ मे आग से घुट रहा दिल्ली का दम, लेकिन नहीं रुक रहे ‘आप’ की सरकार के बहाने
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
ghazipur fire - The Fourth
India

कूड़े के पहाड़ मे आग से घुट रहा दिल्ली का दम, लेकिन नहीं रुक रहे ‘आप’ की सरकार के बहाने

2021 में चार और 2022 में गाजीपुर के कूड़े के पहाड़ में आग लगने की पांच घटनाएं सामने आई थीं।

Last updated: अप्रैल 24, 2024 5:18 अपराह्न
By Rajneesh 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

दिल्ली से देश की राजधानी होने के नाते सफाई और व्यवस्था के स्तर से अन्य जगहों के मुकाबले ज्यादा बेहतर होने की उम्मीद की जाती है लेकिन वास्तविक तस्वीर उससे उलट और बेहद अफसोसजनक है। भले ही आम आदमी पार्टी ‘आप का रामराज्य’ नाम से वेबसाइट बनाकर दिल्ली को साफ़ सुथरा करने का दावा कर रही है, लेकिन दया बस्ती से लेकर गाज़ीपुर मे कुतुब मीनार जितना बड़ा कचरे का पहाड़ चीख चीख कर गवाही दे रहा है कि ‘आप’ सरकार के दावे सरासर गलत है। लंबे समय से इन समस्याओं को कई बार बड़ा मुद्दा बनने के बाद भी अब तक इसका हल निकालने की कोई गंभीर पहल नहीं दिखती।

गाजीपुर लैंडफिल दुनियाभर में पहचाना जाता है। इस बार ये तब चर्चा में आया जब इस पर भयंकर आग लग गई। रविवार शाम से लगी आग अभी तक बुझी नहीं है। काफी जद्दोजहद के बाद भी कूड़े के इस पहाड़ पर आग को पूरी तरह से काबु कर पाने मे असफ़लता मिली है। पूरा इलाका जहरीली गैस, बदबू और धुएं से भर गया है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। दुर्भाग्यवश गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लगने की इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं। 2019 में कूड़े के इन पहाड़ पर आग लगने की छह घटनाओं की सूचना दी गई थी। 2020 में ये बढ़कर आठ हो गई। 2021 में चार और 2022 में गाजीपुर के कूड़े के पहाड़ में आग लगने की पांच घटनाएं सामने आई थीं। गर्मी आते ही कूड़े के पहाड़ में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। जिससे आसपास के लोगों को सांस लेने में मुश्किल होती है। ये तो बात सिर्फ एक लैंडफिल साइट की है। ठीक इसी तरह से दिल्ली के दो अन्य लैंडफिल साइट भलस्वा और ओखला भी स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।

‘आप’ की सरकार के बहाने!

नगर निगम के चुनाव मे ‘आप’ पार्टी तब आप ने घोषणा की थी कि वे इस पहाड़ को दिसंबर 2023 तक खत्म कर देंगे। लेकिन 2024 अप्रैल तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। नगर निगम की जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर लैंडफिल साइट पर अभी एक ही एजेंसी कूड़ा निस्तारण का काम कर रही है। कूड़ा निपटारा तेजी से करने के साथ ही दूसरी एजेंसी को काम पर लगाने की योजना एडमिनिस्ट्रेटिव अड़ंगे के चलते पूरी नहीं हो पा रही है, क्योंकि निगम में स्थाई समिति का गठन नहीं हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट हैरान, भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर हैरानी जताई है कि, दिल्ली में हर रोज ग्यारह हजार टन कचरा पैदा होता है, जिसमें से तीन हजार टन कचरे को सही ढंग से ठिकाने नहीं लगाया जाता। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में एयर क्वालिटी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की रिपोर्ट पर कहा कि यह हैरान करने वाली बात है कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल, 2016 को लागू हुए आठ साल गुजर चुके हैं, मगर अब तक दिल्ली मे बैठी ‘आप’ सरकार ने इस पर ठीक से अमल नहीं किया है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: Aam Aadmi Party, aap, delhi, fire, Fire incident, Ghazipur, government, Supreme Court, thefourth, thefourthindia, Toxic Smoke
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

shiupp - The Fourth
World

लीबिया में समुद्र तट पर बड़ा हादसा, एक साल में 2200 से अधिक लोगों की मौत

2 वर्ष पहले

184 लोगों की मौत से जुड़े 1978 दंगों की जांच होगी…मुलायम ने किया था पक्षपात?

चीन ने बनाया ‘SUPER WEAPON’, क्या है ड्रैगन के असल इरादे?

गुजरात में देश का पहला भारत निर्मित बिजली संयंत्र शुरू हुआ

US Report: पन्नू की हत्या की साज़िश में शामिल है Raw एजेंट

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

7 दिन पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

7 दिन पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?