विश्व शांति चाहने वालों के लिए आज एक सकारात्मक खबर सामने आई, जब US राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के द्वारा फोन पर हुई बातचीत का खुलासा किया जिसमें उन्होंने बताया कि Russia के राष्ट्रपति पुतिन अरसे से चल रहे Ukraine – Russia युद्ध समाप्त करने की वार्ता के लिए तैयार हो गए हैं। ट्रंप शांति वार्ता के लिए पुतिन से Saudi Arabia में मिलेंगे।
ज़ेलेंस्की भी सुलह को तैयार!
ट्रंप और पुतिन की बातचीत करीब डेढ़ घंटे चली जिसमें दोनों ही एक दूसरे के साथ करीबी से काम करने को सहमत हुए हैं। पुतिन से बात करने के बाद ट्रंप ने ज़ेलेंस्की से भी बात की।
युद्ध की पृष्ठभूमि!
गौरतलब हैं कि Russia और Ukraine की जंग 27 फरवरी 2014 से ही जारी हैं। फरवरी 2022 में Russia ने Ukraine पर बड़ा हमला शुरू किया और देश के काफी हिस्सों पर कब्ज़ा करना प्रारंभ कर दिया। जिससे यूरोप में दूसरे विश्वयुद्ध के बाद सबसे बड़ा संघर्ष शुरू हो गया। दोनों ही ओर जान-माल का काफी नुकसान हुआ और पूरे विश्व पर ही कहीं न कहीं इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ा।
क्या हैं Russia की शर्तें?
Russia लंबे समय से इस बात पर अड़ा हुआ हैं कि Ukraine NATO की सदस्यता लेने की अपनी योजना से पीछे हट जाए। पुतिन ने भी काफी पहले यह साफ कर दिया था कि जब Ukraine औपचारिक तौर पर NATO में शामिल न होने का ऐलान करेगा, उसी समय युद्ध रुक जाएगा और शांति वार्ता शुरू हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि Ukraine कुछ भू भाग पर Russia का कब्ज़ा स्वीकार करे और अपनी सेना हटाए। ट्रंप को भी इससे कोई आपत्ति नहीं हैं, लेकिन इस निर्णय के बाद Ukraine की सुरक्षा और आज़ादी पर सवाल भी उठने लगे हैं।
ट्रंप का शांति में विश्वास!
ट्रंप ये पहले भी कह चुके हैं कि उनके प्रथम कार्यकाल में कोई नया युद्ध शुरू नहीं हुआ था और यदि वो राष्ट्रपति होते तो यह युद्ध शुरू ही नहीं होता। अगर वे कोई स्थायी समाधान निकाल पाने में कामयाब होते हैं, तो निश्चित ही ये एक बड़ी उपलब्धि होगी।