By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: क्या TMC लीडर्स के खिलाफ संदेशखाली में लगे रेप के आरोप फेक हैं ?
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
download 2 - The Fourth
India

क्या TMC लीडर्स के खिलाफ संदेशखाली में लगे रेप के आरोप फेक हैं ?

वीडियो में बताया गया कि, BJP ने शेख शाहजहाँ पर झूठे आरोप लगवाए थे।

Last updated: मई 7, 2024 5:28 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

संदेशखाली एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। लेकिन इस बार इसकी वजह शेख शाहजहाँ नहीं बल्कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष “गंगाधर कायल” है। गंगाधर के सुर्खियों में आते ही भाजपा और टीएमसी ने एक बार फिर एक दूसरे पर इल्ज़ाम के तीर छोड़ना शुरू कर दिए हैं। आइए जानते है कि क्या है पूरा मामला?

कुछ दिन पहले एक वीडियो सामने आया है। उस वीडियो में एक शख्स और गंगाधर कायल बातचीत करते हुए नज़र आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में उस शख्स की एक भी झलक देखने नहीं मिली है, वह पूरे समय कैमरा के पीछे ही थे। वीडियो एक स्टिंग ऑपरेशन के रूप में बनाया गया था। वीडियो में गंगाधर यह बोलते हुए नजर आ रहे है कि, भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी और उनके कुछ सहायक ने, संदेशखाली की महिलाओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें रेप पीड़िता के रूप में पेश होकर शाहजहाँ के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराने के लिए कहा था। इस कार्य में गंगाधर ने भी उनकी मदद की थी। गंगाधर के मुताबिक पार्टी ने ऐसा क्षेत्र में टीएमसी के “बाहुबलियों” से छुटकारा पाने के लिए किया था।

वहीं वीडियो की एक अन्य क्लिप में एक महिला को यह कहते हुए दिखाया गया है कि, उसने अपनी शिकायत पर बिना सोचे समझे ही हस्ताक्षर कर दिए थे। ऐसा करने के लिए उन सभी महिला शिकायतकर्ताओं को 2,000 रुपये मिले थे। इसके अलावा गंगाधर ने यह भी कहा है कि, पिछले सप्ताह शाहजहां के सहयोगियों के घर से CBI द्वारा हथियार बरामद करना भी एक साजिश थी।

बस फिर क्या था, यह वीडियो वायरल होते ही टीएमसी का भाजपा पर इल्ज़ाम लगाना शुरू हो गया है। ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा है कि, “संदेशखाली की घटनाएँ पूर्व नियोजित थीं। भाजपा ने इसकी अच्छी पटकथा लिखी थी। सच सामने आ गया है। मैं ये बात काफी समय से कह रहा हूं। बनर्जी ने कहा, ”बिल्ली थैले से बाहर आ गई है।” टीएमसी ने भाजपा से माफ़ी मांगी है। इसके साथ ही टीएमसी के नेता अभिषेक बनर्जी ने शाहजहाँ के जेल जाने पर अफसोस भी जताया है और कहा है कि काश वह इस मामले में थोड़ी और जांच पड़ताल कर लेते।

इल्जामों के इन सवालों में भाजपा का कहना है कि, यह वीडियो फेक है। इस वीडियो में गंगाधर की आवाज़ AI द्वारा इस्तेमाल हुई है। वीडियो में दिख रहा शख्स कोई और है। (आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, वीडियो में शख्स की झलक स्पष्ट नहीं है।) यह वीडियो संदेशखाली की महिलाओं को कमज़ोर करने के लिए टीएमसी और राजनीतिक सलाहकार फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) द्वारा बनाया गया है।

साथ ही खुद गंगाधर ने भी एक वीडियो साझा कर कहा है कि, यह सब टीएमसी की साजिश है। टीएमसी उनकी, भाजपा और उस महिला की छवि खराब करना चाहते है। इस मामले में वह CBI से I-PAC और अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच की मांग करेंगे।

इस वीडियो की असल सच्चाई पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। कौन सच कह रहा है और कौन झूठ यह तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: bjp, Gangadhar Kayal, Sandeshkhali, Sheikh Shahjahan, thefourth, thefourthindia, TMC
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

49685 parul chaudhary - The Fourth
India

World athletics championships 2023: पारुल चौधरी ने रचा इतिहास, बनाया नेशनल रिकॉर्ड

3 वर्ष पहले

कभी अमेरिकी सेना मे थे… अब मोक्षपुरी बाबा बन कुंभ में डुबकी लगा रहे!

सरकारी स्कूलों के 15 हजार से अधिक शिक्षकों की सैलरी कटी

अविष्कार जिन पर उन्हें बनाने वाले को नही था नाज़

‘मोहन राकेश की डायरी’ और मैं!

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?