By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: क्यों हुए पुराने ज़ख्म फिर हरे? अक्कू यादव केस आया फिरसे ट्रेंड में
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 02 28 at 12.33.43 PM - The Fourth
India

क्यों हुए पुराने ज़ख्म फिर हरे? अक्कू यादव केस आया फिरसे ट्रेंड में

देश में दो दिल दहला देने वाले रेप केस सामने आए

Last updated: फ़रवरी 28, 2025 12:37 अपराह्न
By Saloni 1 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

हाल ही में देश में दो दिल दहला देने वाले रेप केस सामने आए—मध्य प्रदेश में एक 40 साल के व्यक्ति ने 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और पुणे में एक महिला को बस में एक आदमी ने अपनी हवस का शिकार बनाया। दोनों मामलों में एक चीज़ समान थी—दोनों आरोपी पहले भी अपराध कर चुके थे और जेल से बाहर आने के बाद फिर से वही जुर्म किया। इन घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर लोग अक्कू यादव केस को याद कर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि जब कानून और पुलिस पीड़ितों की रक्षा करने में नाकाम हो जाए, तो क्या जनता को खुद न्याय लेना चाहिए?

आइए देखते हैं, आखिर अक्कू यादव केस क्या था और क्यों यह अब भी लोगों के दिलों में जिंदा है।

अक्कू यादव: 10 साल का आतंक

नागपुर के कस्तूरबा नगर की गलियों में अक्कू यादव नाम डर और खौफ का प्रतीक बन चुका था। 90 के दशक से लेकर 2004 तक, उसने इलाके की सैकड़ों महिलाओं का रेप किया, लोगों से वसूली की और जो भी उसके खिलाफ खड़ा हुआ, उसे बेरहमी से मार दिया। स्थानीय पुलिस और कानून उसके खिलाफ कुछ नहीं कर रहे थे, क्योंकि वह उन्हें रिश्वत देकर अपने बचाव में रखता था।

कौन थी उषा नारायण

2004 में उषा नारायण नाम की महिला ने अक्कू यादव के खिलाफ आवाज उठाई। जब उसने उषा को धमकाने की कोशिश की, तो उन्होंने पूरे मोहल्ले को एकजुट किया और उसके आतंक के खिलाफ खड़े होने का फैसला लिया।

कोर्ट में मौत: जब जनता ने लिया अपना इंसाफ

13 अगस्त 2004 को जब अक्कू यादव की कोर्ट में पेशी थी, तो करीब 200 महिलाएँ वहां पहुंचीं। जैसे ही उसने एक महिला को देखकर फिर से धमकी दी कि वह उसे दोबारा रेप करेगा, भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने चाकू, मिर्च पाउडर और पत्थरों से उस पर हमला कर दिया। उसे करीब 70 बार चाकू मारा गया और वहीं उसकी मौत हो गई।

क्या बदला इन 21 सालों में?

अक्कू यादव की हत्या के बाद पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन पूरी बस्ती ने एक साथ बयान दिया की “हम सबने इसे मारा है।” इस वजह से पुलिस असली दोषियों को नहीं पकड़ पाई और यह घटना भारत के सबसे चर्चित public revenge केस में से एक बन गई। आज जब हम 2025 में देखते हैं, तो क्या स्थिति बदली है?

मध्य प्रदेश और पुणे की घटनाओं में भी आरोपी पहले से अपराधी थे, लेकिन वे कानून की ढील के कारण छूट गए। रेपिस्ट जेल से बाहर आकर फिर से वही अपराध दोहराते हैं, क्योंकि उन्हें कानून का डर नहीं होता।

क्या फिर महिलाओं को ही खड़े होना पड़ेगा अपने न्याय के लिए?

अक्कू यादव केस एक चेतावनी थी कि जब सरकार और कानून असफल हो जाते हैं, तो जनता खुद इंसाफ करने पर मजबूर हो जाती है। आज, जब ऐसे ही अपराध रोज़ सामने आ रहे हैं, तो लोग सवाल पूछ रहे हैं की क्या हमें फिर से अक्कू यादव जैसी घटनाओं की जरूरत पड़ेगी? क्या तब तक महिलाएँ असुरक्षित रहेंगी, जब तक वे खुद अपना बदला न ले लें? यह सवाल अब सिर्फ सोशल मीडिया पर नहीं, बल्कि देशभर में चर्चा का विषय बन चुका है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: akku yadav, akku yadav case, madhya pradesh, pune rape case, rape, sexual assault, thefourth, thefourthindia, usha narayanan
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

shutterstock 1123885724 - The Fourth
Cities

कर्ज और बेरोजगारी से परेशान रेडीमेड कारीगर ने की आत्महत्या !

2 वर्ष पहले

देश के 544 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास होगा !

इलाहाबाद HC: जाली दस्तावेज़ जमा करने वाली अभ्यर्थी पर NTA कर सकता है कार्यवाही

जी-20: तीन दिन तक थम जाएगी दिल्ली, सरकारी कार्यालयों को 8 से 10 सितंबर तक बंद रखने का लिया फैसला

7 महीने पहले उज्जैन में रेप पीड़िता की मदद कर सुर्खियों में आया, अब यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

7 दिन पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

7 दिन पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?