By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: लोकसभा चुनाव से पहले 16 हज़ार कांग्रेस नेताओं ने पार्टी को छोड़ा!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
congress kharge sonia rahul 2024 03 2cbfb6c6a56b75c6ebd17aeaa4615498 - The Fourth
Politics

लोकसभा चुनाव से पहले 16 हज़ार कांग्रेस नेताओं ने पार्टी को छोड़ा!

हर दिन 250 के करीब कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।

Last updated: मार्च 23, 2024 11:53 पूर्वाह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चूका है और राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी में भी जुट गए हैं। लेकिन मध्यप्रदेश में देश की सबसे पुरानी राजनीतिक दल यानि कांग्रेस एक अलग ही चुनौती से ज़ुझ रही है। कांग्रेस के नेता एक के बाद एक छोड़ कर भाजपा में जा रहे हैं। यह संख्या 16 हज़ार तक जा पहुंची है, जिसके बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस में हाहाकार मचा हुआ है। दूसरी तरफ कांग्रेस ने अभी तक सीटों पर उम्मीदवारों के नाम भी तय नहीं किये हैं जबकि बीजेपी उम्मीदवारों ने नामांकन भी शुरू कर दिया है।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले, मध्यप्रदेश में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले नेताओं के स्वागत की तस्वीरें इन दिनों बेहद आम हो गई है। पिछले 1-2 महीने से शायद ही ऐसा कोई दिन जाता है जब कांग्रेस छोड़कर कोई नेता बीजेपी में ना जा रहा हो। कांग्रेस के नाराज़ नेताओं को बीजेपी में लाने की ज़िम्मेदारी पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को सौंपी है। हाल ही में दतिया से विधानसभा चुनाव हार चुके नरोत्तम मिश्रा को बीजेपी न्यू जोइनिंग टोली का संयोजक बनाया गया है और वो लगातार अपने काम को अंजाम देते हुए हज़ारों कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को बीजेपी में शामिल करवा चुके हैं।

75 दिन में बीजेपी में 16 हज़ार नई भर्तियां

बीजेपी में जो डाटा न्यू ज्वाइनिंग का मैंटेन किया जा रहा है। उसके मुताबिक पिछले 75 दिनों में 16 हज़ार नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है। हर दिन 250 के करीब कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। इनमें पूर्व सांसद से लेकर पूर्व विधायक पूर्व मंत्री, पूर्व महापौर और मौजूदा महापौर तक कई पदाधिकारी शामिल हैं। पार्टी जिस रफ्तार से ज्वाइनिंग करवा रही है, तैयारी ये है कि इसे रिकार्ड की तरह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड का हिस्सा बनाया जाएगा। देश में फिलहाल मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा सदस्यता हुई है। अब इसे बरकरार रखते हुए न्यू ज्वाइनिंग में मध्यप्रदेश को नंबर वन पर ले जाने की तैयारी में है बीजेपी।

छिंदवाड़ा में सबसे ज्यादा टूट

जिस लोकसभा सीट से बीते दो हफ्तों में से बड़ी टूट हो हुई है, वो छिंदवाड़ा है। पहले कमलनाथ के बेहद करीबी माने जाने वाले सैयद जाफर के साथ बड़ी टूट हुई है। अब कमलनाथ के दांए हाथ माने जाने वाले दीपक सक्सेना के बेटे अजय सक्सेना समेत 400 से अधिक छिंदवाड़ा के पदाधिकारियों ने एक ही दिन में बीजेपी की सदस्यता ले ली। दीपक सक्सेना भी कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे चुके हैं। उनकी केवल सदस्यता की औपचारिकता बाकी है।

जब कभी भी सियासी दलों की टूट का जिक्र होगा तो शायद मध्यप्रदेश कांग्रेस में लगातार हो रही टूट सबसे पहले याद आयेगी। यहां 75 दिनों में 16 हज़ार से अधिक कांग्रेसियों ने भाजपा से नाता जोड़ लिया, जिसमें सबसे ज्यादा कार्यकर्ता कांग्रेस के मजबूत गढ़ छिंदवाड़ा के शामिल हैं।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: bjp, congress, Congress leaders, Lok Sabha elections, Rahul Gandhi, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 03 20 at 1.00.57 PM - The Fourth
Cities

गेर में जमकर उमड़ा इंदौरियों का उल्लास

12 महीना पहले

भोपाल में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, RTO के पूर्व कॉन्स्टेबल के यहां मिले 2.85 करोड़ कैश

वसुंधरा के बाद एक और राजकुमारी मैदान में

‘मोनिया’ से ‘महात्मा’ तक : बचपन की घटनाएं जिनका बापू पर रहा गहरा प्रभाव

हिंदू-मुसलमान के सौहार्द वाली रामलीला

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

7 दिन पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

7 दिन पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?