By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मध्य प्रदेश में लगा गठबंधन को बड़ा झटका
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
- The Fourth
Politics

मध्य प्रदेश में लगा गठबंधन को बड़ा झटका

गठबंधन की उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन पत्र निरस्त हो गया है।

Last updated: अप्रैल 8, 2024 1:08 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

कांग्रेस और सपा के गठबंधन को मध्य प्रदेश के खजुराहो से बड़ा झटका लगा है। खजुराहो से गठबंधन की उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन पत्र निरस्त हो गया है। मीरा का नामांकन भारत चुनाव आयोग को अनिवार्य दस्तावेज न देने पर निरस्त हुआ है। मीरा के पहले सपा ने मनोज यादव को उम्मीदवार के रूप में चुना था, लेकिन बाद में सपा ने मनोज को हटाकर मीरा को उम्मीदवार बना दिया था। मध्य प्रदेश में सपा के पास खजुराहो की एक मात्र सीट थी। कांग्रेस ने भी यह सीट गठबंधन के सीट बंटवारे में सपा के लिए छोड़ी थी।

एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि, पन्ना के जिला कलेक्टर जो साथ में रिटर्निंग अधिकारी भी है, उन्होंने मीरा का नामांकन पत्र इसलिए खारिज कर दिया है क्यूंकि उन्होंने ‘बी फॉर्म’ पर अपने हस्ताक्षर नहीं किए थे। साथ ही वह 2023 विधानसभा चुनाव मतदाता सूची की असल कॉपी देने में भी असमर्थ थी।

मीरा के नामांकन खारिज होने पर उनके पति दीप नारायण यादव ने पत्रकारों से कहा है कि, रिटर्निंग ऑफिसर के यह आदेश सारासर गैरकानूनी है और वह इसके खिलाफ हाई कोर्ट भी जाएंगे। उन्होंने कल ही जांच के बाद फॉर्म को सही घोषित किया था तो फिर आज कैसे अचानक से फॉर्म खारिज हो गया?

उन्होंने आगे कहा कि, ऐसा नियम है कि जब कुछ गड़बड़ी होती है तो ऐसे में रिटर्निंग ऑफिसर का काम होता उसे ठीक करना। लेकिन उन्होंने तो मीरा का नामांकन पत्र सिर्फ दो कमियों के वजह से ही निरस्त कर दिया। उनसे बस इतनी गलती हुई थी कि फॉर्म के साथ लगी मतदाता सूची प्रमाणित नहीं थी और दो स्थानों के जगह सिर्फ एक ही स्थान पर हस्ताक्षर हुआ था। उन्होंने आगे यह भी कहा कि, उन्हें 3 अप्रैल तक मतदाता सूची की प्रमाणित कॉपी नहीं दी गई थी, इसलिए उनके पास जो कॉपी उपलब्ध थी उन्होंने उसे ही लगा दी थी।

मीरा के नामांकन पत्र निरस्त होने पर सपा और कांग्रेस नेता भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, यह घटना सरेआम लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि, जब पत्र में हस्ताक्षर थे ही नहीं तो पहले स्थान पर उसे स्वीकार ही क्यों किया गया? जो कोर्ट के कैमरा पर धोका दे सकते है वह फॉर्म मिलने पर पीठ पीछे साजिशें भी तो रच सकते हैं। यह सब हारी हुई भाजपा के बहाने हैं। इस मामले में जांच होनी चाहिए। वहीं जीतू पटवारी ने भी कहा कि, पत्र निरस्त हुआ नहीं है बल्कि करवाया गया है। इसमें भाजपा का हाथ है।

मीरा यादव के नामांकन पत्र निरस्त होने से गठबंधन पर भरी असर पड़ने वाला है। मीरा गठबंधन की तरफ से मध्य प्रदेश में इकलौती उम्मीदवार थी। अब गठबंधन की तरफ से मध्य प्रदेश में कोई भी उम्मीदवार नहीं बचा है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: India alliance, Lok Sabha election, madhya pradesh, Meera Yadav, Samajwadi Party, thefourth, thefourthindia, VD Sharma
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Election Commission Preview - The Fourth
India

चुनाव आयोग ने जारी किया भारी भरकम डेटा, पारदर्शिता, स्टडी और विश्लेषण के लिए खजाना बनेगा

1 वर्ष पहले

Asian Games : Golden Boy के नाम एक और Gold, सिंधु भी QF मे।

दिवाली और छठ के त्योहारों पर चलाई जाएगी कुछ स्पेशल ट्रेने

भारत में कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण और कब से कब तक रहेगा

आज की तारीख – 46: चिपको आंदोलन के जनक का जन्म

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

7 दिन पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

7 दिन पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?