By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मणिपुर में दो छात्रों की हत्या के बाद फिर भड़की हिंसा, CM के घर पर हमले की कोशिश
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
PTI09 28 2023 000440B 0 1695958208199 1695958225066 - The Fourth
India

मणिपुर में दो छात्रों की हत्या के बाद फिर भड़की हिंसा, CM के घर पर हमले की कोशिश

दो समूह के लोग अलग-अलग दिशाओं से आए और सीएम के पैतृक आवास के पास पहुंचे लेकिन उन्हें रोक दिया गया।

Last updated: सितम्बर 29, 2023 4:11 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

मणिपुर में दो मैतेई छात्रों की हत्या के बाद फिर से तनाव बढ़ गया। सैकड़ों की भीड़ ने CM एन बीरेन सिंह के घर पर हमले की कोशिश की हैं। हालांकि, सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया। मणिपुर में सुरक्षा अफसर ने बताया कि शाम को लगभग 500 लोगों की भीड़ ने हिंगांग के लुवांगसांगबाम में सीएम सिंह के निजी घर के पास जाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि, “भीड़ को सीएम के घर से 200-300 मीटर पहले रोक दिया गया। भीड़ को रोकनेके लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े क्योंकि भीड़ अलग-अलग दिशाओं से मौके पर इकट्ठा होने की कोशिश कर रही थी।”

गौरतलब है कि, दो महीने पहले लापता हुए 20 साल का लड़का और 17 साल की लड़की की हत्या हो गई थी। जिसके बाद दोनों शवों का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस घटना के बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ। जिसके बाद राज्य सरकार ने मंगलवार शाम को वीपीएन के जरिए से मोबाइल इंटरनेट और डेटा सेवाओं को पांच दिनों के लिए बंद कर दिया।

कई लोग हुए घायल

अफसरों ने बताया कि सगोलबंद, उरीपोक, यैसकुल और टेरा इलाकों में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों में झड़प हो गई। सुरक्षाबलों को हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के कई गोले छोड़ने पड़े, जिसमें जवान सहित कई लोग जख्मी हो गए हैं।

आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

पुलिस अधिकारी ने कहा, “दो समूह के लोग अलग-अलग दिशाओं से आए और सीएम के पैतृक आवास के पास पहुंचे लेकिन उन्हें रोक दिया गया।” भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आरएएफ और राज्य पुलिस कर्मियों द्वारा कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे गए। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों की दृश्यता कम करने के लिए पूरे क्षेत्र में बिजली कनेक्शन बंद कर दिया। इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने आवास की सुरक्षा और भी बढ़ा दी है। वहीं हमला नाकाम होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने पास की सड़क के बीचों-बीच टायर भी जलाये।

पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक

इस घटना को लेकर मणिपुर में पुलिस हेडक्वार्टर में एक बैठक हुई जिसमें अफसरों को हालात की जानकारी दी गई. पुलिस ने कहा, “राज्य में वर्तमान कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा के लिए इंफाल में पीएचक्यू में सीएपीएफ के बड़े पुलिस अफसरों की एक बैठक हुई। छात्रों के साथ-साथ सुरक्षा कर्मियों को जो चोटें आईं, इस बारे में अफसरों को जानकारी दी गई।”

अभी तक हिंसा में इतने लोगों ने गंवाई जान

मणिपुर में 3 मई से जारी हिंसा में अभी तक 180 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 50,000 से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। राज्य में मुख्य रूप से दो समुदाय के लोग रहते हैं। जिसमें मैतेई समुदाय और कुकी समुदाय को लोग शामिल हैं, कुकी समुदाय के ज्यादातर पहाड़ियों में रहते हैं।

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

स्वदेशी हेलिकॉप्टर PRACHAND में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि

Madhepura Station पर मां की लाश संग आठ घंटे बैठी रहीं मासूम बेटियां

Kerala हुआ “Keralam” तो बंगाल ने भी की नाम बदलने की मांग

TAGGED: CM, Manipur CM, manipur violence, Mob killing, N Biren, Student killing
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

deccanherald 2025 01 17 ltylf253 2025 01 12T121444Z1977887614RC2J7CAH066CRTRMADP5UKRAINE CRISIS SOUTH - The Fourth
World

12 भारतीयों की मौत, 16 लापता…जान के खतरे के बावजूद आखिर क्यूँ ‘भाड़े के सैनिक’ बन रहे भारतीय नागरिक?

1 वर्ष पहले

7 राज्यों में बाढ़ से 56 लोगों की मौत

तीन चार दिन और बरस सकते है बादल, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी का महत्त्व और स्थापना का सही समय

भारत में बढ़ रही मानसिक समस्याएं, आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा असर

You Might Also Like

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन
Entertainment

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

1 सप्ताह पहले
जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार
India

जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार

2 सप्ताह पहले
Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश'
India

Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश’

2 सप्ताह पहले
ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा
India

ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?