By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मनोहर लाल धाकड़ के बाद UP के एक और BJP नेता से जुड़ा विवादित वीडियो आया सामने
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Untitled design 1 1 - The Fourth
India

मनोहर लाल धाकड़ के बाद UP के एक और BJP नेता से जुड़ा विवादित वीडियो आया सामने

इस घटना ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

Last updated: मई 26, 2025 3:15 अपराह्न
By Rajneesh 10 महीना पहले
Share
5 Min Read
SHARE

मंदसौर में भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक महिला के साथ सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 13 मई 2025 की रात की है, जब एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में धाकड़ को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 25 मई को उन्हें गिरफ्तार किया।

सीसीटीवी फुटेज में मनोहर धाकड़ और एक अज्ञात महिला को एक्सप्रेसवे पर कार के बाहर अश्लील हरकतें करते हुए देखा गया। वीडियो में दोनों को नाचते हुए भी दिखाया गया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 296 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता), 285 (सार्वजनिक मार्ग में बाधा उत्पन्न करना) और 3(5) (सामूहिक इरादा) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने धाकड़ के निवास स्थान बानी गांव में छापा मारकर वीडियो में दिख रही कार को जब्त किया। गिरफ्तारी के बाद धाकड़ से पूछताछ की जा रही है, लेकिन उन्होंने महिला की पहचान उजागर नहीं की है। पुलिस को संदेह है कि यह मामला ब्लैकमेलिंग का हो सकता है, क्योंकि धाकड़ ने दावा किया है कि कंट्रोल रूम के कर्मचारियों ने वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उनसे ₹20,000 वसूले थे। जब उन्होंने और पैसे देने से इनकार किया, तो वीडियो को सोशल मीडिया पर लीक कर दिया गया।

इस घटना ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। हालांकि, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने स्पष्ट किया है कि मनोहर धाकड़ का पार्टी से कोई संबंध नहीं है और उन्होंने इस कृत्य की निंदा की है। इसके अलावा, धाकड़ को धाकड़ महासभा के युवा संघ के अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है।

एक और बीजेपी नेता का वीडियो वायरल हो गया। इस बार यूपी के गोंडा जिले के बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे महिला कार्यकर्ता के साथ गले लगते नजर आ रहे हैं। जिसे लेकर पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया है।

इसी बीच यह UP से भी एक मामला सामने आया है। एक और बीजेपी नेता का वीडियो वायरल हो गया। इस बार यूपी के गोंडा जिले के बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे महिला कार्यकर्ता के साथ गले लगते नजर आ रहे हैं। जिसे लेकर पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया है। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि जिलाध्यक्ष उसके पीछे चलते हैं और सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त सहारा देते और बाहों में भरते नजर आते हैं। वीडियो में दिख रही महिला भाजपा कार्यकर्ता बताई जा रही है।

इस वीडियो में नजर आ रही महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने वीडियो के दौरान की पूरी कहानी बताई और कहा कि उनकी और जिला अध्यक्ष की इमेज खराब करने की कोशिश की जा रही है।

वीडियो के सोशल मीडिया पर फैलते ही प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने जिलाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस में कहा गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से आपके कृत्य की जानकारी प्राप्त हुई है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। यह अनुशासनहीनता है। आपको सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण देना होगा। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पहले एमपी और यूपी के नेता का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। कई यूजर्स ने इसे पार्टी की दोगली नैतिकता करार दिया।

यह घटना न केवल कानून व्यवस्था के उल्लंघन का मामला है, बल्कि राजनीतिक दलों के लिए भी एक चेतावनी है कि उनके सदस्यों के आचरण पर निगरानी आवश्यक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: amar kishor kashyap, bjp, bjp leaders, manohar lal dhakad, thefourth, thefourthindia, UP, Uttar Pradesh, viral video
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

4 2024 03 03T212057.016 - The Fourth
India

घूसखोरी मामले में NHAI और बंसल ग्रुप के 6 लोग गिरफ्तार

2 वर्ष पहले

Mahashivratri क्यों है सबसे खास रात, धार्मिक परंपरा से लेकर आध्यात्मिक विज्ञान तक की पूरी कहानी

अब कभी न मिल सकेंगे सरहद के बिछड़े दो भाई

BMC चुनाव : 41 साल बाद BJP का राज, चौंकाने वाली जीत और हैरान करने वाली हार

वाराणसी में बना दुनिया का सबसे बड़ा मेडिटेशन सेंटर!

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?