भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में एक दर्जन से ज्यादा विधायक गैरहाजिर रहे। सवाल दायर किया था, लेकिन पूछने के लिए हाजिर नहीं थे। विधानसभा स्पीकर नरेंद्रसिंह तोमर ने नाम भी पुकारे। प्रश्नकाल में नितेंद्र ब्रजेंद्रसिंह राठौर का सवाल पच्चीसवें नंबर पर था, लेकिन वो मौजूद नहीं थे।
ये विधायक गायब रहे
कमलेश्वर डोडियार, कुंवरसिंह टेकाम, राजेंद्र भारती, नरेंद्रसिंह कुशवाह, धीरेंद्र बहादुरसिंह, अरविंद पटेरिया, सतीश मालवीय, राजेश कुमार शुक्ला, मधु भगत, भैरोसिंह, मुकेश मल्होत्रा, वीरेंद्रसिंह लोधी, अतीफ अकील और भूपेंद्रसिंह गैरहाजिर थे।
विजयवर्गीय ने कही मन की बात
स्पीकर ने बार-बार नाम पुकारा, तो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि शादी का सीजन चल रहा है, ऐसे में जनप्रतिनिधियों को शामिल होना ही पड़ता है। कई करीबी दिल से बुलाते हैं, उनके वहां जाना ही पड़ता है। कहा जा रहा है कि ज्यादातर विधायक शादी-सीजन की वजह से ही गैरहाजिर हैं। खबर आम होने के बाद सोशल मीडिया पर किरकिरी हो रही है। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि प्रदेश हित के सवाल जरूरी हैं या करीबियों की शादी में जाना।
