By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 8, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मुंबई की एकतरफा जीत, हैदराबाद को 7 विकेट से हराया
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 04 24 at 12.47.15 PM - The Fourth
Sports

मुंबई की एकतरफा जीत, हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

हैदराबाद की शुरूआत बेहद खराब रही

Last updated: अप्रैल 24, 2025 12:48 अपराह्न
By Mihir Dhekane 11 महीना पहले
Share
4 Min Read
SHARE

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में घरेलू fans को निराशा हाथ लगी, जब मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। मुंबई ने इस मैच में हर विभाग में दबदबा दिखाया, जबकि हैदराबाद की टीम एक बार फिर लड़खड़ाती नज़र आई।

Klaasen-अभिनव ने सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया

टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया और ये पूरी तरह से उनके हक में रहा। हैदराबाद की शुरूआत बेहद खराब रही। धुंआधार Travis Head 0 और अभिषेक शर्मा 8 के स्कोर पर ही चलते बने। ईशान किशन भी ज़्यादा टिक नहीं कर पाए और महज़ 1 के स्कोर पर आउट हो गए। मध्यक्रम से उम्मीद थी कि वह पारी को संभालेगा, लेकिन नीतीश कुमार रेड्डी (2) और अनिकेत वर्मा (12) भी कुछ खास योगदान नहीं दे सके। महज़ 35 रन पर 5 विकेट गिर जाने के बाद हैदराबाद संकट में दिख रही थी। ऐसे मुश्किल वक्त में Heinrich Klaasen (71) ने मोर्चा संभालते हुए एक यादगार पारी खेली। उन्हें अभिनव मनोहर (43) का भी बखूबी साथ मिला। जहां Klaasen ने थोड़ा आक्रामक रूख अपनाया, वहीं अभिनव संभलकर खेलते हुए नज़र आए। दोनों ने छठे विकेट के लिए 99 रन की बेशकीमती साझेदारी की और टीम को आगे ले गए। इन दोनों की जुझारू पारियों की बदौलत हैदराबाद ने 20 overs में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए।

मुंबई के गेंदबाज़ों ने किया कमाल

इस मुकाबले में मुंबई की गेंदबाज़ी शानदार रही। Trent Boult ने किफायती गेंदबाज़ी करते हुए सबसे ज़्यादा 4 विकेट झटके। दीपक चाहर को भी 2 विकेट हासिल हुए। हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह को एक-एक सफलता मिली।

रोहित-सूर्यकुमार ने दिखाई अपनी क्लास

144 के औसत लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत ठीक रही। 13 के स्कोर पर Ryan Rickelton (11) आउट हो गए। हालांकि मुंबई को इससे ज़्यादा फर्क नहीं पड़ा। पिछले मैच की तरह रोहित शर्मा (70) इस बार भी लय में दिखाई दिए और एक बढ़िया पारी खेली। Will Jacks ने 22 रन का योगदान दिया। लक्ष्य बड़ा नहीं था, लिहाजा सूर्यकुमार यादव ने अंत तक डटे रहते हुए तेजतर्रार अंदाज़ में नाबाद 40 रन बनाए। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाज़ी में चौकों-छक्कों की खूब बरसात हुई और मुंबई ने आसानी से जीत दर्ज की।

हैदराबाद की बेजान गेंदबाज़ी

हैदराबाद की गेंदबाज़ी इस मुकाबले में कुछ खास असर नहीं छोड़ पाई। जयदेव उनादकट, Eshan Malinga और ज़ीशान अंसारी ने एक-एक विकेट लिया। दूसरे गेंदबाज़ कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए। कुल मिलाकर ये मुकाबला एकतरफा जीत के रूप में दर्ज हुआ।

Points table की नई तस्वीर

इस जीत के साथ अब तक points table में नीचे रहने वाले मुंबई तीसरे स्थान पर आ गई हैं और ऐसा लगता है कि उन्हें वह लय मिल गई है जिसकी उन्हें तलाश थी। जहां पहले दिल्ली, गुजरात, पंजाब और बेंगलुरू ही टॉप-4 की दौड़ में आगे दिखाई दे रही थी, अब मुंबई भी इसमें शामिल हो गई हैं। वहीं हैदराबाद की हर हार उसकी playoffs में पहुंचने की उम्मीदों को तोड़ रही हैं। अब हैदराबाद की स्थिति ऐसी हो गई है कि सिर्फ कोई बड़ा चमत्कार ही उन्हें playoffs की दौड़ में बनाए रख सकता है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: ipl 2025, MI VS SRH, mumbai indians, Rajiv Gandhi Stadium, rohit sharma, Sunrisers Hyderabad, thefourth
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

2599060 elvish 3 - The Fourth
India

अभी भी पुलिस के शिकंजे से बाहर नहीं Elvish

2 वर्ष पहले

भारतीय फुटबॉल के ‘स्वर्णिम युग’ को सहेजे हुए है फिल्म ‘मैदान’ !

दुंबई में चल रहे COP28 के स्टेज पर भारतीय लड़की का विरोध प्रदर्शन

ISRO लॉन्च कर रहा है चंद्रयान 3!

लद्दाख की खूबसूरत वादियों में हुआ फैशन शो, बना World record !

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?