By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Neet पेपर लीक: मास्टरमाइंड सहित पेपर पाने वाले अभ्यर्थी ने कबूला जुर्म
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
6673bb58ee911 students protesting the neet exam issue 201711892 16x9 1 - The Fourth
Education

Neet पेपर लीक: मास्टरमाइंड सहित पेपर पाने वाले अभ्यर्थी ने कबूला जुर्म

परीक्षा के एक दिन पहले 30-32 लाख रुपये में लीक हुआ था पेपर।

Last updated: जून 21, 2024 2:38 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

Neet धांधली में हर रोज़ कोई न कोई नया खुलासा सामने आ रहा है। ऐसे में एक और हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। इस मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन उनमें से दो ने ऐसे बयान दिए है जिससे देश में हलचल मच गई है। पेपर लीक के पीछे के मास्टरमाइंड अमित आनंद ने खुद कबूला कि, उसने परीक्षा के एक दिन पहले पेपर लीक किया था। अमित ने बताया कि, सवालों के साथ उत्तर भी उपलब्ध कराए गए थे और सभी अभ्यर्थियों से उन्हें रात भर में याद करने के लिए कहा गया था। इस काम के लिए अमित ने सभी से 30-32 लाख रुपये लिए थे।

अमित के अलावा एक गिरफ्तार अभ्यर्थी अनुराग यादव ने भी कबूल किया कि, उसे परीक्षा के एक दिन पहले ही NEET का पेपर मिल चुका था। अनुराग के बयान के मुताबिक, वह कोचिंग हब कोटा में Neet की तैयारी कर रहा था। उसके चाचा सिकंदर यादवेंदु दानापुर नगर परिषद में जूनियर इंजीनियर के पद पर काम करते हैं। सिकंदर ने अनुराग को कोटा से तुरंत वापस आने को कहा था। सिकंदर ने अनुराग से कहा था कि, परीक्षा की सेटिंग हो चुकी है। जिसके बाद अनुराग समस्तीपुर वापस आ गया और चाचा सिकंदर ने उसे अमित आनंद और नीतीश कुमार के घर छोड़ दिया था।

वहां पर अमित और नीतीश ने उसे कुछ सवाल और जवाब देकर उन्हें याद करने को कहा था। अनुराग जब अगले दिन परीक्षा देने गया तो तुझे वो ही सारे सवाल आए थे, जो उसे एक दिन पहले तैयार करने के लिए दिए गए थे। अनुराग के मुताबिक, परीक्षा के बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

वहीं सिकंदर ने पुलिस को बताया कि, अमित और नीतीश ने NEET के पेपर के लिए सभी छात्रों से 30-32 लाख रुपए मांगे थे। सिकंदर ने उनसे कहा था कि, उसके पहचान में चार छात्र है जो इसकी परीक्षा दे रहे हैं। लालच में आकर सिकंदर ने सभी छात्रों से पेपर के लिए 35 से बढ़ा कर 40 लाख रुपए की मांग की थी। इस मामले में अमित और अनुराग के साथ सिकंदर और नीतीश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।

वहीं इन सब सबूतों के बावजूद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इन दावों को नकारते हुए कहा कि, परीक्षा में धांधली का कोई सबूत नहीं है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: NEET Exam, NEET exam 2024, NTA, paper leak, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

3691730 untitled 12 copy - The Fourth
India

मणिपुर में CRPF बटालियन पर हमला, 2 जवान शहीद

2 वर्ष पहले

चंद्रबाबू नायडू को एक केस मे राहत, दूसरे मे अभी भी कोर्ट सख्त

मध्य प्रदेश ने पेश किया अब तक राज्य का सबसे बजट, क्या हैं इसकी खास बातें?

व्यस्त सप्ताह के लिए स्वयं की देखभाल के लिए 5 सप्ताहांत टिप्स

ना हेमंत, ना अशरफ.. कौन है, तीसरा शख्स महालक्ष्मी का कातिल ?

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?