By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 8, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: न्यूजीलैंड ने लिया यू-टर्न, तम्बाकू पर लगा बैन हटाया
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
105549584 - The Fourth
World

न्यूजीलैंड ने लिया यू-टर्न, तम्बाकू पर लगा बैन हटाया

2022 में इस कानून को लाया गया था। "स्मोक फ्री एनवायरमेंट कानून"।

Last updated: नवम्बर 28, 2023 8:15 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

न्यूजीलैंड की सरकार बदलने के साथ ही सरकार ने बड़ा फैसला किया है। फैसले के मुताबिक देश ने तम्बाकू-सिगरेट पर लगा वो बैन हटा दिया है, जिसमें 2008 के बाद पैदा हुए लोगों को सिगरेट बेचने पर मनाही थी। इस फैसले को लोगों ने चौंकाने वाला बताया है। कई हेल्थ एक्सपर्ट्स ने कहा है कि ये सार्वजनिक स्वास्थ्य को एक झटका है।

जेसिंडा अर्डर्न प्रधानमंत्री हुआ करतीं थीं, तब 2022 में इस कानून को लाया गया था। “स्मोक फ्री एनवायरमेंट कानून” में कहा गया था कि 2008 के बाद जन्मे लोग स्मोकिंग से जुड़े उत्पाद नहीं खरीद पाएंगे। इस कानून का मकसद उन नौजवानों को तम्बाकू के सेवन से रोकना था, जो लगातार इसकी गिरफ्त में चले जा रहे थे। कानून में खुदरा स्तर पर तम्बाकू उत्पाद बेचने वालों की संख्या पर और सिगरेट में निकोटिन की मात्रा को लेकर भी दिशानिर्देश तय किए गए थे।

न्यूजीलैंड के पहले वाले फैसले से ब्रिटिश हुकूमत भी प्रभावित हुई थी, ब्रिटेन ने सितंबर में यह ऐलान किया था कि वह भी न्यूजीलैंड की तर्ज पर नौजवानों के लिए तम्बाकू उत्पादों की बिक्री बैन करेगा। न्यूजीलैंड सरकार के एक कदम पीछे हटने वाले इस फैसले से अब उन देशों पर असर पड़ सकता है, जो न्यूजीलैंड की तरह सिगरेट-तम्बाकू पर बैन की दिशा में आगे बढ़ रहे थे।

क्रिस्टोफर लक्सन न्यूजीलैंड के नए प्रधानमंत्री बने हैं। पदभार संभालने के बाद क्रिस्टोफर ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता अर्थव्यवस्था में सुधार लाने की होगी, गठबंधन सरकार बनाने के साथ लक्सन ने टैक्स में कटौती का वादा किया है और 500 से अधिक पुलिस अधिकारियों को दो साल के भीतर प्रशिक्षित करने की बात की है। तम्बाकू से जुड़े पुराने कानून को भी हटाने के पीछे यही दलील दी गई है कि इससे लोगों को टैक्स से राहत मिलेगी।

जेसिंडा अर्डर्न ने 2023 के शुरुआत ही में इस्तीफा दे दिया था। करीब 6 साल तक वो इस पद पर रहीं थी। बाद में ये कहते हुए कि अब उनके पास देश को कुछ भी नया देने को नहीं है, उन्होनें इस्तीफा दे दिया था। उनके इस कदम की दुनियाभर में प्रशंसा हुई थी। न्यूज़ीलैंड में इस साल 14 अक्टूबर को आम चुनाव हुए जिसमें पूर्व कारोबारी और अब देश के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर सबसे बड़े दल के तौर पर उभरे हैं।

You Might Also Like

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

Japan की इंसानों को धोने वाली मशीन ने दुनिया को किया हैरान

TAGGED: anti smoking law, christopher luxon, cigarette, cigarette ban, new zealand, u turn
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

अब बृजभूषण के निशाने पर “गंगा” , अवैध खनन का आरोप

3 वर्ष पहले

54 साल बाद पड़ा पूर्ण सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखा असर

डागडुशेठ गणपति मंदिर में माघी गणेश जयंती का आयोजन

मैच टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग के आरोपी गिरफ्तार| 

आज की तारीख – 6: एक अज्ञात लेखक का जन्म जिसका नाम भगत सिंह था!

You Might Also Like

28 February 2026 को आसमान में छह ग्रहों की ऐतिहासिक परेड
World

28 February 2026 को आसमान में 6 ग्रहों की ऐतिहासिक परेड

1 सप्ताह पहले
PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि
India

PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि

1 सप्ताह पहले
Nepal में भीषण हादसा, नदी में गिरी बस, 18 यात्रियों की मौत
World

Nepal में भीषण हादसा, नदी में गिरी बस, 18 यात्रियों की मौत

2 सप्ताह पहले
Taliban का नया कानून और महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
World

Taliban का नया कानून और महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?