By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: ओडिशा कि स्पेशल सिक्योरिटी बटालियन में ‘टैटू’ पर लगा प्रतिबंध, जारी किया आदेश!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Odisha police ssb tattoo banned - The Fourth
India

ओडिशा कि स्पेशल सिक्योरिटी बटालियन में ‘टैटू’ पर लगा प्रतिबंध, जारी किया आदेश!

अब नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी अगर आपने बनवाया अपने शरीर पर 'टैटू'।

Last updated: अप्रैल 11, 2024 6:57 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

आज के समय में ‘टैटू’ बनवाना एक फैशन बन चुका है। लेकिन ऐसे में कई बार सवाल यह उठता है कि,क्या शरीर पर ‘टैटू’ बने होने पर सरकारी नौकरी मिलने में कोई परेशानी आएगी, क्या सरकारी नौकरी पाने के लिए ‘टैटू’ नहीं बनवा सकते हैं? तो आपको बता दे कि, कुछ नौकरियां ऐसी होती हैं जिनमें ‘टैटू’ बनवाने की अनुमति नहीं होती है। यदि आपने पहले से भी ‘टैटू’ बनवा रखा है तो आपको सरकारी नौकरी जैसे इंडियन पुलिस सर्विस, इंडियन रेवेन्यू सर्विस, इंडियन फॉरेन सर्विस, इंडियन एयरफोर्स, में नौकरी नहीं मिल सकती है।

ऐसा ही एक मामला ओडिशा से सामने आया है। जहां ओडिशा पुलिस‌ की विशेष सुरक्षा बटालियन के पुलिस कार्यालय की तरफ से 9 अप्रैल को एक नोटिस जारी किया गया है। ओडिशा पुलिस के डिप्टी कमिश्नर ने (SSB) के जवानों को शरीर पर से 15 दिनों के भीतर टैटू हटाने के निर्देश दिए है। “अच्छी संख्या में यूनिट के लोग अपने शरीर पर ‘टैटू’ बनवाते हुए पाए गए हैं।” इसके साथ ही ‘टैटू’ बनावाए गए पुलिस की लिस्ट भी तैयार करने के लिए कहा गया है। साथ ही यदि कोई इस नोटिस का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। हालांकि यह नियम सिर्फ कभी ओडिशा के स्पेशल सिक्योरिटी बटालियन में ही लागू होगा।

डिप्टी कमिश्नर ने (SSB) कर्मियों को चेहरे, गर्दन और हाथ पर ‘टैटू’ बनवाने से बचने की सलाह दी है। कहा गया है कि, पुलिस विभाग हर समय एक पेशेवर और अनुशासित छवि पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन देखा जाए तो बड़ी संख्या में कई कर्मियों ने अपने शरीर पर ‘टैटू’ बनवा रखे हैं, जो बटालियन के साथ-साथ ओडिशा पुलिस की छवि को भी खराब करते हैं। यह ‘टैटू’ आक्रामक, अशोभनीय और अपमानजनक प्रकृति के होते हैं।

आदेश में यह भी कहा गया है कि काफ़ी सोच-समझकर और विचार करने के बाद यह फैसला लिया गया है। बदन पर ऐसे जगहों पर ‘टैटू’ बनवाने की अनुमति नहीं है, जो वर्दी में होने के बावजूद भी नजर आते हो।

SSB के जवान मुख्यमंत्री आवास, राजभवन, राज्य सचिवालय, ओडिशा विधानसभा और हाई कोर्ट जैसे महत्वपूर्ण स्थानो की सुरक्षा करते हैं। वे राज्य के भीतर वीवीआईपी, गणमान्य व्यक्तियों और भारत के अलग-अलग राज्यों से ओडिशा आने वाले लोगों को भी सुरक्षा प्रदान करते हैं।

इन फील्डस में नहीं बनवा सकते है ‘टैटू’

इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, इंडियन पुलिस सर्विस, इंडियन रेवेन्यू सर्विस, इंडियन फॉरेन सर्विस, इंडियन एयरफोर्स, इंडियन कोस्टगार्ड, इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी, पुलिस। इनमें से किसी भी फील्ड में अगर जाना चाहते हैं तो ‘टैटू’ न बनवाएं और अगर पहले से बनवा लिया है तो लेज़र की सहायता से उसे हटवा लें।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: ban, Battalion, odisha, Special Security, tattoos, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

7slVhL1wR 720x0 1 - The Fourth
World

अच्छे खिलाड़ी लेकिन बड़बोले और अनुशासनहीन हैं मैग्नस कार्लसन!

1 वर्ष पहले

पैसों के लालच में लि डॉक्टर ने गर्भ में पल रहे 900 बच्चों की जान !

मुंबई मे नाबालिग को अगवा कर चलती कार मे बलात्कार

महमूद दरवेश…एक दर्द से उपजा कवि जिसका जीवन ही निर्वासन की कविता बन गया!

जोशीमठ के लिए जान देने वाले मसीहा की याद आ रही..कहानी जीडी अग्रवाल की ! 

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?