By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 8, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: पत्रकारिता खतरे मे है
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
India

पत्रकारिता खतरे मे है

डिजिटल की बात करें या फिर प्रिन्ट, हर तरफ हालत जरा खस्ता सी मालूम होती है।

Last updated: अगस्त 3, 2023 7:20 अपराह्न
By Saloni 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। पत्रकारों की सर्वश्रेष्ट जिम्मेदारी है सत्य की पड़ताल कर उसे सामने लाना। मीडिया की हर योजना पर पैनी नजर होती है। सरकार भी इनसे थर थर कांपती है।

ये सारी बातें सौ प्रतिशत सत्य होती, अगर ये बात की जा रही होती पुराने समय की, जब पत्रकारिता से अधिक ताकतवर पेशा कोई और ना था। जब एक कलम के जोर पर सरकारों की नींद उड़ जाया करती थी। बेबाक रिपोर्टिंग, सीधी बात जिसपर तंज़ या कटाक्ष का थोड़ा छौंक लगा हो, जटिल मुद्दों पर बहस और नीयत मे सच्चाई, ये चार बातें थीं जिनके कारण पत्रकारिता ने वो मुकाम हासिल किया था।

जी हाँ, हम यहाँ “था” शब्द का प्रयोग एक कारण से कर रहे हैं। कारण यह है, कि आज कल मीडिया की हालत देखकर लगता है कि उसमे अब वो बात नहीं रही। डिजिटल की बात करें या फिर प्रिन्ट, हर तरफ हालत जरा खस्ता सी मालूम होती है। और ऐसा होने का कारण कोई और नहीं, बल्कि खुद मीडिया ही है।

बीते वर्षों मे आखिर ऐसा क्या हो गया जो पत्रकारिता की हालत बद से बदतर हो गई। कारण है मीडिया का खुद न्यूज को देखने का नजरिया। आज बाकी सारी चीजों की तरह न्यूज भी एक कंटेन्ट बनकर रह गया है। जिस तरह सोशल मीडिया से “ट्रेंड” शब्द को जो बढ़ावा मिला है, उसने अपना असर न्यूज पर भी डाला। इसका परिणाम ये हुआ कि जहां न्यूज का काम था सच को खंगालना, वहाँ न्यूज कंटेन्ट को खँगालता हुआ ही नजर आता है। कोरोना काल तो आपको याद ही होगा। जब देश मे इस महामारी ने हाहाकार मचाया था और मीडिया की यह सर्वप्रथम जिम्मेदारी थी की वो इस बीच लोगों को सूचित रखे, सचेत रखे, उस वक्त हमारे मीडिया को बॉलीवुड के ड्रग स्कैन्डल और रिया चक्रवरती से ही फुरसत नहीं थी। आलम ये हुआ इस चीज को देर ही सही, पर लोगों ने भांप लिया की कुछ तो कारण है कि सही मुद्दों पर मीडिया उतनी ज़ोरों शोरों से चर्चा नहीं करता।

नतीजा? मीडिया पर मीम्स बनने लगे, चुटकुले और रोस्ट वीडियोज़ शेयर होने लगे, गोदी मीडिया जैसे नाम इसे दिए जाने लगे और अंततः जनता मीडिया से बद सलूखी पर उतर आई। न्यूज चैनल्स पर पाकिस्तान, श्री लंका, रूस-यूक्रेन युद्ध और मुग़लों के इतिहास पर घंटों बिता दिए जाते हैं पर देश के एजुकेशन या प्रदूषण जैसे गंभीर मामलों को यूही छोड़ दिया जाता है। औरतों की सुरक्षा पर सवाल भी किसी भीषण दुर्घटना के घटने के बाद ही उठाया जाता है, और कभी कभी तो उसके बाद भी हफ्तों लग जाते हैं इन बातों पर कोई कार्यवाही होने मे। आए दिन न्यूज डिबेट्स पर हुए गाली गलौज और हाथापाई के वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वाइरल हो जाया करते हैं।

हम ये नहीं कह रहे कि सारे पत्रकार गलत काम कर रहे हैं। कुछ हैं, जो पूरी मेहनत और लगन के साथ सच को आपके सामने लाने की कोशिश करते है, गलत कामों पर सवाल भी दागते हैं, और फिर उन्हे इसका परिणाम भी झेलना पड़ता है, देश द्रोह के केस, रेड, धमकी या कभी कभी तो हाथापाई और मॉब लिन्चिंग के रूप मे भी।

लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के साथ ये खिलवाड़ देखकर हो सकता है किसी को हंसी आती हो, पर हमें तो अत्यंत दुख और क्रोध आता है। इसे बहुत गंभीरता से देखा जाना चाहिए वरना कहीं ऐसा ना हो की भविष्य मे हमारे मीडिया रूपी कान और आँखें दोनों ही हमेशा के लिए बंद कर दिए जाएं, और अंधी और बहरी जनता सच्चाई की मोहताज बनकर रह जाए।

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

स्वदेशी हेलिकॉप्टर PRACHAND में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि

Madhepura Station पर मां की लाश संग आठ घंटे बैठी रहीं मासूम बेटियां

Kerala हुआ “Keralam” तो बंगाल ने भी की नाम बदलने की मांग

TAGGED: Democracy Needs Journalism, Dying Journalism, Journalism In Danger, Journalism Matters, Media Crisis, Media Revival, Media Survival, News Industry, Old Journalism, Save Journalism, Truth Matters
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

476d85ab 904b 4e9d aaff b58b48a8a81e Image 1 Hyundai Amazon partner to deliver innovative customer experiences and cloud transformation - The Fourth
World

अब Amazon पर मिलेंगी Hyundai कंपनी कि कार

2 वर्ष पहले

फर्जी कॉल सेंटर पर CBI की छापेमारी, 2 करोड़ रूपये जब्त

गुना के बमोरी में शिव मंदिर में तोड़ फोड़, शिवलिंग उखाड़ा

हैदराबाद ने चेन्नई को हराकर Playoffs की दौड़ से लगभग बाहर

यूपी के पूर्व शिक्षा मंत्री राकेश धर त्रिपाठी को सुनाई 3 साल की सजा !

You Might Also Like

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन
Entertainment

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

2 सप्ताह पहले
जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार
India

जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार

2 सप्ताह पहले
Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश'
India

Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश’

2 सप्ताह पहले
ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा
India

ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?