By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: फाल्गुन माह बनेगा शिव-शक्ति मिलन और रंगोत्सव का भव्य साक्षी
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Phalgun
India

फाल्गुन माह बनेगा शिव-शक्ति मिलन और रंगोत्सव का भव्य साक्षी

26 व्रत-पर्व, चंद्रग्रहण और बदली होली की तिथियां

Last updated: जनवरी 29, 2026 2:25 अपराह्न
By itspixeldot 1 महीना पहले
Share
4 Min Read
SHARE

विक्रम संवत 2082 का अंतिम महीना फाल्गुन इस वर्ष धार्मिक आस्था, रंगोत्सव और सांस्कृतिक उल्लास का विशेष संगम लेकर आ रहा है। हर पल मस्ती और हर दिन उत्सव की भावना से सराबोर यह महीना दो फरवरी से आरंभ होकर तीन मार्च तक चलेगा। इस बार फाल्गुन माह पूरे 30 दिनों का होगा, जिसमें सनातन धर्मावलंबी कुल 26 व्रत और पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाएंगे। रंग, अबीर, गुलाल, भंग की तरंग और गुझिया की मिठास के साथ यह माह वर्ष के सबसे आनंदमय समय के रूप में जाना जाएगा।

फाल्गुन माह को शिव-शक्ति के मिलन और वासंतिक उल्लास का प्रतीक माना जाता है। इसी माह भगवान शिव और आदिशक्ति पार्वती के विवाह का पर्व महाशिवरात्रि मनाया जाता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। देशभर के शिवालयों में इस अवसर पर विशेष पूजा, रुद्राभिषेक और जागरण का आयोजन होगा। काशी, उज्जैन, केदारनाथ और अन्य प्रमुख तीर्थस्थलों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी।

फाल्गुन माह का एक अन्य प्रमुख पर्व रंगभरी एकादशी है, जो इस वर्ष 27 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन माता गौरा के द्विरागमन का उत्सव मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन बाबा विश्वनाथ और माता गौरा को गुलाल अर्पित कर भक्त उनसे होली खेलने की अनुमति मांगते हैं।

रंगभरी एकादशी के साथ ही काशी में चार दिवसीय रंग पर्व की शुरुआत होती है, जो होली तक चलता है। यह पर्व भक्तों और पर्यटकों दोनों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है।

काशी में फाल्गुन माह के दौरान होने वाली चिता भस्म की होली देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है। इस अनोखी परंपरा को देखने के लिए बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी वाराणसी पहुंचते हैं। श्मशान घाट पर खेली जाने वाली चिता भस्म की होली शिव के वैराग्य और जीवन-मृत्यु के सत्य का प्रतीक मानी जाती है। वहीं शिव विवाह पर निकलने वाली भव्य बरात भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होती है। ढोल नगाड़ों और पारंपरिक गीतों के साथ निकलने वाली यह बरात काशी की सांस्कृतिक पहचान को और अधिक जीवंत बना देती है।

फाल्गुन माह का समापन वर्ष के अंतिम और सबसे बड़े पर्व होली के साथ होता है। Holi बुराई पर अच्छाई और राक्षसी प्रवृत्तियों पर देवभक्ति की विजय का प्रतीक है। इस पर्व पर समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया जाता है। लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं और मिठाइयों का आदान-प्रदान करते हैं।

हालांकि इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा पर लगने वाला चंद्रग्रहण Holi के पर्व को विशेष बना देगा। फाल्गुन माह के अंतिम दिन यानी तीन मार्च को ग्रस्तोदय खग्रास चंद्रग्रहण लगेगा। यह चंद्रग्रहण भारत में लगा हुआ ही उदित होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के सूतक काल में शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। इसी कारण इस बार होलिका दहन और रंगोत्सव के बीच एक दिन का अंतर रहेगा।

जानकारों के अनुसार होलिका दहन दो मार्च को किया जाएगा, जबकि रंगोत्सव इस वर्ष अगले दिन तीन मार्च के बजाय चार मार्च को मनाया जाएगा। आमतौर पर होलिका दहन और होली के बीच एक दिन का अंतर नहीं होता, लेकिन चंद्रग्रहण के कारण इस बार तिथियों में बदलाव किया गया है। इसका असर देशभर में होने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों पर भी देखने को मिलेगा।

https://www.instagram.com/p/DUFhgDBCEnn/?igsh=bmV3YWk3Y2t2eDF0

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: hindu fast, Holi 2026, Holika Dahan, indian festival, lunar eclipse, Phalgun month, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

lbvk65po worlds largest airport dubai 625x300 29 April 24 - The Fourth
World

दुबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट!

2 वर्ष पहले

Nipah Virus: इन 3 जोखिम कारकों से सावधान रहें

पिछले 3 वर्षों से खुले मैदान में पढ़ रहे हैं जबलपुर के सरकारी स्कूल के छात्र

सुमन कुमारी: भारत की पहली BSF महिला स्नाइपर

डोनाल्ड ट्रंप अब नहीं लड़ पाएंगे 2024 के राष्ट्रपति का चुनाव !

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?