पुणे में एक दिल दहला देने मामला सामने आया, जब स्वारगेट बस डीपो में खड़ी बस के अंदर एक 26 साल की महिला का रेप किया गया। यह घटना उस समय हुई जब डीपो में बहुत बसें और लोग मौजूद थे। दरिंदे की पहचान दत्तात्रेय गाडे के रूप में हुई हैं, जो कुछ वक्त पहले ही ज़मानत पर छूट पर कर बाहर आया था। उसपर चोरी, लूट, डकैती समेत 6-7 मामले दर्ज हैं। चौंकाने वाली बात ये हैं कि पुलिस स्टेशन से सिर्फ़ 100 मीटर की दूरी पर ही ये शर्मनाक घटना हुई, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी गहरे सवाल उठ रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुली!
मीडिया में घटनास्थल की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें पुरानी बसों के अंदर महिलाओं के कपड़े, कंडोम और शराब की बोतलें भी मिली हैं। इससे डीपो की कमज़ोर सुरक्षा व्यवस्था सबके सामने आ चुकी हैं। लोग जान चुके हैं कि यहां किस प्रकार के लोगों का जमावड़ा रहता होगा।
राज्य सरकार एक्शन मोड में!
महाराष्ट्र सरकार एक्शन मोड में दिखाई दे रही हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने डीपो पर मौजूद सभी कर्मचारियों को हटाने के आदेश दिए हैं। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की 13 टीमें ज़मीन पर लगी हुई हैं। अपराधी पर एक लाख इनामी राशि भी रखी गई हैं। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने बस डीपो मैनेजर और असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट सुप्रीटेंडेंट के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। डिप्टी सीएम अजीत पंवार ने भी इस मामले पर गहरा दुःख व्यक्त किया और सख्त कदम उठाने की बात कही। वे पुणे के गार्डियन मिनिस्टर होने के नाते मुजरिम को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश दे चुके हैं और आरोपी के लिए फांसी की सज़ा की मांग भी की हैं।
घटना के बाद विपक्ष का हमलावर रुख !
इस दर्दनाक घटना के बाद सियासत भी शुरू हो गई हैं। शिव सेना (UBT) के नेताओं और समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया और बस डीपो में तोड़फोड़ कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। इसके अलावा NCP (SP) के नेताओं ने भी खुलकर विरोध जताया। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि गृह मंत्रालय उनके ज़िम्मे हैं, मगर वे केवल भ्रष्ट अधिकारियों की रक्षा में ही लगे हुए हैं और राज्य में पुनः महिलाओं की सुरक्षा का सवाल सामने आ गया हैं। ऐसी घटनाओं के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी आम सी बात हो गई हैं। मगर एक आम नागरिक की यही उम्मीद होगी कि दोषी को जल्द से जल्द पकड़कर सज़ा दी जाए और पीड़िता को उचित न्याय मिले।