By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 8, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: पंजाब के कुराली इलाके में केमिकल की फैक्ट्री में लगी आग, कई लोगो के झुलसने की खबर
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
kurali2 491517b68d08aa7beaee6f7aa3c27027 1280X720 - The Fourth
India

पंजाब के कुराली इलाके में केमिकल की फैक्ट्री में लगी आग, कई लोगो के झुलसने की खबर

आग लगने का कारण क्‍या है, फिलहाल इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है।

Last updated: सितम्बर 27, 2023 6:50 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

पंजाब राज्‍य से हाल ही में आगजनी की एक घटना सामने आई है कि, यहां पर आज कुराली इलाके में एक फैक्ट्री में आग लगने से, कई लोगों के झुलसने की खबर है। कुछ को मोहाली के फेज-6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जिनमें से दो की हालत बहुत गंभीर है। दोपहर डेढ़ बजे आग बुझाने के दौरान दो धमाके हुए। इस कारण वहां आग बुझा रहे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पीछे हट गए।

केमिकल फैक्ट्री में लगी आग

दरसल, मोहाली, साहिबजादा अजीत सिंह नगर के कुराली इलाके में एक केमिकल की फैक्ट्री है, इसी फैक्‍ट्री में भीषण आग लग गई। केमिकल फैक्‍ट्री में भीषण आग लगने के बारे में सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ि‍यां पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। घटनास्‍थल पर दमकलकर्मी मौजूद है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि, आग से पांच लोगों के झुलस गए है। सभी को मोहाली के फेज-6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनमें से 2 की हालत बहुत गंभीर है। दोपहर डेढ़ बजे आग बुझाने के दौरान दो धमाके हुए। इस कारण वहां आग बुझा रहे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पीछे हट गए।

मिली जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में जिस वक्‍त आग लगी, उस समय मजदूर काम कर रहे थे, जो अंदर ही फंस गए। इसी बीच जानकारी मिलते ही मोहाली, खरड़ और रोपड़ से फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं और लगभग दो घंटे से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। तो वहीं, आग लगने के बाद आसपास की फैक्टरियों में भी डर का माहौल है।

कैसे लगी केमिकल फैक्ट्री में आग

पंजाब के कुराली इलाके में केमिकल की फैक्ट्री में भीषण आग लगने का कारण क्‍या है, फिलहाल इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। आग इतनी भीषण की फायर ब्रिगेड पानी से आग नहीं बुझा सके तो मोहाली से स्पेशल केमिकल मंगाया गया, जिसे पानी में मिलाकर आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। मौके पर खरड़ के एसडीएम रविंदर कुमार समेत प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे हैं।

फैक्टरी की दीवार तोड़कर अंदर जाने की कोशिश

आग बुझाने के लिए अभी तक फायर ब्रिगेड के कर्मचारी बाहर से पानी की बौछारें मार रहे हैं। आग के चलते तापमान बढ़ जाने से आसपास की फैक्टरियों को खतरा बढ़ गया है इसलिए अब गाड़ी दीवार तोड़कर अंदर जाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को अंदर भेजकर आग बुझाने की योजना बनाई जा रही है।

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

स्वदेशी हेलिकॉप्टर PRACHAND में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि

Madhepura Station पर मां की लाश संग आठ घंटे बैठी रहीं मासूम बेटियां

Kerala हुआ “Keralam” तो बंगाल ने भी की नाम बदलने की मांग

TAGGED: chemical factory, Fire chemical factory Darsan, Kurali, Mohali, Phase-6 Hospital, punjab
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

ऑस्ट्रेलियन ओपन : वॉकओवर की मदद से सानिया – बोपन्ना की जोड़ी सेमीफाइनल मे। 

3 वर्ष पहले

इब्राहिमोविक जल्द कर सकते हैं संन्यास से वापसी

आज है World mental health day, जानिए इससे जुड़ी कुछ अहम बातें

वो पुराने दिन : नेताजी सुभाष चंद्र बोस कलकत्ता से सीक्रेट अंडरग्राउंड यात्रा करके पहुंचे बर्लिन

7 राज्यों में बाढ़ से 56 लोगों की मौत

You Might Also Like

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन
Entertainment

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

2 सप्ताह पहले
जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार
India

जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार

2 सप्ताह पहले
Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश'
India

Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश’

2 सप्ताह पहले
ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा
India

ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?