By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: पंजाब ने 37 रन से लखनऊ को हराया, प्रभसिमरन और अर्शदीप ने निभाई अहम भूमिका
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 05 05 at 10.49.33 AM - The Fourth
Sports

पंजाब ने 37 रन से लखनऊ को हराया, प्रभसिमरन और अर्शदीप ने निभाई अहम भूमिका

लखनऊ के बल्लेबाज़ लक्ष्य का पीछा करने में विफल रहे

Last updated: मई 5, 2025 10:57 पूर्वाह्न
By Mihir Dhekane 10 महीना पहले
Share
5 Min Read
SHARE

HPCA स्टेडियम में खेले गए इस high को मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रन से हराकर न केवल दो अहम points हासिल किए, बल्कि points table में भी मजबूत स्थिति बना ली। प्रभसिमरन सिंह की तूफ़ानी बल्लेबाज़ी और अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाज़ी ने मैच का रुख तय किया। लखनऊ के बल्लेबाज़ लक्ष्य का पीछा करने में विफल रहे, जबकि पंजाब ने दबदबा कायम रखते हुए शानदार जीत दर्ज की।

प्रभसिमरन की तूफ़ानी पारी, शशांक ने दिलाया शानदार Finish

लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। पंजाब की शुरुआत खराब रही जब प्रियांश आर्य (1) पर ही पैवेलियन लौट गए। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह (91) और Josh Inglis (30) ने दूसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़े। Josh के जाने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (45) मैदान पर उतरे। वो सिर्फ 5 रन से अपनी half से चूक गए लेकिन उनकी इस पारी ने रनगति को बनाए रखा। प्रभसिमरन एक छोर पर टिककर शानदार बल्लेबाज़ी कर ही रहे थे दूसरे छोर से भी तेज़ पारियां देखने को मिल रही थी। हालांकि प्रभसिमरन सिर्फ 9 रन से अपना शतक चूक गए मगर उनकी ये पारी fans को याद रहेगी। नेहल वढेरा ने 16 और Marcus Stoinis ने 15* रन बनाए। उनके आउट होने के बाद शशांक सिंह (33*) ने टीम को बेहतरीन finish दिलाया। आख़िर में पंजाब ने 20 overs में 5 विकेट खोकर 236 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

लखनऊ की महंगी गेंदबाज़ी

लखनऊ के सभी गेंदबाज़ महंगे साबित हुए, हालांकि आकाश सिंह सबसे किफायती और सफल रहे। उन्होंने अपने 4 overs में 30 रन देकर दो विकेट झटके। दिग्वेश सिंह राठी ने भी दो विकेट हासिल किए, लेकिन वे अधिक रन खर्च कर बैठे। प्रिंस यादव ने भी एक विकेट अपने नाम किया।

लखनऊ की शुरुआत लड़खड़ाई, बडोनी और समद ने दिखाई थोड़ी उम्मीद

237 के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत खराब रही। Aiden Markram (13) और Mitchell Marsh (0) बहुत जल्दी पैवेलियन लौट आए। टीम सिर्फ 16 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा चुकी थी। ऐसे मुश्किल वक्त पर Nicholas Pooran से उम्मीदें थी मगर वो भी 6 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान ऋषभ पंत (18) का बल्ला इस season चला ही नहीं हैं। विस्फोटक David Miller (11) भी कुछ nahi कर पाए। ऐसे मौके पर आयुष बडोनी (74) और अब्दुल समद (45) ने टीम को संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 81 रन जोड़कर मैच में रोमांच ला दिया। जब तक ये दोनों क्रीज़ पर टिके थे, जीत की उम्मीद बरकरार थी। लेकिन उनके आउट होते ही लखनऊ की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई। आवेश खान ने 19* रन बनाए। लखनऊ की टीम 20 overs में 7 विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी और पंजाब ने 37 रन से ये मैच अपने नाम किया। प्रभसिमरन सिंह को उनकी बेहतरीन पारी के लिए Man of the Match चुना गया।

अर्शदीप की घातक गेंदबाज़ी, चहल रहे महंगे

अर्शदीप सिंह ने 4 overs में 16 रन देकर 3 विकेट झटके। Azmatullah Omarzai ने 2 विकेट अपने नाम किए। Marco Jansen और युज़वेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिया। हालांकि चहल के लिए दिन कुछ खास नहीं रहा, उन्होंने अपने 4 overs में 50 रन लुटा दिए।

श्रेयस की कप्तानी में पंजाब का प्रदर्शन सराहनीय

इस मैच को जीतने के साथ पंजाब 15 points के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम में जो positive बदलाव आए हैं, उनकी जितनी तारीफ की जाए, कम हैं। वहीं इस एक और हार के बाद लखनऊ के लिए स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण होती जा रही हैं।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: arshdeep singh, cricket, ipl 2025, pbks vs lsg, prabhsimran singh, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

बाढ़ के हालत देखने आए विधायक को महिला ने जड़ा थप्पड़ !

3 वर्ष पहले

किताब जैसा दोस्त कोई नहीं !

क्या हैं दिवाली से जुड़े कम ज्ञात रोचक तथ्य?

भारत – कनाडा विवाद : भारत के तीखे तेवर का असर, कनाडा की पोल खुली!

भाजपा प्रत्याशी पर आरोप : कभी रावण की पूजा तो…कभी हुक्का पीते वीडियो

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?