By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: राजा रघुवंशी हत्याकांड के सभी आरोपियों पर हत्या और साजिश के आरोप तय, जल्द होगा ट्रायल
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 10 30 at 2.09.30 PM - The Fourth
Cities

राजा रघुवंशी हत्याकांड के सभी आरोपियों पर हत्या और साजिश के आरोप तय, जल्द होगा ट्रायल

राजा रघुवंशी हत्याकांड के मामले में बड़ी अपडेट आई है

Last updated: अक्टूबर 30, 2025 2:23 अपराह्न
By Rajneesh 4 महीना पहले
Share
4 Min Read
SHARE

इंदौर के बेहद चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के मामले में बड़ी अपडेट आई है। मेघालय की ईस्ट खासी हिल्स जिले की अदालत ने पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। जिसमें राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी, उसका बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा और तीन अन्य आरोपियों विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी शामिल हैं।

आरोप तय करते समय कोर्ट ने कहा कि पहली नजर में पांचों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए काफी सबूत हैं। भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 103(1) (मर्डर), 238 (a) (सबूत गायब करना) और 61(2) (क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी) के तहत आरोप तय किए गए हैं।

मुख्य आरोपियों के अलावा पुलिस अब बाकी तीन आरोपी यानी सिलोम जेम्स, लोकेंद्र तोमर और बलबीर अहिरवार के खिलाफ भी दूसरी चार्जशीट फाइल करने की तैयारी में है। इन तीनों को सबूत नष्ट करने में उनकी भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था।

क्या है पूरा केस?

इसी साल 21 मई को मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी शादी के बाद अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे, जहां वो 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गए थे। दस दिन बाद पुलिस ने 30 फीट गहरी खाई से उनका शव बरामद किया था, जिस पर धारदार हथियार से किए गए कई घाव थे।

पुलिस के मुताबिक, राजा की हत्या कथित तौर पर उनकी पत्नी के इशारे पर इंदौर के तीन लोगों (आकाश, आनंद और विशाल) ने की थी। जांचकर्ताओं ने पाया कि सोनम के राज कुशवाहा के साथ संबंध थे। दोनों ने भाड़े के तीन हमलावरों के साथ मिलकर हनीमून के बहाने रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी।

पत्नी सोनम राजा को दर्शनीय स्थलों की सैर के बहाने एक दूर स्थान पर बुलाकर ले गई थी। उनके पीछे अन्य तीनों हत्यारोपी भी चले गए थे। फिर दो छुरों से वार कर उसकी हत्या कर दी, जिनमें से एक छुरा बाद में जंगल से बरामद किया गया। सोनम घटनास्थल से भाग गई और बाद में उसे उत्तर प्रदेश में पुलिस ने हिरासत में लिया और राज सहित सभी पांचों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

आरोपियों ने अब तक पांच बार निचली अदालतों में जमानत की अर्जी लगाई, लेकिन हर बार कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत का कहना है कि मामला गंभीर और सुनियोजित हत्या का है, इसलिए किसी भी आरोपी को फिलहाल राहत नहीं दी जा सकती।

केस में किस की क्या भूमिका?

सोनम रघुवंशी – राजा को सेल्फी खिंचवाने के बहाने सेल्फी पॉइंट पर ले गई। विशाल को वार करने का इशारा किया।

WhatsApp Image 2025 10 30 at 2.16.27 PM - The Fourth

राज कुशवाहा- पुलिस के मुताबिक हत्या का मास्टरमाइंड । हत्या की पूरी प्लानिंग की।

WhatsApp Image 2025 10 30 at 2.16.35 PM - The Fourth

विशाल चौहानः राजा को मौत के घाट उतारने वाला। सेल्फी पॉइंट पर छोटी कुल्हाड़ी से सिर पर दो वार किए।

WhatsApp Image 2025 10 30 at 2.16.36 PM - The Fourth

आकाश राजपूत – सेल्फी पॉइंट से कुछ दूरी पर बाइक पर बैठकर निगरानी कर रहा था।

34200a67 2b4a 41d5 8018 6f8648d2c4ba - The Fourth

आनंद कुर्मी – विशाल के साथ मौजूद था। आनंद के डॉक्यूमेंट से ही फर्जी सिम कार्ड खरीदे गए थे।

WhatsApp Image 2025 10 30 at 2.16.24 PM 1 - The Fourth

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: indore, indore news, meghalaya court, MP, mp news, raj kushwaha, raja raghuwanshi, raja raghuwanshi murder case, sonam raghuvanshi, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

AP24218390125876 1722875844 - The Fourth
World

शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद भी बांग्लादेश में नहीं थम रही हिंसा

2 वर्ष पहले

मणिपुर में दो छात्रों की हत्या के बाद फिर भड़की हिंसा, CM के घर पर हमले की कोशिश

ओडिशा कि स्पेशल सिक्योरिटी बटालियन में ‘टैटू’ पर लगा प्रतिबंध, जारी किया आदेश!

सत्य के अधिकार, मानवाधिकारों की रक्षा और पीड़ितों की गरिमा का ध्यान रखने वाला दिन!

19 जनवरी 1990: कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के पलायन की 36वीं बरसी

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

7 दिन पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

7 दिन पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?