IPL में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रनों की बरसात देखने को मिली। गुजरात टाइटंस के दोनों ही openers साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने अटूट साझेदारी करते हुए 10 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स के लिए के.एल. राहुल का शतक भी टीम को हार से नहीं बचा पाया।
राहुल का शानदार शतक
गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। दिल्ली की शुरुआत धीमी रही और Faf du Plessis केवल 5 रन बनाकर 16 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। इस मैच में के.एल. राहुल (112*) एक अलग ही फॉर्म में दिखाई दिए। उन्होंने एक छोर तो संभाले रखा ही, साथ ही भरपूर चौके छक्के भी लगाए। दूसरे छोर पर भी नियमित अंतराल पर साथ मिलते रहे। अभिषेक पोरेल ने 30 रन की उपयोगी पारी खेली, वहीं अक्षर पटेल ने भी 25 रन बनाए। Tristan Stubbs अंत तक नाबाद रहे और 21 रन बनाए। दिल्ली ने 20 overs में 3 विकेट खोकर 199 रन का मज़बूत स्कोर खड़ा किया।
अरशद रहे किफायती, लेकिन बाकी गेंदबाज़ रहे महंगे
गुजरात की ओर से अरशद खान सबसे किफायती गेंदबाज़ साबित हुए। उन्होंने केवल 2 overs में सिर्फ 3 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। हालांकि साई किशोर और प्रसिध कृष्णा को भी 1-1 विकेट मिला, मगर वो रन रोकने में नाकाम रहे।
साई और शुभमन की बेहतरीन बल्लेबाज़ी
200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत से ही मंशा साफ थी। इस साल consistent बल्लेबाज़ी कर रहे साई सुदर्शन (108) ने अपने शानदार form को बरकरार रखा। कप्तान शुभमन गिल (93) ने भी बेहतरीन पारी खेली। दोनों ही बल्लेबाज़ों ने चौकों छक्कों में deal किया और विपक्षी टीम के पसीने ही छुड़ा दिए। इन्होंने पहले विकेट के लिए 205* की रिकॉर्ड साझेदारी की और टीम को सभी 10 विकेट शेष रहते, 6 गेंद पहले जीत दिला दी। साई सुदर्शन Man of the Match चुने गए।
दिल्ली के गेंदबाज़ों का निराशाजनक प्रदर्शन
यह मैच दिल्ली के गेंदबाज़ों के लिए भुलाने वाला रहा। सभी गेंदबाज़ महंगे साबित हुए और कोई भी विकेट हासिल नहीं कर सका। हालांकि, लंबे समय बाद वापसी कर रहे Mustafizur Rahman ने कुछ हद तक प्रभावित किया। उन्होंने अपने 3 overs में 24 रन दिए। उनके अलावा कोई भी गेंदबाज़ ज़्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाया।
गुजरात playoffs में पहुंची, दिल्ली के लिए हालात मुश्किल
इस जीत से गुजरात तो playoffs में पहुंची ही, साथ ही बेंगलुरू और पंजाब ने भी playoffs में कदम रखा। वहीं दिल्ली की बात करें तो शुरुआती शानदार प्रदर्शन के बाद अब उसकी स्थिति कमजोर हो गई है। Playoffs में अब केवल एक स्थान बाकी है, जिस पर मुंबई की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। दिल्ली को इस दौड़ में बने रहने के लिए अपने बचे हुए दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे, साथ ही अन्य टीमों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी।
