By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: सिंधिया करीबी की कांग्रेस में “घर-वापसी”, बोले- दम घुट रहा था भाजपा में
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Politics

सिंधिया करीबी की कांग्रेस में “घर-वापसी”, बोले- दम घुट रहा था भाजपा में

Last updated: जून 16, 2023 4:40 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश की सियासत से झटका लगा है। उनके करीबियों में से एक माने जाने वाले बैजनाथ सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जब सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा चुनी थी तब बैजनाथ भी साथ गए थे। अब बैजनाथ ने कहा है कि भाजपा में मेरा दम घुट रहा था। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने बैजनाथ को हाथों हाथ लिया है। माना जाता है कि बैजनाथ की वापसी में विधायक जयवर्धन सिंह का बड़ा हाथ है।

बैजनाथ की जुबानी

शिवपुरी के दिग्गज नेता बैजनाथ सिंह ने कहा की ‘सिंधिया के साथ भाजपा में चला तो गया, लेकिन वहां दम घुट रहा था। ये वापसी मेरे लिए आजादी जैसी है। खुश हूं कि कांग्रेस में लौट आया। किसी पार्टी का नहीं, बल्कि सच का साथ देने आया हूं। दो साल पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ जब सैकड़ों कांग्रेसी भाजपा में गए थे, तो बैजनाथ भी पीछे-पीछे हो लिए थे। जब वापस आए हैं, तो हजारों की भीड़ साथ लाए हैं।

700 कारों का काफिला ले गए

कांग्रेस में शामिल होने के लिए शिवपुरी से भोपाल तक 700 कारों का काफिला ले गए थे। इसके जवाब में बोले कि मुझे ताकत दिखाना थी, तो दिखा दी। भोपाल के जिस मंच पर दिग्विजय सिंह, कमलनाथ के हाथों से कांग्रेस का झंडा पहना, वहां बैजनाथ के पंद्रह और साथियों ने भी एक-रंग होने का फैसला कर लिया। बैजनाथ ने कहा कि मेरे और सिंधिया के पारिवारिक रिश्ते रहे हैं। मैं महाराज नहीं हूं, न ही मेरी कोई सल्तनत है। शिवपुरी के लोगों से कहा कि आपने जिंदगी भर महाराज को देखा है… अब कमलनाथ को देखिए। कांग्रेस ने भी बैजनाथ को ऐसे हाथोंहाथ लिया है, जैसे वो बहुत अहम कड़ी हों। उन्हें बड़ा बताने की कोशिश इसलिए है, ताकि सिंधिया को झटका दिया जा सके।

जयवर्धन ने करवाया पाला बदल !

बैजनाथ के स्वागत में दिग्विजय सिंह, कमलनाथ सहित पूरी कांग्रेस मौजूद थी। कांग्रेस विधायक जयवद्र्धन सिंह को बैजनाथ की इस वापसी का सूत्रधार माना जा रहा है। जयवद्र्धन ने कहा कि बैजनाथ वफादार कांग्रेसी रहे हैं, लेकिन सिंधिया के चक्कर में चले गए। दो साल बाद उनकी आंखें खुलीं और लौट आए। हम जानते हैं कि सिंधिया खेमे के कई लोगों का भाजपा में दम घुुट रहा है। इन लोगों की वजह से पुराने भाजपाइयों में ले-दे हो रही है। कई का भाजपा से मोहभंग हो रहा है। वो कांग्रेस में आना चाहते हैं।

टिकट कटने से गुस्साए बैजनाथ

बताया जाता है कि विधानसभा टिकट का इंकार हो जाने के बाद उन्होंने कांग्रेस-वापसी का फैसला किया। इससे पहले योगेंद्र यादव भी वापस आ चुके हैं। भाजपा में कई पुराने बरसों से इंतजार कर रहे हैं, इसलिए कांग्रेस से भाजपा में गए लोगों का टिकट होने के आसार न के बराबर हैं। ग्वालियर के एक कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस तरह से वफादार साथ छोड़ रहे हैं, सिंधिया के माथे पर सिलवटें पड़ गई होंगी। ये सब लोग भाजपा को संदेश देना चाहते हैं कि जो हुआ, गलत था।

You Might Also Like

Congress की 24 को भोपाल में किसान महा पंचायत – Rahul Gandhi और Kharge भी आएंगे भोपाल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री AJIT PAWAR विमान हादसे में मृत, बारामती में शोक की लहर

BMC चुनाव : 41 साल बाद BJP का राज, चौंकाने वाली जीत और हैरान करने वाली हार

‘जो 500 करोड़ देगा.., वही मुख्यमंत्री बनेगा’ सिद्धू की पत्नी बोलीं

MP में विधानसभा सत्र… कई विधायक शादी में!

TAGGED: #baijnathsinghyadav, #bhopal, #bjp, #Congress, #jyotiradityascindia, #madhyapradesh, #scindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

gmij1jfk bangladesh fire 625x300 01 March 24 - The Fourth
India

बांग्लादेश में ढाका की एक इमारत में आग लगने से 43 लोगों की हुई मौत, कई घायल !

2 वर्ष पहले

केंद्रीय मंत्रिमंडल निर्मला सीतारमण ने 2024-25 का बजट किया पेश

मध्यप्रदेश में हर दिन 28 महिलाएं और 3 बच्चियां हो रही लापता

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हज यात्रियों को दिया बड़ा तोहफा !

करोड़ों का Overbridge कागज की तरह ढहा, निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 11 26 at 7.05.05 PM - The Fourth
Cities

कौन हैं रीना, जिन्हें कांग्रेस ने सौंप दी MP की कमान

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 18 at 3.20.17 PM 1 - The Fourth
Politics

ये हैं लालू यादव का घर फोड़ने वाली 5 “मंथरा”… तेजस्वी के दोस्त

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 10 28 at 1.17.54 PM - The Fourth
India

प्रशांत किशोर की गड़बड़ पकड़ाई …फर्जी वोट की बात करते हैं,खुद का वोट दो जगह

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 10 25 at 12.09.28 PM - The Fourth
Politics

परिवारवाद में सपा सबसे आगे…कांग्रेस- जदयू भी पीछे नहीं

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?