By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: सैकड़ों की भीड़, हाथों में लाठी और आगजनी, राम गोपाल की मौत से गुस्से में बहराइच
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
1851831 aa 3242939 - The Fourth
India

सैकड़ों की भीड़, हाथों में लाठी और आगजनी, राम गोपाल की मौत से गुस्से में बहराइच

14 अक्टूबर को सुबह एक बार फिर से बहराइच में आगजनी और तोड़फोड़ की गई है।

Last updated: अक्टूबर 14, 2024 6:22 अपराह्न
By Divya 1 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

उत्तर-प्रदेश के बहराइच में कल रात दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए बवाल ने बड़ा रूप ले लिया है। युवक की मौत से भड़का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस दौरान बहराइच में हुई हिंसा को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। सोमवार यानी आज 14 अक्टूबर को सुबह एक बार फिर से बहराइच में आगजनी और तोड़फोड़ की गई है। इतना ही नहीं बाइक के शोरूम, अस्पताल और कई घरों में भी आग लगा दी गई और लोग लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतर गए हैं। युवक की मौत के बाद नाराज़ परिजन पूरी रात सड़क पर शव को लेकर बैठे थे और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे थे। हालांकि, इस मामले में अब्दुल हमीद, सरफराज, फहीम, साहिर खान, ननकऊ और मारफ़ अली सहित 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और बाकी के 4 लोग अज्ञात हैं। कुल मिलाकर इस मामले में अब तक 30 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रहे है।

दरअसल, बहराइच जिले के महसी तहसील के महराजगंज कस्बे में रविवार शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर बज रहे गाने को लेकर विवाद हो गया। गाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय के युवक गाली-गलौज करने लगें और फिर छत से पत्थरबाजी भी करने लगे। जिसकी वजह से मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित हो गई। जिसके बाद हिंदू समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि, प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिन्दू समुदाय के एक युवक को घर के अंदर ले जाकर गोली मार दी। जिससे रेहुवा मंसूर निवासी रामगोपाल मिश्रा की मौत हो गई। वहीं उसे बचाने गया राजन भी गंभीर रुप से घायल हो गया है। जिसके बाद यह हिंसा बढ़ती गई और देखते ही देखते लगभग एक दर्जन से ज़्यादा लोग इस हिंसा में घायल हो गए हैं।

बहराइच हिंसा को देखते हुए जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। ऐसा इसलिए किया गया ताकि अफवाहों को फैलने से रोका जा सके। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले भी दागे और साथ ही लाठीचार्ज भी किया। आंसू गैस के गोले दगने के बाद प्रदर्शनकारियों में और भगदड़ मच गई है।

सीएम योगी ने दंगा करने वालों के खिलाफ़ सख्त कार्यवाही करने के आदेश दिए है। अधिकारियों से कहा कि, इस हिंसा को लेकर अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटें। साथ ही आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी भी की जाए। वहीं इलाके में तनाव को देखते हुए हालात पर काबू पाने के लिए 6 अलग- अलग जगहों से पुलिस फोर्स की टिम भेजी गई है। साथ ही अतिरिक्त पुलिस फोर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

महाराजगंज के हरदी थाने से 2 किलोमीटर दूर कबड़ियां गांव में भी हिंसक भीड़ ने आतंक मचा रखा है। कुछ हिंदू समुदाय विशेष के लोगों के घरों पर हमला कर दिया है। यहां से पुलिसकर्मी कुछ लोगों को बचाकर थाने में लाई है। जिन लोगों को पुलिस बचाकर लाई है, उनका आरोप है कि, उनके घरों में आग और लूटपाट की गई है।

सीएम योगी ने कहा कि, जिनकी लापरवाही से इस प्रकार की घटना हुई है, उनकी पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाए। सीएम योगी के निर्देश के बाद बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला ने सख्ती दिखाई और लापरवाही बरतने वाले हरदी थाने के एसओ सुरेश वर्मा और महसी चौकी के थाना प्रभारी शिवकुमार को भी सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि, अभी आगे और भी बड़े अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: bahrainch, communitysafety, crowdanger, fireincident, hindufestival, india, justiceforramgopal, lawandorder, mobviolence, ramgopal, tensioninbahrainch, thefourth
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

navbharat times - The Fourth
Cities

इंदौर में चुनाव के बाद कांग्रेस नेता के घर पर पथराव

2 वर्ष पहले

आतंक के दलाल को फिर Bailout, क्या IMF पर विश्वास करना चाहिए?

दिल्ली वासियों के लिए बड़ा ऑफर, वोट डालने पर होटलों व रेस्तरां में मिलेंगी 20% की छूट !

रोजाना व्यायाम बचा सकता है आपको गंभीर बीमारियों से

सोम ग्रुप के 50 ठिकानों पर IT की रेड, इंदौर, भोपाल, जबलपुर समेत 5 राज्यों में सर्चिंग

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?