By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद भी बांग्लादेश में नहीं थम रही हिंसा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
AP24218390125876 1722875844 - The Fourth
World

शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद भी बांग्लादेश में नहीं थम रही हिंसा

पिछले 24 घंटो के अंदर 100 से अधिक लोगों की हुई मौत ।

Last updated: अगस्त 7, 2024 3:57 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

पड़ोसी मुल्‍क बांग्‍लादेश के हालात कुछ ज्‍यादा ही खराब होते जा रहे हैं। यहां आए दिन तोड़फोड़ आगजनी, हिंसा बढ़ती जा रही है। हाल ही में बीते रविवार को बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों और सत्तारूढ़ आवामी लीग के समर्थकों के बीच भीषण झड़पों में 14 पुलिसकर्मियों सहित अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि इस हिंसा में सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं। लेकिन शेख हसीना के PM पद से इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद भी बांग्लादेश में हिंसा थमी नहीं। पिछले 24 घंटे में पूरे बांग्लादेश में फैली हिंसा में कल शाम तक और 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

आइए जानते किस कारण भड़की हिंसा?

बांग्लादेश में इस मुद्दे पर कई बार हिंसा भड़क चुकी है। दरअसल प्रदर्शनकारियों की मांग है कि,1971 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों के लिए 30 प्रतिशत सरकारी नौकरियों को आरक्षित करने वाली कोटा प्रणाली को अब खत्म किया जाए। पहले जब हिंसा भड़की थी तब कोर्ट ने कोटे की सीमा को घटा दिया था। लेकिन हिंसा नहीं थमी और अब प्रदर्शनकारी शेख हसीना के इस्तीफे की मांग रहे हैं और अब तक 11000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

क्या- क्या हुआ है शेख हसीना के PM पद से इस्तीफा देने के बाद

पिछले 24 घंटो के अंदर 100 से अधिक लोगों की हुई मौत

बता दें कि, कल शेख हसीना के इस्तीफे से पहले भी बांग्लादेश में 100 से अधिक लोगों की मौत चुकी है। इसके बाद भीड़ ने PM आवास की ओर कूच किया था। इस हिंसा में ज्यादातर लोगों को गोली लगी है और हजारों की संख्या में लोग घायल भी हुए है। एक रिपोर्ट के अनुसार 16 जुलाई से लेकर अब तक बांग्लादेश में करीब 500 से अधिक लोगों की हत्या हो चुकी है।

हिंदु मंदिरों पर भी किए गए है हमले

शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद ढाका में कल रात का माहौल काफी खराब था। नेताओं,अधिकारियों के संस्थानों पर हमले भी किए गए है। इसके साथ ही ढाका में लगी बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान की प्रतिमा तोड़ दी गई है और साथ ही हिंदुओं के घर व चार हिंदु मंदिरों पर भी हमले किए गए है।

बांग्लादेश में बर्बरता, नेता के होटल पर हमला

शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद प्रदर्शनकारियों की तालिबानी करतूत सामने आई है। जेसोर में सोमवार को एक होटल में आग लगा दी गई हैं। जिसमें कम से कम 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई और 84 लोग घायल हो गए है।

पीएम आवास में लूटपाट और आगजनी

ढाका में प्रधानमंत्री के आवास पर उपद्रवी छात्रों ने कब्जा कर वहां लूटपाट और आगजनी की है। गृहमंत्री और कुछ अन्य मंत्रियों के आवासों पर भी तोड़फोड़ और आगजनी की गई है। बंगबंधु मेमोरियल म्यूजियम, इंदिरा गांधी कल्चरल सेंटर और हसीना की पार्टी अवामी लीग के कार्यालय में भी तोड़फोड की गई हैं।

मेघालय ने भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे इलाकों में नाइट कर्फ्यू लगाया

मेघालय सरकार ने सोमवार से भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। डिप्टी CM प्रेस्टोन तिनसॉन्ग ने कहा कि, बांग्लादेश में मौजूदा स्थिति को देखते हुए हमने यह फैसला लिया है। BSF की सलाह पर भारतीय क्षेत्र के अंदर बॉर्डर से 200 मीटर अंदर तक शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। प्रेस्टोन ने बॉर्डर के पास रहने वालों से अपील की है कि, वे शाम 6 बजे के बाद कर्फ्यू वाले इलाके में न जाएं।

बांग्लादेश की शेरपुर जेल से करीब 518 खतरनाक कैदी भागे

बांग्लादेश के शेरपुर जिले के जेल में उपद्रवियों ने करीब 500 कैदियों को जेल से भगाने में मदद की है। सोमवार को कर्फ्यू के बीच लाठी-डंडों और हथियारों से लैस स्थानीय भीड़ ने जुलूस निकाला था। इस दौरान भीड़ ने शहर के दमदमा-कालीगंज इलाके में स्थित डिस्ट्रिक्ट जेल पर आगजनी की। अब संदेह है कि, मौजूदा उथल-पुथल का फायदा उठाकर इन आतंकवादी संगठनों के सदस्य भारत में घुसपैठ कर सकते हैं।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: Awami League, Bangladesh, bangladesh p, bangladesh violence, demolition, government jobs, protesters, Sheikh Hasina, student protest, thefourth, thefourthindia, violence
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

rowlatt act cultural india 3 - The Fourth
Fourth Special

वही दिन, वही दस्तां : आज लगा था बेड़ियों में बांधने वाला Rowlatt Act जिसने भड़काई क्रांति की चिंगारी !

12 महीना पहले

मानव जीवन काल को अब 120 साल तक बढ़ाया जा सकता हैं

सियासी संकट मे मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज!

हरदा हादसे के बाद इंदौर का जिला प्रशासन हुआ अलर्ट, कई पटाखा फैक्ट्रियां और गोदाम सील !

रियलिटी शो का रियलिटी चेक

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?