By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 8, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: सुमन कुमारी: भारत की पहली BSF महिला स्नाइपर
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
suman kumari bsf - The Fourth
India

सुमन कुमारी: भारत की पहली BSF महिला स्नाइपर

ट्रेनिंग में सुमन को 'प्रशिक्षक ग्रेड' हासिल हुआ है।

Last updated: मार्च 4, 2024 7:41 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

हिमाचल प्रदेश के मंडी से 28 साल की सुमन कुमारी ने भारत के सीमा सुरक्षा बल (BSF) क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। सब इंस्पेक्टर सुमन कुमारी BSF में पहली महिला स्नाइपर बन चुकी हैं। सुमन ने हाल ही में इंदौर के सेंट्रल स्कूल ऑफ वेपन्स एंड टैक्टिक्स (CSWT) से 8 हफ्तों का स्नाइपर कोर्स पूर्ण किया है। जहां पर उन्हें ‘प्रशिक्षक ग्रेड’ हासिल हुआ है।

इस उपलब्धि की जानकारी BSF CSWT इंदौर ने शनिवार को अपने एक पोस्ट के जरिए दी थी। जिसमें लिखा था कि, “BSF वास्तव में एक समावेशी बल बन रहा है जहां महिलाएं हर जगह तेजी से प्रगति कर रही हैं। इस दिशा में एक कदम उठाते हुए, कठोर प्रशिक्षण के बाद, BSF को पहला महिला स्नाइपर मिला है,”

CSWT में होने वाला BSF स्नाइपर कोर्स अपनी कठोरता और सख्ती के लिए जाना जाता है। यहां पर ट्रेनीज को कठिन शारीरिक और मानसिक अभ्यासों की एक श्रृंखला से गुजरना पड़ता है। CSWT में विभिन्न स्नाइपर राइफलों में महारत हासिल करना, चरम मौसम की स्थिति से निपटना, छलावरण और छिपने के कौशल विकसित करना और लंबी दूरी पर शार्पशूटिंग सटीकता को निखारने जैसी चुनौतियों शामिल होती हैं। सुमन का जज्बा इस बात से ही साफ पता चलता है कि, ट्रेनिंग के दौरान 56 पुरुष उम्मीदवारों के साथ वह एकमात्र महिला उम्मीदवार थीं। सुमन ने इस कठिन प्रशिक्षण को सिर्फ अपने पूरे समर्पण और दृढ़ता से पूर्ण किया है।

सुमन 2021 में BSF में शामिल हुईं थी। शुरुआत में वह निहत्थे लड़ाकू विंग का हिस्सा थीं। सुमन ने स्नाइपर कोर्स करने का निर्णय पंजाब में एक प्लाटून की कमान संभालने के दौरान लिया था। सुमन ने यह निर्णय सीमा पार से स्नाइपर हमलों के खतरे को देखने के बाद लिया था। सुमन के दृढ़ संकल्प को देखने के बाद उसके वरिष्ठों ने उन्हें यह कोर्स करने की मंजूरी दी थी।

सुमन एक बहुत ही साधारण परिवार से आती हैं। जहां उनके पिता एक इलेक्ट्रीशियन हैं और माता जी गृहणी हैं। सुमन का सेना से पहले से कोई नाता नहीं था। उन्होंने अपने दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। सुमन उन सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा का स्रोत हैं, जिनके पास कोई सुविधाएं नहीं हैं लेकिन फिर भी वो कुछ करना चाहती है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: BSF, BSF first women sniper, CSWT, first female sniper, suman kumari, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

b01db 17007041644396 1920 - The Fourth
World

Irish सरकार से नाराज Conor McGregor लड़ सकते हैं चुनाव

2 वर्ष पहले

जातिगत जनगणना पर सरकार की मुहर लेकिन क्या वास्तविक सामाजिक-आर्थिक पिछड़ेपन की पहचान होगी या सिर्फ राजनीति?

वाराणसी में बना दुनिया का सबसे बड़ा मेडिटेशन सेंटर!

ईद पर इंदौर में दिखी भाईचारे की मिसाल!

सीधी कि भाजपा प्रत्याशी मुश्किलों में, बरामद हुई 2561 घड़िया व 780 कंबल

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?