By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: सूरत में एक ही परिवार के 7 लोगो ने की आत्महत्या
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
crime surat - The Fourth
India

सूरत में एक ही परिवार के 7 लोगो ने की आत्महत्या

मनीष सोलंकी काफी समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे क्योंकि वह फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े हुए हैं।

Last updated: अक्टूबर 28, 2023 5:45 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

गुजरात की डायमंड सिटी सूरत से दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। सूरत में पालनपुर पाटिया इलाके में सामूहिक आत्महत्या का एक मामला सामने आया है जिसमें एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। प्रांरभिक जांच में सामने आया है कि परिवार के सभी सदस्यों ने जहर पी लिया था। इस घटना के खुलासे के बाद हीरा नगरी में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें किसी का नाम नहीं लिखा है। इसमें कुछ लोगों को रुपये देने का ब्योरा लिखा है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही कि फर्नीचर व्यवसाय में सक्रिय परिवार ने कुछ लोगों को उधार रुपये दिए थे। उनके रुपये नहीं लौटाने पर परिवार के मुखिया ने यह कदम उठाया।

मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल थे

पुलिस के अनुसार पालनपुर पाटिया इलाके में सिद्धेश्वर अपार्टमेंट के सी-2 बिल्डिंग के जी-1 में रहने वाले मनीष सोलंकी ने परिवार में अपने माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों का काफिला मौके पर पहुंच गया। पड़ोस के लोगों का कहना है कि मनीष सोलंकी काफी समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे क्योंकि वह फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े हुए हैं।

सूचना पर पहुंचे परिवार के सदस्य

सोलंकी परिवार के सुसाइड के बाद परिजन भी पहुंच गए हैं, लेकिन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं एक ही परिवार के सात सदस्यों की आत्महत्या की सूचना आसपास के लोग भी दौड़ पड़े हैं। स्थानीय लोगों में यह भी चर्चा है कि मनीष भाई को लोगों से पैसे वापस लेने थे। वहीं कुछ स्थानीय लोग यह भी जानकारी दे रहे हैं कि लंबे समय से परिवार आर्थिक तंगी से परेशान था। इसी के बाद परिवार ने आत्महत्या की है। इस सनसनीखेज घटना में जानकारी मिल रही है कि परिवार ने आर्थिक तंगी से निकलने के लिए अपने फ्लैट को बेचने के लिए भी निकाला था, लेकिन फ्लैट नहीं बिक पाने पर परिवार ने आखिर में आत्मघाती कदम उठा लिया।

भोपाल से भी इसी तरह की खबर आई थी कुछ समय पहले

इसी साल जुलाई महीने में भोपाल में एक युवक ने पत्नी और बच्चों समेत सुसाइड कर लिया था। युवक ने पहले अपने छोट-छोटे बच्चों को जहर देकर मार डाला था, फिर उसके बाद पत्नी सहित फांसी लगा ली थी। इस घटना के पीछे ऐप के जरिए लोन लेने के कारण हुआ था। घर के मुखिया ने परेशानी से निकलने की काफी कोशिश की थी, लेकिन जब बाहर निकलने का कोई रास्ता नजर नहीं आया तो जिंदगी खत्म करने का फैसला कर लिया था। मरने से पहले इस परिवार ने 4 पेज का एक सुसाइड नोट छोड़ा था।

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

स्वदेशी हेलिकॉप्टर PRACHAND में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि

Madhepura Station पर मां की लाश संग आठ घंटे बैठी रहीं मासूम बेटियां

Kerala हुआ “Keralam” तो बंगाल ने भी की नाम बदलने की मांग

TAGGED: financial crisis, gujarat, poison, suicide, surat
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 04 10 at 1.43.43 PM - The Fourth
Fourth Special

वो पुराने दिन : नीदरलैंड्स बना दुनिया का पहला देश जहां Euthanasia को लीगल किया गया

11 महीना पहले

भाजपा प्रत्याशी पर आरोप : कभी रावण की पूजा तो…कभी हुक्का पीते वीडियो

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

गिनीज बुक के 68 साल का सफर पूरा हुआ

भारत-पाकिस्तान तनाव…पाकिस्तान ने UN से लगाई गुहार, अमेरीका ने भी की संकट टालने की पहल!

You Might Also Like

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन
Entertainment

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

1 सप्ताह पहले
जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार
India

जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार

2 सप्ताह पहले
Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश'
India

Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश’

2 सप्ताह पहले
ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा
India

ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?