By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: तेजस्वी सूर्या के खिलाफ धर्म के आधार पर वोट मांगने के आरोप में हुई FIR !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 04 27 at 4.31.42 PM - The Fourth
India

तेजस्वी सूर्या के खिलाफ धर्म के आधार पर वोट मांगने के आरोप में हुई FIR !

तेजस्वी सूर्या ने 2019 के लोकसभा चुनावों में तीन लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

Last updated: अप्रैल 27, 2024 4:35 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

लोकसभा चुनाव के दौरान देश का सियासी मिजाज़ काफ़ी गर्म नज़र आ रहा है। चुनाव प्रचार और राजनीतिक बयानबाजी लगातार जारी है। वहीं अब हर दिन चुनाव आयोग तक शिकायतें पहुंच रही हैं, जिन पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग भी लगातार कार्यवाही कर रहा है। वही अब बेंगलुरु से BJP पार्टी के उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या को आचार संहिता का उल्लघंन करना भारी पड़ गया है। उन पर धर्म के आधार पर वोट मांगने का आरोप लगा है। जिसके खिलाफ चुनाव आयोग ने 25 अप्रैल को जयानगर थाने में FIR दर्ज की है।

क्या है मामला?

बता दे कि, BJP उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या के खिलाफ आचार संहिता का उल्लघंन करने पर केस दर्ज किया गया है। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “सांसद और बेंगलुरु साउथ लोकसभा के उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या के खिलाफ 25 अप्रैल को जयानगर पुलिस स्टेशन में धारा 123(3) के तहत ‘X’ हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करने और धर्म के नाम पर वोट मांगने के लिए मामला दर्ज किया गया है।”

क्या कहा था तेजस्वी सूर्या ने वीडियो में?

तेजस्वी सूर्या ने ‘X’ पर पोस्ट एक वीडियो में मतदाताओं से BJP के चुनाव चिन्ह पर वोट देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि, “BJP कर्नाटक के सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं। कर्नाटक के लोग राष्ट्रवादी हैं। पिछले 10 वर्षों में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य का विकास देखा है। आप सभी से कमल के बटन पर क्लिक करने और एक बार मोदी जी को चुनने का आग्रह करता हूं।”

लम्बें समय से उम्मीदवार हैं BJP पार्टी में तेजस्वी सूर्या

बेंगलुरु दक्षिण सीट से मौजूदा सांसद तेजस्वी सूर्या को BJP पार्टी ने एक बार फिर से यहां से टिकट दिया है। बेंगलुरु दक्षिण सीट पर तेजस्वी सूर्या का मुकाबला जयनगर की पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता सौम्या रेड्डी से है, जो राज्य के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी की बेटी हैं। बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट 1996 से ही भाजपा का गढ़ रहा है और तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण सीट से BJP के उम्मीदवार हैं। उसके बाद इन्होंने 2019 के लोकसभा चुनावों में इस सीट पर तीन लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 2019 में, BJP के वर्तमान सांसद तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद के खिलाफ 27.87 प्रतिशत के महत्वपूर्ण अंतर से जीत हासिल की थी और लोकसभा में सबसे कम उम्र के भाजपा सांसद बने थे।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: Bengaluru, bjp, BJP Party, lok sabha, Lok Sabha election, Tejasvi Surya, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 09 13 at 1.08.45 PM - The Fourth
India

कॉमरेड सीताराम येचुरी…अंत तक कौम के नाम!

1 वर्ष पहले

रामायण के किस्सों और पात्रों पर आधारित 5 नॉवेल

महंगा पड़ सकता है अब Cab Services से Refund लेना

पीएम मोदी का मध्य प्रदेश दौरा, महाकुंब मे लाखों कार्यकर्ताओ से किया सीधा संवाद

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?