By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: The Vaccine War के ट्रेलर लॉन्च मे नाना ने ‘Welcome 3’ मे ना होने की भी बताई वजह
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
nanapatekarwelcome3 d - The Fourth
Entertainment

The Vaccine War के ट्रेलर लॉन्च मे नाना ने ‘Welcome 3’ मे ना होने की भी बताई वजह

लेकिन इसे लेकर कंट्रोवर्सी आज भी जारी है।

Last updated: सितम्बर 13, 2023 6:07 अपराह्न
By Rajneesh 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर भयंकर कमाई की थी। और उससे भी ज्यादा ये लंबे समय तक चर्चा का विषय बनी रही थी। यहां तक कि फिल्म को रिलीज हुए 1 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। लेकिन इसे लेकर कंट्रोवर्सी आज भी जारी है। हाल ही में दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने द कश्मीर फाइल्स और गदर 2 जैसे फिल्मों के बॉक्स ऑफिस सक्सेस पर तंज कसते हुए उन्होंने इसे डेंजरस ट्रेंड बताया था। जिसका जवाब देते हुए अग्निहोत्री ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में विवेक ने कहा- मुझे नहीं पता।वो फैसला करें कि कौन सी अच्छी फिल्म हैं और कौन सी बुरी। मेरे ख्याल से उन्हें वो फ़िल्में पसंद है जिस मे भारत देश की बुराई दिखाई जाए। मैं उनकी एक्टिंग का फैन हूं और उन्हें फिल्म ‘द ताशकंद फाइल्स’ में भी कास्ट किया।लेकिन अब वो इस तरह की बातें करते हैं। शायद वो ज्यादा बूढ़े हो चुके है और जिंदगी से परेशान हैं। बहरहाल ये तो बात हुयी पुरानी फिल्म की फ़िलहाल द कश्मीर फाइल्स के बाद विवेक रंजन अग्निहोत्री अब फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म आपको उस दौर में ले जायेगी जिस दौरान में कोरोना लोगों को निगल रहा है। चारो तरफ त्राहि थी, उपाय था बस वेक्सिन। इस फिल्म का ट्रेलर कल 12 सितंबर को रिलीज हो चुका है। यह भारत की पहली बायो-साइंस फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ है।

विवेक की पुरानी फ़िल्मों ने उन्हें मेनस्ट्रीम सिनेमा के फिल्म मेकर्स के नामों मे शामिल कर दिया। डायरेक्टर अपनी अगली फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ के साथ तैयार हैं जिससे बहुत उम्मींद लगायी जा रही है। फिल्म की तमाम कास्ट बेहतरीन है जिसमें नाना पाटेकर का नाम भी शामिल है। नाना ने हाल ही ‘गदर 2’ में नरेटर बनकर वापसी की थी, और अब वह बड़े पर्दे पर ‘द वैक्सीन वॉर’ में छा जाने को तैयार हैं।

वेलकम 3 मे ना होने की ये वजह बताई नाना ने

द वैक्सीन वॉर के ट्रेलर लॉन्च के दौरान नाना से वेलकम 3 मे ना पर भी सवाल किए गए। दरअसल हाल ही ‘वेलकम’ का तीसरा पार्ट अनाउंस किया गया, जिसे अहमद खान डायरेक्ट करेंगे। वेलकम’ का पहला पार्ट 2007 में आया था, जिसे अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था। वहीं दूसरा पार्ट 2015 में आया। दोनों ही फिल्में हिट रहीं, और नाना पाटेकर उनका हिस्सा थे। इनमें उदय शेट्टी के रोल में नाना पाटेकर को खूब पसंद किया गया। ‘मजनू भाई’ अनिल कपूर के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी। लेकिन अब नाना तीसरे पार्ट में नजर नहीं आएंगे। नाना पाटेकर फिल्म के पहले और दूसरे पार्ट का हिस्सा थे। ऐसे में जब वह तीसरे पार्ट में नहीं दिखे, तो फैंस हैरान रह गए। इसी को लेकर एक सवाल नाना पाटेकर से पूछ लिया गया। तब नाना पाटेकर ने बताया कि उन्हें वेलकम टू द जंगल के लिए अप्रोच नहीं किया गया।

नाना ने बताई ये वजह

वह बोले, ”वेलकम टू द जंगल’ में हम नहीं हैं। उनको लगता है कि हम पुराने हो गए हैं। इसलिए शायद उन्होंने नहीं लिया। लेकिन विवेक अग्निहोत्री को लगता है कि हम अब भी पुराने नहीं हुए हैं, इसलिए इन्होंने ले लिया। बस सिंपल है। और इंडस्ट्री कभी आपके लिए बंद नहीं होती। अगर आप अच्छा काम करना चाहते हैं, लोग आएंगे। आपको पूछेंगे। आपको ये समझना चाहिए कि आप वो काम कर सकते हैं या नहीं। हर एक को काम मिलता है, आप करना चाहते हैं या नहीं इस बात पर निर्भर है।’

You Might Also Like

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

राज संग शादी कर सामंथा ने सबको चौंकाया

असली हीरो की कहानी, “The Diplomat” के पीछे की शख्सियत

आज ही के दिन Premiere हुई ‘The Godfather’ आज भी सिनेमा के लिए एक बड़ी Inspiration

97वें Oscar Awards: फिल्म जगत का सबसे बड़ा उत्सव

TAGGED: controversy, Naseeruddin Shah, The Kashmir Files, The Vaccine War, Vivek Ranjan Agnihotri, Welcome 3
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

gunaprotest - The Fourth
India

गुना में महिला CSP और TI से मारपीट, 15 लोग गिरफ्तार

2 वर्ष पहले

क्यों मनाया जाता है दिवाली का त्योहार इतने धूम धाम से

बुल्गारिया में नज़र आया आसमान लाल तो लोगो ने इसे प्रलय बताया

नीतीश कुमार ने मारी फ्लोर टेस्टिंग में बाजी

Cochin University भगदड़ में 4 छात्रों की मौत, 70 से अधिक छात्र घायल

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 02 28 at 4.09.53 PM - The Fourth
India

बोर्ड काले, बसें बंद – भाषा को ले के बड़ा तनाव!

1 वर्ष पहले
WhatsApp Image 2025 02 21 at 11.02.55 AM - The Fourth
India

रेखा गुप्ता के पुराने tweets ने मचाया हंगामा: क्या नई मुख्यमंत्री के लिए नई मुश्किलें?

1 वर्ष पहले
article photos 3 - The Fourth
Entertainment

Grammy Awards 2025: संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा जश्न, नए सितारों की चमक

1 वर्ष पहले
WhatsApp Image 2025 01 16 at 2.34.02 PM - The Fourth
Entertainment

सैफ अब सेफ… लेकिन सिक्योरिटी के बावज़ूद कैसे हुई हमलावर की घर में एंट्री – एक्जिट?

1 वर्ष पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?