By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: TMC को मिली एक और मार, तापस रॉय हुए BJP में शामिल
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 03 04 at 1.54.17 PM - The Fourth
Politics

TMC को मिली एक और मार, तापस रॉय हुए BJP में शामिल

तापस ने 4 मार्च को TMC के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

Last updated: मार्च 7, 2024 6:40 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

ममता बनर्जी की पार्टी TMC को एक और झटका लग गया है। TMC के पूर्व मंत्री तापस रॉय आज भाजपा में शामिल हो गए हैं।तापस कोलकाता में भाजपा पार्टी कार्यालय में पश्चिम बंगाल भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी और पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार की मौजूदगी में शामिल हुए है। तापस ने 4 मार्च को TMC के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के दो दिन बाद ही तापस भाजपा में शामिल हो गए।

मीडिया से इस्तीफा देने की वजह पूछे जाने पर तापस ने कहा कि, “मैं आज भाजपा में शामिल हो गया हूं, क्योंकि मैं TMC के कुशासन और अत्याचारों के खिलाफ लड़ना चाहता हूं।” तापस ने यह बयान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और सुवेंदु अधिकारी द्वारा पार्टी का झंडा उन्हे सौंपे जाने के बाद दिया था।

हालांकि, ऐसा भी माना जा रहा है कि उनके घर ED की पड़ी छापेमारी पर TMC की चुप्पी के वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया है। दरअसल, 2 महीने पहले 12 जनवरी ED ने तापस के घर पर छापेमारी की थी। यह छापेमारी नगर निगम भर्ती में गड़बड़ी करने के आरोप पर की गई थी।

इस छापेमारी के पीछे भाजपा का हाथ बताया गया था। छापेमारी के बाद भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने मीडिया से कहा था कि, ”चोर के घर ED की छापेमारी होगी…बंगाल के युवा और जनता चाहती है कि चोर सलाखों के पीछे जाएं।” इसपर TMC ने अप्रत्यक्ष रूप से ED को भाजपा की कठपुतली होने का बयान दिया था। TMC ने कहा था कि, “ED की यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित और भाजपा द्वारा लिखी गई है। पश्चिम बंगाल भाजपा दिल्ली को सूची भेज रही है और तदनुसार, केंद्रीय एजेंसियां ​​​​भाजपा कैडर के रूप में कार्य कर रही हैं।”

तापस के इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने के बाद TMC उनकी बहुत आलोचना कर रही है। TMC का मानना है कि ED और CBI की जांच से बचने के लिए तापस ने यह फैसला लिया है। TMC ने कहा कि, तापस ने अपने आदर्शों और विश्वासों के साथ समझौता किया है। TMC ने तापस पर धोखा देने का आरोप भी लगाया है। TMC ने कहा कि, “तापस में उस पार्टी को धोखा दिया है जिसने उन्हें चार बार विधायक, राज्य मंत्री और राज्य विधानसभा में पार्टी का उप मुख्य सचेतक बनाया था। उन्होंने भाजपा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। बंगाल की जनता उनके जैसे विश्वासघाती को माफ नहीं करेगी।”

तापस के भाजपा में शामिल होने की खबर से, जनता के दिमाग में भी सवाल उठ रहे हैं। जनता का भी ऐसा मानना है कि, तापस ने ED से बचने के लिए ही भाजपा का हाथ थामा है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: bjp, Mamata Banerjee, Tapas Roy, thefourth, thefourthindia, TMC, Trinamool Congress, West Bengal
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का महत्व

3 वर्ष पहले

रीवा में 160 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, न आ रही आवाज और न पहुंच पा रहा ऑक्सीजन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद मे अब तक भारत क्यूँ नहीं?

HMPV से डरने की जरूरत है या नहीं…कोरोना से कितना अलग है?

चंद्रबाबू नायडू को एक केस मे राहत, दूसरे मे अभी भी कोर्ट सख्त

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

7 दिन पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

7 दिन पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?