By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: तुर्की ने भारत से किया विश्वासघात…मित्र विश्वासघात करे तो ‘महाभारत’ से सीख लेनी चाहिए
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 05 14 at 2.16.56 PM - The Fourth
World

तुर्की ने भारत से किया विश्वासघात…मित्र विश्वासघात करे तो ‘महाभारत’ से सीख लेनी चाहिए

तुर्की ने पाकिस्तान को ड्रोन तकनीक और सैन्य उपकरण भेजे

Last updated: मई 14, 2025 2:49 अपराह्न
By Rajneesh 10 महीना पहले
Share
5 Min Read
SHARE

भारत और पाकिस्तान के बीच “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान, तुर्की ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से बात कर समर्थन व्यक्त किया। सिर्फ इतना ही नहीं। भारतीय सेना ने पाकिस्तान द्वारा हमले के लिए भेजे गए जिन Drones को तबाह किया वो चीन और तुर्की के द्वारा ही भेजे गए थे।

वैसे भारत और तुर्की के संबंधों का इतिहास जटिल और उतार-चढ़ाव भरा रहा है। विशेष रूप से कश्मीर मुद्दे और पाकिस्तान के साथ तुर्की के घनिष्ठ संबंधों के कारण, भारत ने तुर्की की नीतियों को कई बार अपने हितों के विरुद्ध पाया है।

1948 में भारत और तुर्की के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए। हालांकि, शीत युद्ध के दौरान तुर्की नाटो का सदस्य था और पश्चिमी गुट का हिस्सा था, जबकि भारत गुटनिरपेक्ष आंदोलन का प्रमुख सदस्य था। इस वैचारिक भिन्नता के कारण दोनों देशों के संबंध सीमित रहे।

कश्मीर मुद्दे पर तुर्की की स्थिति भारत के लिए चिंता का विषय रही है। 2019 में अनुच्छेद 370 के निरसन के बाद, तुर्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस कदम की आलोचना की और पाकिस्तान के पक्ष में बयान दिए। राष्ट्रपति एर्दोआन ने कश्मीर को घिरे हुए क्षेत्र के रूप में वर्णित किया और वहां के लोगों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की।

तुर्की और पाकिस्तान के बीच रक्षा सहयोग ने भारत की सुरक्षा चिंताओं को बढ़ाया है। तुर्की ने पाकिस्तान को ड्रोन तकनीक और सैन्य उपकरण भेजे हैं, जिनका उपयोग भारत के खिलाफ किया गया है।

भारत ने तुर्की पर आरोप लगाया है कि वह कुछ गैर-सरकारी संगठनों के माध्यम से भारतीय मुसलमानों को कट्टरपंथी बनाने का प्रयास कर रहा है। उदाहरण के लिए, तुर्की की एक NGO, IHH, पर भारत में प्रतिबंधित संगठन PFI के साथ संबंध होने का संदेह है।

भारत ने तुर्की की कई बार मानवीय सहायता और आपदा राहत के समय मदद की है, जिससे दोनों देशों के बीच सहयोग की भावना दिखती है। सबसे हालिया उदाहरण 6 फरवरी 2023 को आए विनाशकारी भूकंप के बाद देखने को मिला था, जब भारत ने “ऑपरेशन दोस्त” के तहत तुरंत राहत भेजी थी। इस मिशन के तहत भारत ने तुर्की को भारतीय सेना की मेडिकल टीम, खोज और बचाव दल, राहत सामग्री, उपकरण, दवाइयाँ और मोबाइल हॉस्पिटल मुहैया कराये थे।

उसी समय भारतीय वायुसेना के विमान सी-17 ग्लोबमास्टर के ज़रिए तुर्की के आदाना और गज़ियांतेप इलाकों में मदद पहुँचाई गई थी। यह कदम भारत की “वसुधैव कुटुंबकम” की नीति को दर्शाता है और यह भी कि भारत आपदा की घड़ी में बिना राजनीतिक मतभेद के मानवता के पक्ष में खड़ा रहता है। इस मदद को तुर्की सरकार और जनता ने सराहा भी था। लेकिन बुजदिल जब मौका मिले ‘पीठ में खंजर घोंप देता है।’

भारत और तुर्की के संबंधों की मौजूदा स्थिति एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है जहाँ दोनों देशों के बीच भरोसे की दीवार गिर सकती है। एक ओर भारत ने तुर्की को बार-बार दोस्ती का हाथ बढ़ाया l लेकिन तुर्की ने बार-बार हमें धोखा दिया है। एक मित्र, चाहे व्यक्ति हो या राष्ट्र…जब विश्वासघात करे तो क्या करना चाहिए? महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण ने भी अर्जुन को यही सिखाया…”क्षमा वीरस्य भूषणम्”, परंतु यदि क्षमा से अधर्म बढ़ता है, तो युद्ध भी धर्म हो जाता है। मतलब यह कि क्षमा और संयम तभी तक जब तक वह हमारे हितों और नैतिकता के अनुकूल हो।

भारत, एक परिपक्व लोकतंत्र होने के नाते, क्षमाशील हो सकता है…पर भूलने वाला नहीं। इसलिए यह समय है कि तुर्की अपने रुख की समीक्षा करे और तय करे कि वह भारत के साथ सच्ची दोस्ती चाहता है या भू-राजनीति की बिसात पर सिर्फ मोहरा बनना। क्योंकि रिश्ते सम्मान और विश्वास से बनते हैं, मजबूरी और अवसरवाद से नहीं।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: india, india-turkey, Operation Sindoor, pakistan, thefourth, thefourthindia, turkey, turkey drones
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Adani Bribery Indictment 86639 - The Fourth
World

फिर फंसे गौतम अदाणी, अमेरिका में रिश्वत का आरोप!

1 वर्ष पहले

MP मे बनेगी अमेरीका जैसी सड़के – गडकरी 

प्रियांश के शतक से पंजाब की जीत, चेन्नई 18 रन से हारी

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग भिखारी के साथ मारपीट !

तनाव से परेशान एक डॉक्टर ने किया अपने ही परिवार का कत्ल। 

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

7 दिन पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

7 दिन पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?