By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: उज्जैन मे मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
ujjain news 0 - The Fourth
India

उज्जैन मे मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे !

लेकिन सामने आई जानकारी मुताबिक बच्ची सतना की रहने वाली है।

Last updated: सितम्बर 29, 2023 7:49 अपराह्न
By Saloni 2 वर्ष पहले
Share
7 Min Read
SHARE

जानिए अब तक का पूरा घटना क्रम

धर्मिक नागरी उज्जैन से दरिंदगी की एक ऐसी खबर सामने आई जिससे हर किसी का दिल दहल जाएगा । मामला महाकाल थाना क्षेत्र का है जहा 15 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की गई । दुष्कर्म का शिकार मासूम मदद की गुहार लगाते हुए गयाल अवस्था मे कॉलोनियों में ढाई घंटो तक 8 किलो मीटर भटकती रही। तब कही बड़नगर रोड स्थित दड़ी आश्रम तक पहुँचने पर वहा के एक आचर्य राहुल शर्मा ने उसकी मदद की। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि की। पुलिस ने मामले मे फुर्ती दिखते हुए मुजरिम को गिरफ्तार कर लिया।

कैसे पकड़ाया आरोपी ?कैसे पकड़ाया आरोपी ?

मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने अपराधी तक जल्द से जल्द पहुँचने के लिए करीब सौ से ज्यादा लोगों से पूछताछ की और 700 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, तब जा कर पुलिस आरोपी की पहचान कर पाई । मुखबिर की सूचना पर मासूम को अपने साथ ले जाने वाले ऑटो चालक भरत को 28 सितंबर को गिरफ्त में लिया गया। एसआईटी सदस्यों ने भरत से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया ।

भागने की कोशिश मे जख्मी हुआ दरिंदा

घटना का क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए पुलिस आरोपी को जीवन खेड़ी ले गई थी। जहा से मासूम के कपड़े और चप्पल बरामद हुए। इस दौरान आरोपी भरत ने पुलिस जवानों को धक्का दिया। वह मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव से पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को चोटें आई हैं। आरोपी भागने के दौरान गड्डे में गिर गया, जिससे उसे भी चोट आई है। पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है ।

सतना की रहने वाली पीड़िता

पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि पीड़िता प्रयागराज उ.प्र. की रहने वाली है। लेकिन सामने आई ताज़ा जानकारी मुताबिक बच्ची सतना की रहने वाली है और जैतवारा थाने में 25 सितंबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।
बताया जा रहा है की लड़की 24 सितंबर को घर से गायब हुई थी और ट्रेन से 25 सितंबर की देर रात 3 बजे उज्जैन रेलवे स्टेशन पहुंची।

सुनसान इलाके मे ले जाकर दिया घटना को अंजाम

माना जा रहा है की आरोपी ने स्टेशन के बाहर से लड़की को अपने ऑटो में बैठाया था। जहा से वो उसे जीवन खेड़ी ले गया और यहां सुनसान इलाके में उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। फिर बच्ची की वहीं छोड़कर भाग गया। इस बीच राकेश नामक एक ऑटो चालक ने उसे अपने ऑटो में बैठाकर लिफ्ट दी और हाटकेश्वर कॉलोनी के बाहर छोड़ दिया।

उज्जैन कांड के अपरोपी पर सीएम को आया गुस्सा!

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया को बयान देते हुए कहा की उज्जैन में मासूम बिटिया के साथ जघन्य अपराध करने वाला आरोपी पकड़ा गया है। वह उज्जैन का ही है। उसे कठोरतम दंड दिया जाएगा। हम कसर नहीं छोड़ेंगे, अपराधी को कड़ी सजा दिलाएंगे। मैं लगातार हर घंटे स्थिति पता कर रहा था।इस तरह के अपराधी समाज में रहने के लायक नहीं है। उसने मध्यप्रदेश की आत्मा को घायल किया है। बेटी मध्यप्रदेश की है। उसकी हर तरह से हम चिंता करेंगे। वो मेरी बेटी है, मध्यप्रदेश की है। मैं चिंता करूंगा।

प्रियंका गांधी ने सरकार पर साधा निशाना


मामले पर काँग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने शिवराज सरकार को निशाने पर लेते हुए ट्वीट कर कहा – ‘भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ हुई बर्बरता आत्मा को झकझोर देने वाली है। अत्याचार के बाद वह ढाई घंटे तक दर-दर मदद के लिए भटकती रही और फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई, लेकिन मदद नहीं मिल सकी’। ये है मध्यप्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा? भाजपा के 20 साल के कुशासन तंत्र में बच्चियां, महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं है। लाडली बहना के नाम पर चुनावी घोषणाएं करने का क्या फायदा है? अगर बच्चियों को सुरक्षा और मदद तक नहीं मिल सकती।

पीड़ित से मिलने पहुंचे सुरजेवाला को अस्पताल के गेट पर रोका

कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला शुक्रवार को दुष्कर्म पीड़िता से मिलने एमटीएच अस्पताल पहुंचे।बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने किसी को भी उससे मिलने नहीं दिया।जिसके बाद सुरजेवाला ने डॉक्टर से दुष्कर्म पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मीडिया से चर्चा करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि उज्जैन की घटना दिल्ली के निर्भया कांड से भी बड़ी है। आरोपी ने अमानवीय तरीके से अपराध किया।पीड़िता को बचाने के लिए डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया है उसे ठीक होने में कम से कम 4 हफ्ते लगेंगे।

बाबा महाकाल से टीआई को मिली प्रेरणा

मामले की जांच कर रहे महाकाल थाने के टीआई अजय वर्मा ने पीड़िता को गोद लेने का फैसला। वह बच्ची की लिखाई-पढ़ाई का जितना भी खर्चा होगा उठाएंगे। उन्होंने बताया की मैंने जब बालिका को देखा तो बेहद दुखी हुआ। सोचने लगा कि इसके साथ ऐसा कैसे हो गया। बाबा महाकाल से प्रार्थना की। उन्हीं से प्रेरणा मिली। भगवान से प्रार्थना करता हूं कि ऐसा किसी के साथ न हो। बालिका की पढ़ाई, विवाह आदि में जो भी खर्च होगा, मैं करूंगा। भगवान महाकाल मुझे इतना सामर्थ्य दें कि अपना वचन निभा सकूं।

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

स्वदेशी हेलिकॉप्टर PRACHAND में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि

Madhepura Station पर मां की लाश संग आठ घंटे बैठी रहीं मासूम बेटियां

Kerala हुआ “Keralam” तो बंगाल ने भी की नाम बदलने की मांग

TAGGED: Innocent raped, madhya pradesh, Mahakal Police, religious city, Ujjain
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

female navy trainee from kerala commits suicide in mumbai - The Fourth
India

मुंबई में अग्निवीर की ट्रेनिंग कर रही युवती ने की आत्महत्या !

2 वर्ष पहले

महाकुंभ Special Trains: Civic Sense की कमी या प्रशासनिक अव्यवस्था?

“Local Boy” राहुल ने दिल्ली को दिलाई यादगार जीत

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया बड़ा ऐलान !

हार और चोटों से जूझती इंग्लैंड को याद आये जोफ्रा

You Might Also Like

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन
Entertainment

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

1 सप्ताह पहले
जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार
India

जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार

2 सप्ताह पहले
Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश'
India

Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश’

2 सप्ताह पहले
ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा
India

ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?