By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: उज्जैन में महामंडलेश्वर की उपाधि दिलवाने का झांसा, ठगे पैसे
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
mahila mahamandaleshwar mandakini puri - The Fourth
India

उज्जैन में महामंडलेश्वर की उपाधि दिलवाने का झांसा, ठगे पैसे

महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी ने खुदकुशी की कोशिश की है।

Last updated: मई 8, 2024 4:36 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
2 Min Read
SHARE

उज्जैन में निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी ने खुदकुशी की कोशिश की, उस पर लोगों से रुपए ऐंठने के आरोप लगे हैं। वह खुद को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की करीबी बताती थी। धोखाधड़ी का केस दर्ज होने के बाद मंदाकिनी ने जहर पी लिया।

मंदाकिनी ने भाई महामंडलेश्वर सुमन, कथावाचक भगवान बापू को भी फंसाने की कोशिश की थी। वहीं, निरंजनी अखाड़े के आचार्य रविंद्र पुरी महाराज को भी शिकायतें मिली हैं। किसी को राज्यपाल बनाने, तो किसी को गो संवर्धन बोर्ड का अध्यक्ष बनाने के लिए उसने रुपयों की डिमांड की थी। मामला सामने आने के बाद संत समाज में हलचल मच गई है।

जिन महंत सुरेश्वरानंद ने मंदाकिनी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया, उन्होंने दैनिक भास्कर को ऑडियो उपलब्ध कराया है। ऑडियो में सुरेश्वरानंद और मंदाकिनी के बीच की बातचीत है। इसमें साढ़े सात लाख रुपयों के लेन-देन का जिक्र है।

जिला अस्पताल में मंदाकिनी की हालत गंभीर

उज्जैन में निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर मंदाकिनी ने सुबह कीटनाशक पीकर सुसाइड की कोशिश की। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महामंडलेश्वर की उपाधि दिलवाने का झांसा

निरंजनी अखाड़े के महंत सुरेश्वरानंद पुरी महाराज ने चिमनगंज थाने में शिकायत की है। महंत ने बताया कि, “महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी उर्फ ममता जोशी ने श्रीपंचायती निरंजनी अखाड़े में उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दिलवाने का झांसा दिया था। इसके एवज में 15 अप्रैल 2024 को मंदाकिनी को साढ़े सात लाख रुपए भी दिए थे। बाद में अखाड़े के मुख्यालय में संपर्क किया, तो बताया गया कि रुपए लेकर उपाधि नहीं दी जाती। इसके बाद सुरेश्वरानंद ने रुपए वापस मांगे, तो महामंडलेश्वर मंदाकिनी ने रुपए देने से मना कर दिया।” इसके बाद पुलिस ने सोमवार देर रात महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी समेत दो लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। जिसके बाद उन्हें अखाड़े से निष्कासित भी कर दिया गया।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: Mahamandaleshwar, Mahamaya Ashram, scam, Shri Panchayati Niranjani Akhara, thefourth, thefourthindia, Ujjain
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

PTI11 06 2023 000046A 0 1699256083993 1699256616023 - The Fourth
India

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बीच नक्सलियों का हमला

2 वर्ष पहले

खालिस्तानी आतंकी पन्नू के खिलाफ एनआईए की सख्त कार्यवाही !

ना हेमंत, ना अशरफ.. कौन है, तीसरा शख्स महालक्ष्मी का कातिल ?

लगातार कैंसिल हो रही परीक्षाओं से परेशान 23 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या

Grammy Awards की nominations लिस्ट जारी

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?