By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: उत्तर भारत में पानी की किल्लत, पिछले दो दशकों में घटा 450 घन किलोमीटर भूजल
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
7533477720247034722 - The Fourth
India

उत्तर भारत में पानी की किल्लत, पिछले दो दशकों में घटा 450 घन किलोमीटर भूजल

1951-2021 के बीच मानसूनी बारिश में आई 8.5% तक की कमी।

Last updated: जुलाई 8, 2024 7:55 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

देश पिछले कुछ समय से पानी की मार को सह रहा है। बड़े-बड़े नेताओं के वादों के बावजूद देश में पानी की किल्लत दिन ब दिन बढ़ते जा रही हैं। ऐसे में प्राण लेने वाली गर्मी ने पूरे देश में अलग से त्राहि मचा के रखी है। इसी समस्या को देखते हुए, हैदराबाद के राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (NGRI) ने देश में पानी की कमी पर एक अध्ययन तैयार किया है। उस अध्ययन की रिपोर्ट से पता चला कि, पिछले दो दशक यानी 2002 से 2021 तक उत्तर भारत में 450 घन (क्यूबिक) किलोमीटर भूजल में कमी आई है। सरल भाषा में कहे तो 2002 से 2021 तक खोए हुआ जल, भारत के सबसे बड़े जलाशय ‘इंदिरा सागर बांध’ की क्षमता से भी 37 गुना अधिक है।

NGRI द्वारा किए गए इस अध्ययन से यह भी पता चलता है कि, 1951 से 2021 के बीच में उत्तर भारत में मानसूनी बारिश में 8.5% तक की कमी आई है। वहीं, सर्दियाँ पहले के मुताबिक 0.3 डिग्री सेल्सियस से गर्म हो गई हैं। विमल मिश्रा जिनके नेतृत्व में यह अध्ययन हुआ है उनका कहना है कि, सूखे मानसून के कारण और बारिश की कमी के चलते फसल की सिंचाई के लिए भूजल पर निर्भरता बढ़ जाती है। वहीं, गर्म सर्दियों के कारण सुखी मिट्टी में सिंचाई करने की आवश्यकता बढ़ जाती है। इसे देखते हुए मिश्रा ने चेतावनी दी है कि, हो रहे जलवायु परिवर्तन के कारण भूजल में हो रही कमी इसी तरह जारी रहेगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि, भूजल के पुनर्भरण (दुबारा भरना) में लगभग 6-12% की गिरावट आ गई है। मतलब, पहले के मुताबिक अब भूजल 6-12% कम भरता है। इसके सुधार के लिए मिश्रा ने बताया है कि, भूजल पुनर्भरण के लिए हमें अधिक दिनों तक कम तीव्रता वाली वर्षा की आवश्यकता पड़ेगी। उन्होंने आगे यह भी कहा है कि, भूजल स्तर की बढ़ोतरी फसल की सिंचाई के लिए निकाले गए भूजल की मात्रा पर निर्भर करता है। उनके मुताबिक, सिंचाई की बढ़ती माँग और भूजल पुनर्भरण में कमी का मिला हुआ प्रभाव, पहले से ही तेजी से घट रहे इस संसाधन पर और ज्यादा दबाव डाल सकता है।

रिपोर्ट में पाया गया है कि, 2009 में हुई 20% कम मानसून और असामान्य रूप से गर्म सर्दियों के कारण भूजल के भंडार पर “हानिकारक” प्रभाव पड़ा है। जिसके बाद से भूजल की क्षमता में 10% तक की कमी आ गई है। इस गर्म सर्दियों के कारण मिट्टी की नमी में नुकसान पिछले चार दशकों में काफी बढ़ गया है। शोधकर्ताओं (रिसर्चर्स) का अनुमान है कि, लगातार बढ़ती गर्मी से, मानसून के 10-15% सूखा होने से और सर्दियों में 1-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से, आने वाले समय में सिंचाई के लिए पानी की मांग 6-20% तक बढ़ जाएगी।

मिश्रा का इन निष्कर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहना है कि, इस वर्ष भीषण गर्मी के दौरान हुए जल संकट, भूजल आवश्यकता को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि, सिंचाई और उद्योग की बढ़ती मांग के चलते गर्म जलवायु में भूजल, पानी का एक महत्वपूर्ण संसाधन बन जाएगा। उन्होंने इस मुद्दे पर तत्काल आवश्यक जोर देने की मांग की है और कहा कि, संसाधन पर सही ध्यान न देने से भविष्य में जल सुरक्षा संबंधी चुनौतियाँ और अधिक पैदा हो सकती हैं।

यह रिपोर्ट जन जीवन के संकट को दर्शाती है। देश में पानी की कमी से कई लोग पहले ही जूझ रहे हैं। ऐसे में कम बारिश, बढ़ती कर्मी और घटता भूजल मानव जीवन में आनी वाली बड़ी त्रासदी की ओर इंगित कर रहा है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: groundwater, Hyderabad Indira Sagar Dam, National Geophysical Research Institute, North India, thefourth, thefourthindia, Water scarcity
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Adani Bribery Indictment 86639 - The Fourth
World

फिर फंसे गौतम अदाणी, अमेरिका में रिश्वत का आरोप!

1 वर्ष पहले

ट्रेन के जनरल कोच में हुई मौत, 600 किमी तक यात्री लगाते रहे उतारने की गुहार

Mark Carney: Banking से Canada की राजनीति तक का सफर

मध्यप्रदेश के स्कूलों में धार्मिक ग्रंथ पढ़ाए जाएंगे – शिवराज 

दिल्ली का दम घुट रहा है लेकिन दूसरे शहरों से सीख कर बदल सकती है स्थिति!

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?