By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: वोट शेयर: कांग्रेस को आधा फीसद का नुकसान, भाजपा को 7.50 फीसद का फायदा !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
mp elections 2023 19 - The Fourth
Politics

वोट शेयर: कांग्रेस को आधा फीसद का नुकसान, भाजपा को 7.50 फीसद का फायदा !

कांग्रेस का वोट शेयर मात्र आधा फीसदी कम हुआ।

Last updated: दिसम्बर 4, 2023 7:02 अपराह्न
By Parikshit 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को रिकॉर्डतोड़ जीत मिली है।बीजेपी को 2003 के बाद 20 साल बाद इतनी बड़ी जीत मिली है। बीजेपी ने पिछली बार 2018 के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार साढ़े 7 फीसदी ज्यादा वोट हासिल किए। वहीं, कांग्रेस का वोट शेयर मात्र आधा फीसदी कम हुआ।
मध्यप्रदेश दो तिहाई बहुमत से बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस चुनाव में खास बात ये है पिछली बार 2018 की तुलना में कांग्रेस का वोट परसेंटेज नाम मात्र का गिरा। यानी कांग्रेस को करीब आधा परसेंट वोट ही कम मिले।इसके बावजूद सीटों की संख्या 114 से घटकर 66 सीटें रह गईं। वहीं, अप्रत्याशित रूप से बीजेपी का वोट शेयर पिछली विधानसभा चुनाव की तुलना में 7.53% बढ़ा है। इसी वोट शेयर का कमाल है कि बीजेपी ने 230 में से 163 सीटों पर जीत हासिल की। बीजेपी की ये सीटें पिछली बार से 54 ज्यादा हैं। गौर करने वाली बात ये भी है कि अधिकांश पोल सर्वे व एग्जिट पोल में कांग्रेस को 43 फीसदी वोट शेयर तो बीजेपी को 41 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया गया था।

तीसरे दलों का वोट कहां गया

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का वोट शेयर देखने से साफ है कि कांग्रेस का वोट शेयर साल 2018 की तुलना में केवल 0.49% घटा। इतना कम वोट शेयर कम होने पर कांग्रेस केवल 66 सीट पर सिकुड़ गई। इस चुनाव में तीसरे दलों के साथ ही निर्दलीयों का करारा झटका लगा है। सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी के साथ ही निर्दलियों को निराशा ही हाथ लगी है।ऐसे में ये तथ्य मजबूत हो रहा है कि तीसरे दलों के साथ ही निर्दलीयों को मिलने वाला वोट शेयर बीजेपी के खाते में गया है।केवल रतलाम जिले की सैलाना सीट से भारत आदिवासी पार्टी ने जीत दर्ज की है। ऐसे में अब चुनाव विश्लेषक ये जानने में जुटे हैं कि बीजेपी को 2018 की तुलना में करीब 7 फीसदी वोट शेयर ज्यादा मिला तो ये किसके हिस्से का है।

वोट शेयर का कमाल देखें

बता दें कि साल 2003 में बीजेपी को मध्यप्रदेश में 42.5 फीसदी वोट मिले थे। और इस प्रकार बीजेपी इस बार से भी ज्यादा 173 सीटें जीतने में सफल रही थी। हालांकि साल 2008 में इस वोट शेयर में गिरावट आई 2008 में बीजेपी को 37.6 फीसदी वोट मिले थे। फिर भी सरकार बना ली थी।इसके बाद 2013 में 44.9 फीसदी वोट मिले। वहीं, 2018 में बीजेपी को करीब 41 फीसदी वोट मिले लेकिन 2023 में पहली बार बीजेपी के वोट प्रतिशत में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

You Might Also Like

Congress की 24 को भोपाल में किसान महा पंचायत – Rahul Gandhi और Kharge भी आएंगे भोपाल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री AJIT PAWAR विमान हादसे में मृत, बारामती में शोक की लहर

BMC चुनाव : 41 साल बाद BJP का राज, चौंकाने वाली जीत और हैरान करने वाली हार

‘जो 500 करोड़ देगा.., वही मुख्यमंत्री बनेगा’ सिद्धू की पत्नी बोलीं

MP में विधानसभा सत्र… कई विधायक शादी में!

TAGGED: bjp, congress, MP chunav, MP vidhan sabha chunav, vidhan sabha
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 02 18 at 2.57.10 PM - The Fourth
India

भारत में Tesla की Entry, क्या बन पायेगी Game changer?

1 वर्ष पहले

इंदौर में पहली बार बर्खास्त होगा पार्षद, कांग्रेस के ‘डकैत’ का हटना तय

कोलकाता की जीत में वेंकटेश और वैभव चमके!

चैंपियंस ट्रॉफी का होने जा रहा हैं ज़ोरदार आगाज़, भारतीय टीम खत्म करना चाहेगी खिताब का सूखा !

आज की तारीख – 37: मारा गया सांडर्स…लाला जी की शहीदी का बदला हुआ पूरा

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 11 26 at 7.05.05 PM - The Fourth
Cities

कौन हैं रीना, जिन्हें कांग्रेस ने सौंप दी MP की कमान

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 18 at 3.20.17 PM 1 - The Fourth
Politics

ये हैं लालू यादव का घर फोड़ने वाली 5 “मंथरा”… तेजस्वी के दोस्त

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 10 28 at 1.17.54 PM - The Fourth
India

प्रशांत किशोर की गड़बड़ पकड़ाई …फर्जी वोट की बात करते हैं,खुद का वोट दो जगह

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 10 25 at 12.09.28 PM - The Fourth
Politics

परिवारवाद में सपा सबसे आगे…कांग्रेस- जदयू भी पीछे नहीं

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?